प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस ने बेटी मालती संग की लक्ष्मी पूजा, दिवाली सेलिब्रेशन की दिखाई झलक

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने इस साल न्यूयॉर्क में अपनी बेटी मालती मैरी और परिवार के करीबी सदस्यों के साथ दिवाली मनाई। इस जश्न की कुछ तस्वीरें एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इसमें प्रियंका-निक अपनी बेटी मालती के साथ पारिवारिक परंपराओं के साथ इस खास दिन का जश्न मनाते नजर आए।
1/8 Image Source : Instagram/@priyankachopra
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने इस साल न्यूयॉर्क में अपनी बेटी मालती मैरी और परिवार के करीबी सदस्यों के साथ दिवाली मनाई। इस जश्न की कुछ तस्वीरें एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इसमें प्रियंका-निक अपनी बेटी मालती के साथ पारिवारिक परंपराओं के साथ इस खास दिन का जश्न मनाते नजर आए।
2/8 Image Source : Instagram/@priyankachopra
बुधवार, 22 अक्टूबर को प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर अपने दिवाली उत्सव की कई तस्वीरें शेयर कीं। लाल रंग के खूबसूरत ट्रेडिशनल आउटफिट में सजी प्रियंका के साथ निक जोनस भी नजर आए, जिन्होंने क्लासिक ऑफ-व्हाइट कुर्ता सेट पहना था। परिवार के साथ लक्ष्मी पूजा करते समय उनकी बेटी मालती रेड कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
3/8 Image Source : Instagram/@priyankachopra
उत्सव की कुछ झलकियां शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, 'थोड़ा सा यह और बहुत कुछ वह। यह दिवाली दिल और प्यार से भरी थी। इस साल इस त्योहार को उन लोगों के साथ शेयर करना, जिन्होंने इसकी खूबसूरती को नहीं देखा है। इस साल का सबसे खास दिन था। खासकर मालती के दोस्तों ने मजे किए। सभी को दिवाली की शुभकामनाएं। यह नया साल आपके लिए प्यार, खुशी, समृद्धि और आनंद लेकर आए।'
4/8 Image Source : Instagram/@priyankachopra
फोटो कैरोसेल में परिवार के कुछ यादगार पल दिखाए गए, जिसमें प्रियंका द्वारा मालती को दीये रंगने और रंगोली बनाने में मदद करने से लेकर लक्ष्मी पूजा के दौरान परिवार द्वारा पूजा-अर्चना तक शामिल हैं। प्रियंका की मां मधु चोपड़ा भी इस समारोह का हिस्सा थीं।
5/8 Image Source : Instagram/@priyankachopra
फोटो कैरोसेल में परिवार के कुछ यादगार पल दिखाए गए, जिसमें प्रियंका द्वारा मालती को दीये रंगने और रंगोली बनाने में मदद करने से लेकर लक्ष्मी पूजा के दौरान परिवार द्वारा पूजा-अर्चना तक शामिल हैं। प्रियंका की मां मधु चोपड़ा भी इस समारोह का हिस्सा थीं।
6/8 Image Source : Instagram/@priyankachopra
प्रियंका ने मालती और उनकी सहेलियों के लिए एक छोटी सी दिवाली पार्टी भी रखी और उन्हें भारतीय परंपराओं से परिचित कराया। बच्चों ने मेहंदी, रंगोली बनाने और त्योहारों के खेलों जैसी गतिविधियों का आनंद लिया। लड़कों ने पगड़ी पहनी थी, जबकि लड़कियों ने रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधान पहने थे। मालती ने अपनी खिलौनों वाली मूर्तियां समारोह में लाकर पारिवारिक पूजा में अपना मनमोहक स्पर्श जोड़ा। दिवाली का जश्न एक्ट्रेस ने शाम को अपने परिवार द्वारा तस्वीरें खिंचवाने और पूजा करेंगे खत्म किया।
7/8 Image Source : Instagram/@priyankachopra
इससे पहले प्रियंका ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर मालती के प्यारे टैटू की एक झलक भी दिखाई थी। वहीं, एक्ट्रेस के काम की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा अगली बार 'द ब्लफ' में नजर आएंगी, जहां वह 19वीं सदी की कैरिबियन समुद्री डाकू की भूमिका निभा रही हैं। वह सिटाडेल सीजन 2 पर भी काम कर रही हैं और एसएस राजामौली की आगामी फिल्म में महेश बाबू के साथ अभिनय करेंगी, जिसका टाइटल अभी ग्लोबट्रॉटर है।
8/8 Image Source : Instagram/@priyankachopra
2018 में शादी करने वाले प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अपनी बेटी के साथ भारतीय परंपराओं का जश्न मनाते रहते हैं। अपनी सांस्कृतिक दुनिया को खूबसूरती से मिलाते हुए एक-एक उत्सव के पल को पति और परिवार के साथ मनाया।