आर्यन खान की फिल्म का वो एक्टर, जिसने डांस के दम पर हासिल की स्टारडम, अब फिल्मी दुनिया का भी बना किंग

बॉलीवुड एक्टर राघव जुयाल हाल ही में आर्यन खान की फिल्म बैड्स ऑफ बॉलीवुड के फर्स्ट प्रिव्यू में नजर आए थे। यहां राघव ने अपने चुलबुले अंदाज से शाहरुख खान के सामने ही स्टेज पर समां बांधा।  फिल्म में हीरो के दोस्त का किरदार निभा रहे राघव जुयाल आज बॉलीवुड में किसी पहचान के मोहताज नहीं है। राघव अब तक कई फिल्मों में काम कर चुके हैं और इन दिनों छाए रहते हैं। राघव अब जल्द ही आर्यन खान की फिल्म में नजर आने वाले हैं। इसके प्रिव्यू में भी उनका दमदार किरदार की झलक देखने को मिली है। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि राघव जुयाल  के स्टारडम की कहानी डांस से शुरू हुई थी। (फोटो साभार-Instagram@raghavjuyal)
1/6 Image Source : Instagram@raghavjuyal

2/6 Image Source : Instagram@raghavjuyal
उत्तराखंड के मध्यमवर्गीय परिवार में 10 जुलाई 1991 को जन्मे राघव जुयाल को डांस ने उन्हें शोहरत के खास मुकाम पर पहुंचाया है। स्कूल के दिनों से ही अपनी चुलबुले अंदाज और धमाकेदार डांस के लिए पहचाने जाने वाले राघव अपनी गैंग में काफी कूल हुआ करते थे। राघव ने महज 22 साल की उम्र में अपने देहरादून के घर से भागकर मुंबई के डांस इंडिया डांस रियालिटी शो में हिस्सा लिया था। यहां अपने अनोखे स्लोमोशन अंदाज से लोगों का दिल जीता और अपनी पहचान हासिल की। राघव ने यहां खूब तारीफें बटोरीं लेकिन शो से बाहर हो गए थे। बाद में उन्हें वाइल्ड कार्ड के जरिए एंट्री दिलाई गई और फिर स्टार बन गए। (फोटो साभार-Instagram@raghavjuyal)
3/6 Image Source : Instagram@raghavjuyal
डांस के साथ ही राघव टीवी में डांसिंग रियालिटी शो होस्ट करने लगे। राघव ने बतौर शो होस्ट लोगों को खूब हंसाया और अपना नाम कमा लिया। राघव ने टीवी की दुनिया में खास पहचान बनाई और रेमो डिसूजा की फिल्म से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। (फोटो साभार-Instagram@raghavjuyal)
4/6 Image Source : Instagram@raghavjuyal
राघव ने इस फिल्म में वरुण धवन और श्रद्धा कपूर के साथ स्क्रीन शेयर की और कमाल का डांस दिखाया। हालांकि राघव यहीं तक रुकने वाले नहीं थे। राघव ने अपने करियर में कई बेहतरीन किरदार भी निभाए हैं। बीते दिनों राघव ने कमाल का एक्शन कर भी खूब तारीफें बटोरी थीं। (फोटो साभार-Instagram@raghavjuyal)
5/6 Image Source : Instagram@raghavjuyal
अब राघव बॉलीवुड के स्टार बन गए हैं और फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीतते रहते हैं। राघव अब जल्द ही आर्यन खान की फिल्म बैड्स ऑफ बॉलीवुड (बदला हुआ नाम) में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में राघव ने फिल्म स्टार के दोस्त का किरदार निभाया है। (फोटो साभार-Instagram@raghavjuyal)
6/6 Image Source : Instagram@raghavjuyal
जिसकी झलक पहले ही प्रिव्यू में देखने को मिला है। राघव के इस किरदार को काफी पसंद किया जा रहा है। राघव अब बॉलीवुड के स्टार हैं और सलमान खान के साथ भी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में काम किया है। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई थी। लेकिन अब राघव भी आर्यन खान की फिल्म में छाने वाले हैं। (फोटो साभार-Instagram@raghavjuyal)