4 साल की हुईं राहा, रणबीर-आलिया ने साथ मिलकर मनाया बेटी का बर्थडे, शेयर की सेलिब्रेशन की इनसाइड फोटोज

आलिया भट्ट ने अपनी बेटी राहा के चौथे जन्मदिन के जश्न की प्यारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिनमें नन्ही राहा को अपने मम्मी-पापा यानी आलिया-रणबीर के साथ केक काटते देखा जा सकता है।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा चार साल की हो गई हैं। इस खास मौके पर आलिया ने राहा के जन्मदिन के जश्न की कुछ बहुत ही प्यारी तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों में एक पल ऐसा भी था जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा और वो था पिता और बेटी का एक प्यारा सा पल, जिसमें राहा अपना जन्मदिन का केक काटते समय रणबीर से लिपटी हुई नजर आ रही हैं।
1/7 Image Source : Instagram/@aliaabhatt
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा चार साल की हो गई हैं। इस खास मौके पर आलिया ने राहा के जन्मदिन के जश्न की कुछ बहुत ही प्यारी तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों में एक पल ऐसा भी था जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा और वो था पिता और बेटी का एक प्यारा सा पल, जिसमें राहा अपना जन्मदिन का केक काटते समय रणबीर से लिपटी हुई नजर आ रही हैं।
2/7 Image Source : Instagram/@aliaabhatt
आलिया द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में, राहा अपना बर्थडे केक काटती और मस्ती करती नजर आईं। इन तस्वीरों से परिवार के जन्मदिन के जश्न और राहा के अपने माता-पिता के साथ गहरे जुड़ाव की झलक मिलती है। हालांकि, तस्वीरों में उसका चेहरा पूरी तरह से नहीं दिख रहा है।
3/7 Image Source : Instagram/@aliaabhatt
आलिया की इस बर्थडे पोस्ट ने फैंस को परिवार के साथ बिताए गए पलों की एक खास झलक दिखाई है। रणबीर और आलिया ने आमतौर पर राहा को लाइमलाइट से दूर ही रखा है, जिस वजह से उनके पारिवारिक जीवन के ऐसे निजी पल फैंस के लिए और भी खास हो जाते हैं।
4/7 Image Source : Instagram/@aliaabhatt
आलिया ने ये तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'वो चार साल की हो गई है।' इन तस्वीरों पर प्रतिक्रिया देते हुए फैंस ने लिखा, 'मिनी आलिया बड़ी हो रही है, लेकिन वह हमेशा हमारी प्यारी बच्ची ही रहेगी, हम सच में उसे अपनी आंखों के सामने बड़ा होते हुए देख रहे हैं!!!!'
5/7 Image Source : Instagram/@aliaabhatt
आलिया ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उसमें राहा के बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक देखने को मिल रही है। एक तस्वीर में आलिया राहा के बर्थडे सेलिब्रेशन के पोस्टर के पास खड़ी होकर पोज देती नजर आईं, जिसमें उनके चेहरे की खुशी साफ झलक रही है।
6/7 Image Source : Instagram/@aliaabhatt
'रामायण' के रिलीज वाले दिन, आलिया ने 'रामायण' के सेट से रणबीर कपूर और उनकी बेटी राहा की दो तस्वीरें शेयर कीं। एक तस्वीर में रणबीर भगवान राम के रूप में, वनवास वाले कपड़ों में नजर आ रहे हैं, और नन्ही राहा उनके गाल पर प्यार से चूम रही है। दूसरी तस्वीर में पिता-बेटी की जोड़ी एक-दूसरे के करीब खड़ी दिखाई दे रही है।
7/7 Image Source : Instagram/@aliaabhatt
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए, आलिया ने रणबीर और फिल्म की पूरी टीम के लिए एक दिल छू लेने वाला नोट लिखा। उन्होंने लिखा, "आपने इस फिल्म में अपनी पूरी जान लगा दी, और फिर भी आपकी बेटी के लिए आपके पास ढेर सारा प्यार बचा रहा। मुझे आप पर बहुत गर्व है, रणबीर! और उन सभी लोगों पर भी, जिन्होंने इस शानदार सिनेमाई अनुभव में अपना दिल और जान लगा दी। कुछ कहानियाँ हम सबसे बड़ी होती हैं, और 'रामायण' उन्हीं में से एक है।"