रजत शर्मा की बेटी दिशा और एमजे सुदर्शन की शादी में बहन अर्पिता संग पहुंचे सलमान खान, शाहरुख खान-जया बच्चन ने भी दी बधाई

इंडिया टीवी के चेयरमैन और एडिटर इन चीफ रजत शर्मा की बेटी दिशा की शादी एम.जे. सुदर्शन के साथ राजधानी दिल्ली के नेशनल स्टेडियम में धूमधाम से संपन्न हुई। इस शादी में राजनीति जगत से लेकर बॉलीवुड की जानी-मानी हस्तियों ने भी शिरकत की। बॉलीवुड सुपरस्टार्स शाहरुख खान और सलमान खान ने भी दिशा और एम.जे. सुदर्शन की शादी में शिरकत की और नए कपल को बधाई दी।
1/22 Image Source : india tv
इंडिया टीवी के चेयरमैन और एडिटर इन चीफ रजत शर्मा की बेटी दिशा की शादी एम.जे. सुदर्शन के साथ राजधानी दिल्ली के नेशनल स्टेडियम में धूमधाम से संपन्न हुई। इस शादी में राजनीति जगत से लेकर बॉलीवुड की जानी-मानी हस्तियों ने भी शिरकत की। बॉलीवुड सुपरस्टार्स शाहरुख खान और सलमान खान ने भी दिशा और एम.जे. सुदर्शन की शादी में शिरकत की और नए कपल को बधाई दी।
2/22 Image Source : india tv
दिशा और सुदर्शन की शादी राजधानी दिल्ली के नेशनल स्टेडियम में संपन्न हुई, जिसमें शाहरुख खान, सलमान खान, सोनू निगम, हंस राज हंस और स्टेबिन बेन सहित कई सितारों ने शिरकत की और वर-वधू को नई जिंदगी के लिए बधाई दी।
3/22 Image Source : indiatv
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपनी बहन अर्पिता और जीजा आयुष शर्मा के साथ रजत शर्मा की बेटी दिशा और एम.जे. सुदर्शन की शादी में पहुंचे और दूल्हा-दुल्हन को बधाई दी। इस दौरान वह मेहमानों से भी बातचीत करते दिखे।
4/22 Image Source : india tv
शाहरुख खान भी दिशा और एम.जे. सुदर्शन की शादी में शामिल हुए। इस दौरान उनके साथ उनकी मैनेजर पूजा ददलानी भी साथ दिखाई दीं। शाहरुख खान ब्लैक आउटफिट में दिखाई दिए। इस दौरान उन्होंने फोटोज के लिए भी पोज दिए।
5/22 Image Source : india tv
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री जया बच्चन भी इस ग्रैंड वेडिंग में शिरकत करने पहुंचीं। इस दौरान उनके साथ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, लोकसभा सांसद व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव भी उनके साथ नजर आईं।
6/22 Image Source : india tv
मशहूर पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी ने भी दिशा और एम.जे. सुदर्शन की शादी में शिरकत की। इस दौरान सिंगर के साथ उनकी पत्नी तरन भी नजर आईं। दोनों ने इंडिया टीवी के चेयरमैन और एडिटर इन चीफ रजत शर्मा के साथ तस्वीरों के लिए पोज भी दिए।
7/22 Image Source : india tv
सिंगर सोनू निगम भी रजत शर्मा की बेटी दिशा की शादी में शामिल हुए, जहां वह जबरदस्त लुक में नजर आए। उन्होंने इस ग्रैंड वेडिंग में शिरकत के लिए उन्होंने चमकदार रॉयल ब्लू सूट चुना था, जिसमें वह बेहद हैंडसम लग रहे थे।
8/22 Image Source : india tv
जैकी श्रॉफ ने भी दिशा और एमजे सुदर्शन में शिरकत की और इस दौरान वह हमेशा की तरह अपने चिर-परिचित अंदाज में दिखे और हर बार की तरह इस बार भी उनके हाथ में एक पौधा दिखा।
9/22 Image Source : india tv
मशहूर पंजाबी सिंगर और उत्तर पश्चिम दिल्ली से पूर्व लोकसभा सांसद हंस राज हंस ने भी रजत शर्मा की बेटी दिशा और एम.जे. सुदर्शन की शादी में शिरकत की। इस शादी की सबसे बड़ी खासियत दो अलग-अलग संस्कृतियों का मिश्रण रही और इसकी थीम को 'फॉर्मल' रखा गया।
10/22 Image Source : india tv
बॉलीवुड के जाने-माने फिल्ममेकर बोनी कपूर भी दिशा और एमजे सुदर्शन की शादी में शामिल हुए और नव विवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान वह सिंपल व्हाइट कुर्ता पायजामा में नजर आए।
11/22 Image Source : india tv
बॉलीवुड एक्टर और होस्ट मनीष पॉल भी दिशा और एमजे सुदर्शन की शादी में पहुंचे और न्यूली वेड कपल को शादी की बधाई दी। इस दौरान वह ब्लैक सूट में दिखाई दिए और मीका सिंह और स्टेबिन बेन के साथ पोज भी दिए।
12/22 Image Source : india tv
स्टेबिन बेन अपनी नई-नवेली दुल्हनिया और अभिनेत्री नुपुर सेनन के साथ दिशा और एम.जे. सुदर्शन की शादी में शामिल हुए। इस दौरान स्टेबिन जहां ऑल ब्लैक लुक में दिखे तो वहीं नुपुर भी पर्पल कलर के आउटफिट में खूबसूरत लग रही थीं।
13/22 Image Source : india tv
बॉलीवुड अभिनेता गुलशन ग्रोवर ने भी रजत शर्मा के बेटी दिशा की शादी में शिरकत की और नए जोड़े को दांपत्य जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।
14/22 Image Source : india tv
मशहूर सिंगर विशाल मिश्रा भी इस भव्य शादी में शामिल हुए और फिर स्टेज की रौनक भी बढ़ाई। उन्होंने न्यूली वेड कपल के लिए खास परफॉर्मेंस दी।
15/22 Image Source : india tv
बॉलीवुड फिल्ममेकर और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता मधुर भंडारकर भी दिशा और एम.जे. सुदर्शन की शादी में पहुंचे और कपल को नई पारी के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया।
16/22 Image Source : india tv
90 के दशक के टॉप सिंगर उदित नारायण भी अपनी पत्नी दीपा नारायण झा के साथ इस ग्रैंड वेडिंग में पहुंचे और न्यूली वेड कपल को शादी की बधाई दी।
17/22 Image Source : india tv
भोजपुरी सुपरस्टार और राजनेता मनोज तिवारी भी इस शादी समारोह का हिस्सा बने और नव दंपति को शादी की शुभकामनाएं दीं।
18/22 Image Source : india tv
मशहूर सिंगर मीका सिंह भी दिशा और एम.जे. सुदर्शन की शादी में पहुंचे, जहां वह हमेशा की तरह डैशिंग लुक में दिखाई दिए।
19/22 Image Source : india tv
'मैंने प्यार क्यों किया' और 'गॉड तुस्सी ग्रेट हो' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं दिग्गज अभिनेत्री और भारतीय राजनीतिज्ञा बीना काक भी इस ग्रैंड वेडिंग में पहुंचीं और नए नवेले कपल को शादी की बधाई दी।
20/22 Image Source : india tv
एक्ट्रेस और सिंगर यूलिया वंतूर भी रजत शर्मा की बेटी दिशा और एम.जे. सुदर्शन की शादी में शामिल हुईं।
21/22 Image Source : Image Source-Instagram@kapilsharma
बॉलीवुड के सुपरस्टार कॉमेडियन कपिल शर्मा भी अपनी पत्नी गिन्नी चतरथ के साथ रजत शर्मा की बेटी दिशा और एम.जे. सुदर्शन की शादी में पहुंचे और दूल्हा-दुल्हन को बधाई दी।
22/22 Image Source : Image Source-Instagram@palashmuchhal
बॉलीवुड की सुपरस्टार सिंगर पलक मुच्छाल भी रजत शर्मा की बेटी दिशा और एम.जे. सुदर्शन की शादी में शामिल हुईं और तस्वीरें खिंचाईं।