उल्टा पड़ा पब्लिसिटी का दांव? राजकुमार राव को देनी पड़ी सफाई, नन्हे मेहमान को लेकर उत्साहित हो गए थे फैन्स

एक्टर राजकुमार राव बीते साल बॉलीवुड के सबसे सफल स्टार साबित हुए हैं। बॉलीवुड को स्त्री-2 के जरिए करोड़ों रुपयों की कमाई कराने वाले राजकुमार राव इन दिनों धड़ाधड़ हिट फिल्में दे रहे हैं। कॉमेडी से लेकर ड्रामा और एक्शन तक में राजकुमार राव ने दर्शकों का दिल जीता है। लेकिन हाल ही में राजकुमार राव के लिए एक पब्लिसिटी का दांव उल्टा पड़ गया। इतना ही नहीं इस पोस्ट के बाद राजकुमार राव को खुद सामने आकर सफाई देनी पड़ी। दरअसल पोस्ट में किसी अपकमिंग प्रोजेक्ट को प्रमोट कर रहे राजकुमार राव ने अपनी पत्नी के साथ तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर को देख फैन्स ने इस कपल के घर नन्हे मेहमान के आने के कयास लगाने शुरू कर दिए थे।
1/7 Image Source : Instagram

2/7 Image Source : Instagram
दरअसल राजकुमार राव ने हाल ही में एक पोस्ट अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। इस पोस्ट के पहले पेज पर राजकुमार राव ने लिखा, 'कुछ खास पक रहा है। हमें आपके साथ इसे शेयर करने का बेसब्री से इंतजार है।' इस पोस्ट के अगले पेज पर राजकुमार राव ने अपनी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस पत्रलेखा के साथ एक एनिमेशन से सजी फोटो शेयर की थी।
3/7 Image Source : Instagram
इस पोस्ट के बाद फैन्स ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि उनके घर नन्हा मेहमान आने वाला है। इतना ही नहीं फैन्स ने इस बॉलीवुड कपल को बधाइयां देना भी शुरू कर दिया था। लेकिन जब राजकुमार को बधाइयों के संदेश आने लगे तो उन्हें ये पब्लिसिटी का दांव उल्टा पड़ता दिखाई दिया। इसके बाद राजकुमार राव ने खुद सामने आकर इस पर सफाई दी है।
4/7 Image Source : Instagram
राजकुमार राव ने इसको लेकर एक और पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने लिखा कि 'हम अभी पेरेंट्स नहीं बनने वाले हैं।' राजकुमार राव के इस सफाई भरे पोस्ट को देख फैन्स काफी उदास भी हुए। दरअसल ये पोस्ट राजकुमार राव ने अपने किसी अपकमिंग प्रोजेक्ट को प्रमोट करने के लिए किया था।
5/7 Image Source : Instagram
लेकिन इस पोस्ट में जब लोगों ने प्रेग्नेंसी के कयास शुरू कर दिए तो उन्हें सफाई देनी पड़ी। बता दें कि राजकुमार राव और उनकी पत्नी पत्रलेखा भी बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर कपल्स में से एक हैं। जहां राजकुमार राव बीते कुछ साल से धड़ाधड़ हिट फिल्में दे रहे हैं वहीं पत्रलेखा भी एक्टिंग की दुनिया में अपने दम पर जमीन तैयार कर रही हैं। पत्रलेखा ने भी कई अहम प्रोजेक्ट्स में काम किया है। राजकुमार राव और पत्रलेखा ने 15 नवंबर 2021 को शादी रचाई थी।
6/7 Image Source : Instagram
हालांकि शादी से पहले कई साल तक ये कपल रिलेशनशिप में रहा था। दोनों की मुलाकात 2014 में आई फिल्म 'सिटीलाइट' के सेट पर हुई थी। इसी फिल्म ने राजकुमार राव को काफी पहचान दिलाई थी और हीरो बनने का रास्ता तय किया था। पत्रलेखा ने भी इस फिल्म में काम किया था। यहीं से दोनों की दोस्ती हुई और दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों कई साल तक डेट करते रहे और 2021 में दोनों ने शादी रचा ली। अब दोनों बॉलीवुड फिल्मों में काम करते हैं।
7/7 Image Source : Instagram
राजकुमार राव ने बीते साल बॉलीवुड में सबसे बड़ी सुपरहिट फिल्म भी दी है। इसके सात ही कई कॉमेडी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया है। राजकुमार राव अब टॉप हीरोज की लिस्ट में गिने जाते हैं। वहीं उनकी पत्नी पत्रलेखा भी अब त 14 से ज्यादा प्रोजेक्ट्स में काम कर चुकी हैं। पत्रलेखा बीते साल नेटफ्लिक्स की सीरीज कांधार हाईजैक में अहम किरदार निभाते नजर आईं थीं। इससे पहले 'वाइल्ड वाइल्ड पंजाब' नाम की फिल्म में भी पत्रलेखा ने अच्छा किरदार निभाया था।