जब राजपाल यादव को ऋतिक-राकेश रोशन संग किया था सम्मानित, सलमान खान और अक्षय कुमार की तारीफ की

राजपाल यादव फरवरी में तिहाड़ जेल में सरेंडर करने के बाद से जमानत पर बाहर हैं। यह मामला 2012 के एक चेक बाउंस केस से जुड़ा है। सरेंडर करने से ठीक पहले एक्टर ने मीडिया पर कहा था कि उनके पास पैसे चुकाने के लिए पैसे नहीं हैं। इससे भारतीय सिनेमा में कैरेक्टर एक्टर्स को जिन आर्थिक मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। उस पर बड़ी बहस छिड़ गई थी कि कैसे अपनी प्रतिभा और ढेर सारे काम के बावजूद कुछ एक्टर्स अपना गुजारा करने के लिए संघर्ष करते हैं। इस स्थिति को देखते हुए इंडस्ट्री के कई लोग उनके समर्थन में आगे आए।
1/7 Image Source : Screen grab from Farah Khan YT
राजपाल यादव फरवरी में तिहाड़ जेल में सरेंडर करने के बाद से जमानत पर बाहर हैं। यह मामला 2012 के एक चेक बाउंस केस से जुड़ा है। सरेंडर करने से ठीक पहले एक्टर ने मीडिया पर कहा था कि उनके पास पैसे चुकाने के लिए पैसे नहीं हैं। इससे भारतीय सिनेमा में कैरेक्टर एक्टर्स को जिन आर्थिक मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। उस पर बड़ी बहस छिड़ गई थी कि कैसे अपनी प्रतिभा और ढेर सारे काम के बावजूद कुछ एक्टर्स अपना गुजारा करने के लिए संघर्ष करते हैं। इस स्थिति को देखते हुए इंडस्ट्री के कई लोग उनके समर्थन में आगे आए।
2/7 Image Source : Screen grab from Farah Khan YT
कई मेकर्स ने राजपाल को काम देकर और अपनी फिल्मों में साइन करके उनकी मदद करने के लिए एक मुहिम शुरू की। हालांकि, जब राजपाल ज़मानत पर बाहर आए तो उन्होंने साफ तौर पर कहा कि अपने लगभग तीन दशक लंबे करियर में वह कभी भी बिना काम के नहीं रहे। उन्होंने फराह खान के यूट्यूब चैनल के नए व्लॉग पर अपनी जिंदगी के कुछ अच्छे और बुरे वक्ते के बारे में चर्चा की।
3/7 Image Source : Screen grab from Farah Khan YT
फराह ने पूछा, 'क्या तुम्हारे पास अभी भी काम है?' राजपाल ने तुरंत जवाब दिया,'मैंने अपना काम आप के साथ साल 1999 में शुरू किया था।' खुशी से फराह ने आगे पूछा, 'क्या वह तुम्हारी पहली फिल्म थी?' राजपाल ने साफ किया, 'नहीं, शूल मेरी पहली फिल्म थी, लेकिन शूल के बाद मुझे मस्त मिली। वह RGV की फिल्म थी।' फिर फराह ने पूछा, 'तो तुम रामू की खोज हो?' राजपाल ने सहमति जताते हुए कहा, '100%,' जिस पर फराह ने कहा, 'रामू ने एक हीरा खोज निकाला है।'
4/7 Image Source : Screen grab from Farah Khan YT
इस बारे में और बताते हुए राजपाल यादव ने कहा, 'रामू जी ने मुझे जंगल दी। उस साल स्क्रीन अवॉर्ड्स में ऋतिक रोशन को फिल्म 'कहो ना… प्यार है' के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला था। राकेश रोशन को बेस्ट डायरेक्टर का और राजपाल यादव को नेगेटिव रोल में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला था। उन्होंने आगे कहा, 'बिल्कुल पहले ही साल 2000 में इंडस्ट्री ने मुझे इतना प्यार और शोहरत दी कि मैंने कम से कम 200 फिल्में कर ली हैं' इस बात पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि वह कभी भी बिना काम के नहीं रहे।
5/7 Image Source : Screen grab from Farah Khan YT
राजपाल यादव को 2000 में ऋतिक रोशन और राकेश रोशन के साथ स्क्रीन अवॉर्ड्स में सम्मानित किया गया था। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि सलमान खान और अक्षय कुमार मेरे बिना काम नहीं कर सकते हैं, क्योंकि उनको मेरे साथ काम करना पसंद है। राजपाल यादव, जिन्होंने 1998 में अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्हें स्क्रीन अवॉर्ड्स में नेगेटिव रोल में बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। हाल ही में, फराह खान के व्लॉग पर बातचीत के दौरान उन्होंने उस यादगार पल को याद किया।
6/7 Image Source : Screen grab from Farah Khan YT
यह सब सुनाने के बाद फराह खान ने कहा, 'मुझे लगता है कि आपने सिर्फ प्रियदर्शन सर के साथ ही कम से कम 100 फिल्में की होंगी।' फिल्म 'भागम भाग', 'मालामाल वीकली' और 'भूल भुलैया' जैसी फिल्मों में काम कर चुके राजपाल ने आगे कहा, 'असल में मैंने राम गोपाल वर्मा, प्रियदर्शन और डेविड धवन तीनों के साथ ही कम से कम 50-50 फिल्में की हैं।'
7/7 Image Source : Screen grab from Farah Khan YT
फराह ने मजाक में कहा, 'सलमान खान भी आपके बिना काम नहीं कर सकते।' राजपाल ने इस बात पर कहा, 'हां... सलमान भाई और अक्षय भाई दोनों ही मेरे बिना काम नहीं कर सकते। मैंने शाहरुख खान के साथ भी कम से कम चार फिल्में की हैं।' फराह ने फिर मजाक किया, 'हां, लेकिन आपने मेरी किसी फिल्म में काम नहीं किया।' इस पर राजपाल ने जवाब दिया, 'सच कहूं तो आपने मुझे कभी मौका ही नहीं दिया। प्लीज मुझे बताइए, ऐसा कौन होगा जो 'मैं हूं ना' का हिस्सा नहीं बनना चाहेगा?'