यूं ही नहीं कॉमेडी के पावर हाउस बने राजपाल यादव, पॉपुलैरिटी में हीरो पर भी भारी पड़े थे उनके 5 किरदार

बॉलीवुड में कॉमेडी के किंग माने जाने वाले एक्टर राजपाल यादव बीते 2 दिनों से सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में तिहाड़ जेल में सरेंडर करने वाले राजपाल हिंदी फिल्मों की चमकती मुस्कान रहे हैं। बीते करीब 3 दशक से राजपाल ने दर्जनों किरदारों में ऐसे रंग भरे हैं कि आज भी लोग उन किरदारों को नहीं भूल पाए हैं। आज इस खास खबर में हम बात करेंगे राजपाल यादव के ऐसे 5 किरदार जिन्होंने उन्हें कॉमेडी की दुनिया में अमर कर दिया। (Image Source-Instagram@rajpalofficial)
1/6 Image Source : Instagram@rajpalofficial
बॉलीवुड में कॉमेडी के किंग माने जाने वाले एक्टर राजपाल यादव बीते 2 दिनों से सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में तिहाड़ जेल में सरेंडर करने वाले राजपाल हिंदी फिल्मों की चमकती मुस्कान रहे हैं। बीते करीब 3 दशक से राजपाल ने दर्जनों किरदारों में ऐसे रंग भरे हैं कि आज भी लोग उन किरदारों को नहीं भूल पाए हैं। आज इस खास खबर में हम बात करेंगे राजपाल यादव के ऐसे 5 किरदार जिन्होंने उन्हें कॉमेडी की दुनिया में अमर कर दिया। (Image Source-Instagram@rajpalofficial)
2/6 Image Source : Image Source-IMDB
रंगीला (खट्टा मीठा 2010): डायरेक्टर प्रियदर्शन की फिल्म 'खट्टा मीठा' साल 2010 में रिलीज हुई थी। फिल्म में अक्षय कुमार और त्रिशा कृष्णन लीड रोल में नजर आए थे। फिल्म की कहानी एक सचिन टिचकुले (अक्षय कुमार) की थी जो अपने कॉलेज के दिनों में सही के लिए हर कीमत चुकाने को तैयार रहता है। लेकिन उसके ये उसूल आदर्श उसके निजी जिंदगी में कोई काम नहीं आते और ठेकेदार बन जाता है। लेकिन गरीबी में बेतरतीब जुगाड़ें करने वाला ये कॉन्ट्रेक्टर करप्ट हो जाता है। टिचकुले की टीम का एक खास मजदूर है नाम है रंगीला। जिसे राजपाल यादव ने निभाया था। इस फिल्म में उनके इस रंगीले किरदार को लोगों ने खूब पसंद किया था और आज भी फिल्म के ये सीन सोशल मीडिया पर वायरल रहते हैं। (Image Source-IMDB)
3/6 Image Source : Image Source-IMDB
छोटा पंडित (भूल भुलैया 2007): साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म 'भूल भुलैया' में अक्षय कुमार ने कमाल किया था और ये फिल्म सुपरहिट रही थी। फिल्म की कहानी एक हवेली की थी जो भूतिया घोषित कर दी गई है। फिल्म में दमदार कॉमेडी का तड़का लगा था और जिसमें हींग का काम किया था राजपाल यादव ने। इस फिल्म में उन्होंने छोटे पंडित का किरदार निभाया था जो बेहद फनी था। आज भी लोगों को ये किरदार नहीं भूला है। इस फिल्म में छोटा पंडित यानी राजपाल यादव के सीन्स आज भी सोशल मीडिया पर वायरल रहते हैं। (Image Source-IMDB)
4/6 Image Source : Image Source-IMDB
मार्तंड ढमढेरे (ढोल 2007): डायरेक्टर प्रियदर्शन और अमन उल्लाह की फिल्म ढोल लोगों की ऑल टाइम फेवरिट कॉमेडी फिल्मों में से एक है। फिल्म में शरमन जोशी, तुषार कपूर, कुनाल खेमू, ओम पुरी, तनुश्री दत्ता, अरबाज खान और राजपाल यादव अहम किरदारों में दिखे थे। इस फिल्म के सारे किरदारों ने लोगों को खूब हंसाया था लेकिन सबसे ज्यादा गहरी जगह बनाई थी। राजपाल यादव के किरदार मार्तंड ढमढेरे आज भी लोगों को बेहद पसंद है और उसके सीन वायरल हो रहे हैं। (Image Source-IMDB)
5/6 Image Source : Image Source-IMDB
बांडया (चुप चुपके 2006): साल 2006 में शाहिद कपूर स्टारर फिल्म चुपचुपके रिलीज हुई थी और इसमें करीना कपूर ने लीड रोल निभाया था। प्रियदर्शन ने इस फिल्म को कूकी गुलाटी के साथ मिलकर डायरेक्ट किया था। फिल्म में धाकड़ एक्टर्स की लंबी लिस्ट थी लेकिन कहानी ने सभी किरदारों के साथ न्याय किया था। फिल्म का सबसे पसंदीदा किरदार रहा था बांडया जिसे निभाया था राजपाल यादव ने। इस किरदार ने कहानी में ऐसा रंग भरा था कि आज भी लोगों के दिलों में ये करेक्टर बसा है। (Image Source-IMDB)
6/6 Image Source : Image Source-IMDB
बाजे (मालामाल वीकली 2006): डायरेक्टर प्रियदर्शन की साल 2006 में रिलीज हुई फिल्म 'मालामाल वीकली' सुपरहिट रही थी। फिल्म में रितेश देशमुख, परेश रावल और ओम पुरी जैसे कलाकार नजर आए थे। फिल्म की कहानी गांव की एक ऐसी जमींदार की है जो बेरहम है और दबंग महिला है। इसी क्रूर महिला का इकलौता भाई है जिसका नाम है बाजे और इस किरदार को निभाया है राजपाल यादव ने। बाजे एक ऐसा उद्दंड इंसान है जो लड़कियों को नहाते हुए देखता है और सर्वअवगुण संपन्न है। फिल्म में बाजे का किरदार सबसे ज्यादा पसंद किया गया था। आज भी इस किरदार को लोग सोशल मीडिया पर देखते रहते हैं। (Image Source-IMDB)