रश्मि देसाई की 8 साल बाद टीवी पर वापसी, बताया 'सयोनी' से क्यों कर रही कमबैक?

आठ साल तक टीवी फिक्शन से दूर रहने के बाद रश्मि देसाई अब स्टार प्लस के अपकमिंग शो 'सयोनी' के साथ छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। रश्मि ने खुलासा किया कि इन सालों में उन्हें कई ऑफर्स मिले, लेकिन उन्होंने 'सयोनी' के लिए ठुकरा दिए।

करीब आठ साल तक टीवी फिक्शन से दूर रहने के बाद रश्मि देसाई अब स्टार प्लस के अपकमिंग शो 'सयोनी' के साथ छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। हालांकि, एक्ट्रेस के लिए यह लंबा ब्रेक काम की कमी की वजह से नहीं था। रश्मि ने खुलासा किया कि इन सालों में उन्हें कई ऑफर्स मिले, लेकिन उन्होंने उन्हें ठुकरा दिया। इसके पीछे की वजह बताते हुए, उन्होंने यह भी बताया कि आखिर उन्होंने 'सयोनी' से ही कमबैक करने का फौसला क्यों लिया?
1/7 Image Source : Instagram/@imrashamidesai
करीब आठ साल तक टीवी फिक्शन से दूर रहने के बाद रश्मि देसाई अब स्टार प्लस के अपकमिंग शो 'सयोनी' के साथ छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। हालांकि, एक्ट्रेस के लिए यह लंबा ब्रेक काम की कमी की वजह से नहीं था। रश्मि ने खुलासा किया कि इन सालों में उन्हें कई ऑफर्स मिले, लेकिन उन्होंने उन्हें ठुकरा दिया। इसके पीछे की वजह बताते हुए, उन्होंने यह भी बताया कि आखिर उन्होंने 'सयोनी' से ही कमबैक करने का फौसला क्यों लिया?
2/7 Image Source : Instagram/@imrashamidesai
रश्मि देसाई ने बताया कि 8 साल में उन्होंने कई ऑफर्स मिले, लेकिन उन्होंने ठुकरा दिया। उन्होंने कहा, 'क्योंकि वह ऐसे किरदार और कहानी का इंतजार कर रही थीं, जिससे वह दिल से जुड़ सकें। आखिरकार 'सयोनी' और इसमें उनके किरदार माया के साथ उनकी यह तलाश पूरी हुई।' मेकर्स ने अपने सोशल मीडिया के जरिए इस शो से एक्ट्रेस के टीवी पर वापसी की खबर देते हुए, उनके किरदार का नाम भी बता दिया है।
3/7 Image Source : Instagram/@imrashamidesai
रश्मि देसाई स्टार प्लस के नए सीरियल 'सयोनी' में माया का किरदार निभाएंगी। उनके नए अवतार ने सोशल मीडिया पर चर्चा छेड़ दी है। वहीं उनके दोस्त उन्हें इस नए किरदार में देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रश्मि देसाई का 'सयोनी' से पहला लुक भी सामने आ चुका है।
4/7 Image Source : Instagram/@imrashamidesai
अपने टीवी करियर में कई यादगार किरदार निभा चुकीं रश्मि देसाई का मानना है कि उनके लिए सिर्फ स्क्रीन पर नजर आना ही काफी नहीं है। 'सयोनी' की कहानी और उसमें अपने किरदार माया को लेकर उन्हें जो खास बात महसूस हुई। वही उन्हें इस शो की ओर लेकर आई। टीवी एक्ट्रेस के अनुसार माया कोई काल्पनिक या बनाई हुई शख्सियत नहीं, बल्कि एक बेहद प्रैक्टिकल और वास्तविक किरदार है।
5/7 Image Source : Instagram/@imrashamidesai
अपनी टीवी वापसी के बारे में बात करते हुए रश्मि देसाई ने कहा, 'माया सिर्फ एक किरदार या कल्पना नहीं है। सयोनी में मैं एक बहुत ही प्रैक्टिकल किरदार निभाने जा रही हूं। एक कलाकार के तौर पर मैं इस बात से इनकार नहीं करूंगी कि मुझे कई ऑफर्स मिले, लेकिन मैंने उन्हें इसलिए मना कर दिया क्योंकि जो कहानियां और किरदार मेरे पास आ रहे थे। उनसे मैं खुद को जोड़ नहीं पा रही थी। हर कलाकार चाहता है कि उसे एक खूबसूरती से लिखा हुआ किरदार निभाने का मौका मिले।'
6/7 Image Source : Instagram/@imrashamidesai
रश्मि देसाई ने टीवी पर अपने कमबैक को लेकर आगे कहा, 'मैं टीवी पर वापसी करने के लिए वापसी नहीं करना चाहती थी, मैं एक मकसद की तलाश में थी। एक कलाकार के तौर पर हमारे पास कई मौके आते हैं, लेकिन सिर्फ स्क्रीन पर नजर आना, काम करना और पैसे कमाना ही जरूरी नहीं है। आपको ऐसा कुछ करना चाहिए जिसे लोग लंबे समय तक याद रखें और मैं भी अपने काम के लिए जानी जाती हूं। सयोनी में वह स्पार्क है। मुझे लगता है कि इस शो की कहानी इसके कलाकारों से भी कहीं बड़ी है।'
7/7 Image Source : Instagram/@imrashamidesai
'सयोनी' में रश्मि देसाई के साथ जाह्नवी सोनी और गौतम सिंह विग भी नजर आएंगे। यह शो 23 सितंबर से शाम 7:30 बजे स्टार प्लस और जियो हॉटस्टार पर प्रसारित होगा। एक्ट्रेस 'बिग बॉस 15' में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट नजर आई थीं और फाइनलिस्ट रहीं। इसके बाद अब वह अपने नए शो को लेकर छाई हुई हैं।