शादी के बाद अब स्क्रीन पर रोमांस के लिए तैयार हैं रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा, इसी साल रिलीज होगी फिल्म

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा बीते कुछ दिनों से लगातार सुर्खयां बटोर रहे हैं। बीते 26 फरवरी को इस फिल्मी कपल ने उदयपुर में शादी रचा ली है। बीते रोज बुधवार को हैदराबाद में रश्मिका और विजय ने अपनी शादी का रिसेप्शन भी आयोजित किया था। जिसमें फिल्मी दुनिया समेत राजनीति की भी तमाम हस्तियां नजर आईं। साथ ही बॉलीवुड स्टार्स जैसे करण जौहर और नीना गुप्ता भी रश्मिका की शादी के रिसेप्शन में हिस्सा लेने पहुंचे थे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दोनों जल्द ही बड़े पर्दे पर ऑनस्क्रीन रोमांस करते नजर आने वाले हैं। दोनों की फिल्म 'रानाबली' इसी साल 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। (Image Source-Instagram@rashmika_mandanna)
1/6 Image Source : Instagram@rashmika_mandanna

2/6 Image Source : Instagram@rashmika_mandanna
रश्मिका और विजय दोनों करीब 8 साल पुराने दोस्त हैं और दोनों सुपरहिट फिल्में भी साथ दे चुके हैं। दोनों की दोस्ती 2018 में आई फिल्म गीता गोविंदम के सेट पर हुई थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी और दोनों की ये जोड़ी भी लोगों की पसंदीदा बन गई। गीता गोविंदम के बाद दोनों अपने करियर पर फोकस करते रहे और चंद सालों में ही दोनों ने खास मुकाम हासिल कर लिया है। (Image Source-Instagram@rashmika_mandanna)
3/6 Image Source : Instagram@rashmika_mandanna
अब रश्मिका और विजय शादी के बंधन में बंध गए हैं। बीते रोज गुरुवार को हैदराबाद में अल्लू अर्जुन समेत साउथ सिनेमा के तमाम सितारों ने शिरकत की थी। अब इस जोड़े को जल्द ही बड़े पर्दे पर रोमांस करते भी देखा जाने वाला है। दोनों अपनी फिल्म रानाबली में नजर आना वाले हैं। (Image Source-Instagram@rashmika_mandanna)
4/6 Image Source : Instagram@rashmika_mandanna
रानाबली फिल्म 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म को राहुल सांकृतायन ने डायरेक्ट किया है और इसमें रश्मिका-विजय के साथ अर्नोल्ड वोस्लो भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। इसी साल 26 जनवरी को मेकर्स ने इस फिल्म का पोस्टर रिलीज किया था। जिसमें विजय एक घोड़े की सवारी करते दिख रहे हैं। (Image Source-Instagram@rashmika_mandanna)
5/6 Image Source : Instagram@rashmika_mandanna
रानाबली की बात करें तो ये फिल्म एक हिस्टोरिकल ड्रामा होने वाली है। इसके पोस्टर्स से भी इसका अंदाजा लगाया जा रहा है। कहानी असल घटनाओं से प्रेरित होकर बनाई गई है जो रायलसीमा से जुड़ी हुई है। रायलसीमा अपने राजनीतिक गुटबाजी के लिए कुख्यात है और इसका इतिहास गहरा रहा है। (Image Source-Instagram@rashmika_mandanna)
6/6 Image Source : Instagram@rashmika_mandanna
अब रश्मिका और विजय इस फिल्म में तीसरी बार स्क्रीन शेयर करते नजर आने वाले हैं। इससे पहले दोनों को डियर कॉमरेड फिल्म में साथ में देखा गया था। इससे पहले दोनों ने गीता गोविंदम में पहली बार साथ काम किया था। पिछली दोनों ही फिल्मों में रश्मिका और विजय की जोड़ी लोगों को खूब पसंद आई है। अब देखना होगा कि क्या रानाबली भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल दिखा पाती है या नहीं। (Image Source-Instagram@rashmika_mandanna)