रश्मिका-विजय की मेहंदी रस्म की तस्वीरें, दुल्हन की हथेली पर दिखी खास डिजाइन, एक-दूजे की आंखों में खोए दिखे VIROSH

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 26 फरवरी, 2026 को शादी के बंधन में बंधे और फिर 4 मार्च को कपल ने हैदराबाद में लैविश रिसेप्शन रखा, जिसमें इंडस्ट्री के इनके करीबी दोस्त और कुछ दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहीं और अब इनकी प्रधानम और मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं।
1/9 Image Source : instagram/@rashmika_mandanna
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 26 फरवरी, 2026 को शादी के बंधन में बंधे और फिर 4 मार्च को कपल ने हैदराबाद में लैविश रिसेप्शन रखा, जिसमें इंडस्ट्री के इनके करीबी दोस्त और कुछ दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहीं और अब इनकी प्रधानम और मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं।
2/9 Image Source : instagram/@rashmika_mandanna
अपनी शादी और संगीत सेरेमनी की तस्वीरें साझा करने के बाद, विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने मेहंदी और प्रधानम समारोहों की झलकियां फैंस के साथ साझा की हैं और शादी से ठीक पहले की रस्मों की झलक दिखाई है।
3/9 Image Source : instagram/@rashmika_mandanna
रश्मिका और विजय की मेहंदी की ये तस्वीरें जैसे ही सामने आईं, सोशल मीडिया पर चर्चा में छा गईं। फैंस का कहना है कि इन फोटोज में उनके प्यार, स्नेह, शालीनता और खुशी की झलक साफ नजर आ रही है। कई ने दोनों के लुक की तो कई ने मेहंदी के डिजाइन की तारीफ की।
4/9 Image Source : instagram/@rashmika_mandanna
रश्मिका और विजय की मेहंदी की ये तस्वीरें जैसे ही सामने आईं, सोशल मीडिया पर चर्चा में छा गईं। फैंस का कहना है कि इन फोटोज में उनके प्यार, स्नेह, शालीनता और खुशी की झलक साफ नजर आ रही है। कई ने दोनों के लुक की तो कई ने मेहंदी के डिजाइन की तारीफ की।
5/9 Image Source : instagram/@rashmika_mandanna
रश्मिका मंदाना ने समारोह की कई तस्वीरें साझा कीं और बताया कि यह शाम उनके लिए कितनी यादगार रही। उन्होंने तस्वीरों के साथ लिखा, “25.02.26 प्रधानम और मेहंदी की शाम थी। सब कुछ बहुत ही शानदार था, लेकिन पल भर में ही बीत गया... आपने क्या खूबसूरत रचना की है!!! toraniofficial, इसे हमारे लिए इतना खास बनाने के लिए धन्यवाद।”
6/9 Image Source : instagram/@thedeverakonda
विजय ने भी उसी शाम की कुछ झलकियां साझा कीं और बताया कि यह उत्सव कितना यादगार था। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, “25.02.26 प्रधानम और मेहंदी की शाम। एक बेहद मजेदार शाम, एक ऐसी शाम जिसे पूरी तरह से जिया गया, एक ऐसी शाम जिसमें काश 100 घंटे और होते।'
7/9 Image Source : instagram/@rashmika_mandanna
इस अवसर पर रश्मिका मंदाना ने एक बेहद खूबसूरत मल्टीकलर तोरानी इंडिया की डिजाइन सा़ी पहनी थी, जिसमें पारंपरिक पैटर्न का शानदार मेल था। इस साड़ी के पल्लू में देवी लक्ष्मी की फोटो अंकित की गई है थी।
8/9 Image Source : instagram/@thedeverakonda
वहीं विजय देवरकोंडा की बात करें तो उन्होंने एक बार फिर अपने लुक से सबकी वाहवाही लूट ली। मेहंदी की रस्म के लिए उन्होंने शाही अंदाज और सहजता का बेहतरीन मेल चुना। उन्होंने गहरे रंग के कुर्ते और पारंपरिक धोती के साथ एक चमकीली कढ़ाई वाली जैकेट पहनी थी।
9/9 Image Source : instagram/@thedeverakonda
बता दें, रश्मिका और विजय का विवाह 26 फरवरी, 2026 को राजस्थान के उदयपुर में एक निजी समारोह में हुआ। शादी समारोह 24 से 26 फरवरी तक मेमेंटोस बाय आईटीसी होटल्स, एकाया उदयपुर में आयोजित किया गया, जहां करीबी दोस्तों और परिवार ने इस अवसर को मनाया। उन्होंने 4 मार्च को हैदराबाद में अपने उद्योग जगत के दोस्तों और सहकर्मियों के लिए एक शानदार रिसेप्शन का आयोजन किया।