Bigg Boss 19: सलमान खान ने 'वीकेंड का वार' पर खोली कंटेस्टेंट्स की पोल, इन बड़े मुद्दों पर की बात

'बिग बॉस 19' के लेटेस्ट एपिसोड में दूसरी वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की घर में एंट्री हो चुकी है। वहीं, इस 'वीकेंड का वार' में हर बार की तरह सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स से घर में हुए तमाशे से लेकर विवादों तक पर बात की और उनकी क्लास लगाई। यहां जानें पिछले हफ्ते घर में कंटेस्टेंट्स के बीच किन मुद्दों पर जमकर बहस और लड़ाई हुई, जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर हलचल मच गई थी।
1/7 Image Source : Instagram/@jiohotstar
'बिग बॉस 19' के लेटेस्ट एपिसोड में दूसरी वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की घर में एंट्री हो चुकी है। वहीं, इस 'वीकेंड का वार' में हर बार की तरह सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स से घर में हुए तमाशे से लेकर विवादों तक पर बात की और उनकी क्लास लगाई। यहां जानें पिछले हफ्ते घर में कंटेस्टेंट्स के बीच किन मुद्दों पर जमकर बहस और लड़ाई हुई, जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर हलचल मच गई थी।
2/7 Image Source : Instagram/@jiohotstar
होस्ट सलमान खान ने बिग बॉस सीजन 19 कंटेस्टेंट्स से घर में हुए हर बवाल पर खुलकर बात की, लेकिन उसके पहले दबंग स्टार एक मजेदार सेगमेंट शुरू करते हैं और कंटेस्टेंट पूरे जोश के साथ इसमें हिस्सा लेते हैं। थोड़ी देर बाद, एक और सेगमेंट शुरू होता है, जिसमें घरवालों को एक डायलॉग सुनकर यह अनुमान लगाना होता है कि किसने उनकी पीठ पीछे उनके बारे में टिप्पणी की। खेल के दौरान जीशान कादरी, अमाल मलिक को 'छोटा भाई' कहते हैं। इसी बीच नेहल चुडासमा और बसीर अली आपस में भिड़ जाते हैं।
3/7 Image Source : Instagram/@jiohotstar
सबसे ज्यादा अगर कोई कंटेस्टेंट विवादों में रहा है तो वह हैं कुणिका सदानंद जो हर किसी की लड़ाई में आग लगाते दिखाई दी। वह अशनूर कौर को बुरा-भला कहती है। इतना ही नहीं जब सलमना खान एक्टर अभिषेक बजाज से अमाल मलिक के कमेंट पर चर्चा करते हैं तो कुणिका कहती हैं कि 'पटियाला बेब्स' एक्ट्रेस अशनूर ने सारा दोष उन्हीं पर डाल दिया। इस पर होस्ट ने कहा कुणिका आप ही हर लड़ाई में आग लगाने की कोशिश करती हैं।
4/7 Image Source : Instagram/@jiohotstar
मृदुल तिवारी शो में सलमान और सभी खिलाड़ियों के सामने रो पड़े। दरअसल, सुपरस्टार ने उन्हें कहा कि अगर आप खुद के लिए लड़ाई नहीं लड़ सकते तो यहां रहने का कोई मतलब नहीं है। वहीं, होस्ट सलमान खान ने घर में कैप्टेंसी टास्क के दौरान अभिषेक और अमाल की लड़ाई पर भी बात की, जब वे अशनूर कौर को लेकर आपस में भिड़ गए थे। अमाल ने अशनूर पर कमेंट किया कि वो कुछ समझती नहीं, इसलिए भौंकती रहती हैं। इसपर अभिषेक काफी नाराज हो गए थे। अब सलमान ने अमाल का सपोर्ट करते हुए कहा कि अभिषेक आपकी गलती है क्योंकि अशनूर खुद के लिए पंगा ले सकती है।
5/7 Image Source : Instagram/@jiohotstar
सलमान खान ने बिग बॉस और दर्शकों पर किए गए जीशान कादरी के कमेंट्स के लिए उनकी जमकर आलोचना की। सलमान खान ने एक बार फिर उनके खेल के बारे में बात करते हुए कहा कि आपने भारत की जनता और बिग बॉस को कहा कि वह आपका घर नहीं चला रहे। सुपरस्टार ने कहा, 'आपने जो कहा है... मुझे उस पर बहुत गुस्सा आ रहा है क्योंकि वो सही नहीं था। आपको क्या लगता है कि जनता क्या है? आप और हम सब एक-दूसरे के सपोर्ट से आगे आते हैं और आप इस तरह की बात करते हैं।'
6/7 Image Source : Instagram/@jiohotstar
इसके बाद सलमान ने घर के उन कंटेस्टेंट्स की बात भी की जो अपने गेम के लिए बिना मतलब का घर में ड्रामा कर रहे हैं। उन्होंने नेहल चुडासमा की क्लास लगाई और कहा कि आप इतने मेहनती परिवार से हैं और इस तरह की बात करती हैं। दूसरी ओर, तान्या मित्तल की तारीफ करते हुए कहा कि वह इतने दिन से घर में हैं, लेकिन उन्होंने कभी किसी को गाली नहीं दी।
7/7 Image Source : Instagram/@jiohotstar
बता दें कि इस 'वीकेंड का वार' में भारतीय क्रिकेटर दीपक चाहर मंच पर सलमान खान के साथ दिखाई देते हैं। इसी दौरान, दीपक की बहन मालती चाहर भी पहुंचीं। दिलचस्प बात यह है कि वह वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी के रूप में बिग बॉस 19 के घर में एंट्री करने वाली दूसरी कंटेस्टेंट हैं।