संचिता उगाले को था आउटसाइडर होने का मलाल, बनना चाहती थीं बड़ी हीरोइन, संघर्षों पर छलका था दर्द

'कुमकुम भाग्य' और 'साजन घर' फेम संचिता उगाले अब इस दुनिया में नहीं रहीं। फिलहाल संचिता की मौत की वजह आत्महत्या बताई जा रही है, लेकिन अब तक उनके इस कदम के पीछे की वजह सामने नहीं आई है। एक तरफ पुलिस मामले की जांच में जुटी है तो दूसरी तरफ एक्ट्रेस के फैंस और जानने वाले सदमे में हैं। अब तक संचिता के परिवार का कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन, हर कोई ये जानना चाहता है कि आखिर ऐसी क्या वजह रही होगी कि संचिता ने मात्र 22 साल की उम्र में ये कदम उठा लिया।
1/7 Image Source : Instagram/@sanchita_ugale
'कुमकुम भाग्य' और 'साजन घर' फेम संचिता उगाले अब इस दुनिया में नहीं रहीं। फिलहाल संचिता की मौत की वजह आत्महत्या बताई जा रही है, लेकिन अब तक उनके इस कदम के पीछे की वजह सामने नहीं आई है। एक तरफ पुलिस मामले की जांच में जुटी है तो दूसरी तरफ एक्ट्रेस के फैंस और जानने वाले सदमे में हैं। अब तक संचिता के परिवार का कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन, हर कोई ये जानना चाहता है कि आखिर ऐसी क्या वजह रही होगी कि संचिता ने मात्र 22 साल की उम्र में ये कदम उठा लिया।
2/7 Image Source : Instagram/@sanchita_ugale
22 साल की संचिता काफी जिंदादिल थीं और जिंदगी को खुलकर जीती थीं। उन्होंने अपने सपनों की एक बकेट लिस्ट भी बनाई थी, जिसे वह इस जिंदगी में पूरा करना चाहती थीं। लेकिन उनकी मौत के साथ ही उनके सपने भी हमेशा-हमेशा के लिए अधूरे रह गए। संचिता ने कुछ समय पहले ही आउटसाइडर होने को लेकर भी बात की थी और अपने संघर्षों के बारे में भी खुलकर चर्चा की थी।
3/7 Image Source : Instagram/@sanchita_ugale
टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत में संचिता ने बताया था कि कई बड़े एक्टर्स के साथ काम करने के बाद भी बॉलीवुड में बतौर लीड एक्ट्रेस काम मिलना कितना मुश्किल है, क्योंकि वह आउटसाइडर हैं। उन्होंने इस दौरान कहा 'छावा' और 'साइलेंस 2' जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं संचिता ने कहा था कि आउटसाइडर होने के चलते उन्हें वो मौके नहीं मिल पा रहे थे, जिसकी वह हकदार थीं।
4/7 Image Source : Instagram/@sanchita_ugale
संचिता की बकेट लिस्ट में एक नामचीन एक्ट्रेस बनना भी था। वह हमेशा से एक बड़ी एक्ट्रेस बनना चाहती थीं और बड़े पर्दे पर अपने अभिनय का जादू बिखेरना चाहती थीं। 'दिलवाली दूल्हा ले जाएगी', 'कुमकुम भाग्य', 'साजन घर' और 'वाघले की दुनिया' जैसे शोज में उन्होंने अभिनय का अपना सपना जीया, लेकिन बड़े पर्दे पर राज करने का उनका सपना अधूरा रह गया।
5/7 Image Source : Instagram/@sanchita_ugale
संचिता को एडवेंचर और स्पोर्ट्स का भी काफी शौक था। उन्होंने पैरासेलिंग, स्कूबा डाइविंग के शौक पूरे भी किए,, लेकिन कई एडवेंचर स्पोर्ट्स का सपना अधूरा रह गया। यही नहीं, वह घूमने की भी काफी शौकीन थीं, जब भी उन्हें समय मिलता किसी नई डेस्टिनेशन के लिए रवाना हो जातीं। मगर मौत के साथ पूरी दुनिया घूमने का सपना भी पूरा नहीं हो सका।
6/7 Image Source : Instagram/@sanchita_ugale
संचिता समाज सेवा भी करना चाहती थीं। उन्होंने अपने एक पोस्ट में इस बारे में लिखा था। खुद को अपनी हीरो बताते हुए संचिता ने इस पोस्ट में बताया था कि वह समाज सेवा करना चाहती हैं और गुरुद्वारे में सेवा करना उन्हें बहुत अच्छा लगता था। वह आगे चलकर समाज के लिए कुछ और मीनिंगफुल करना चाहती थीं, लेकिन इससे पहले कि उनका ये सपना पूरा हो पाता वह फंदे में झूल गईं।
7/7 Image Source : Instagram/@sanchita_ugale
संचिता ने रविवार शाम 6.30 से 7 बजे के बीच आत्महत्या कर ली। उनका शव मुंबई से सटे नालासोपारा स्थित उनके घर में मिला, जहां वह अपने माता-पिता और बहन के साथ रहती थीं। बताया जा रहा है कि जब रविवार को वह अपने घर पर अकेली थीं, उन्होंने साड़ी का फंदा बनाकर मौत को गले लगा लिया। अब पुलिस अब मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।