दंगल गर्ल सान्या मल्होत्रा का सालों पुराना सपना हुआ पुराना, कभी जिस बिल्डिंग में नहीं मिली एंट्री उसी में खरीदा घर, दिखाई झलक

सान्या मल्होत्रा ​​ने एक ऐसी उपलब्धि हासिल कर ली है, जिसका सपना वह सालों से देखती आई हैं। 'दंगल' की इस स्टार ने हाल ही में मुंबई में सपनों का आशियाना खरीदा हैस जिसका झलक उन्होंने अपने फैंस के साथ भी शेयर की है। सान्या मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम पर अपने गृह प्रवेश की खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए अपनी खुशी जाहिर की है।
1/8 Image Source : instagram/@sanyamalhotra_
सान्या मल्होत्रा ​​ने एक ऐसी उपलब्धि हासिल कर ली है, जिसका सपना वह सालों से देखती आई हैं। 'दंगल' की इस स्टार ने हाल ही में मुंबई में सपनों का आशियाना खरीदा हैस जिसका झलक उन्होंने अपने फैंस के साथ भी शेयर की है। सान्या मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम पर अपने गृह प्रवेश की खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए अपनी खुशी जाहिर की है।
2/8 Image Source : instagram/@sanyamalhotra_
सान्या मल्होत्रा ने हाल ही में इंडिया टीवी के She कॉन्क्लेव के दौरान खुलासा किया था कि उन्होंने मुंबई में अपना सपनों का आशियाना खरीदा है। इसी दौरान उन्होंने ये भी बताया था कि कैसे जब वह एक बार इस बिल्डिंग में घर देखने गईं तो उन्हें घुसने तक नहीं दिया गया था और अब वह इसी बिल्डिंग में एक घर की मालकिन बन गई हैं।
3/8 Image Source : instagram/@sanyamalhotra_
सान्या मल्होत्रा ने अपने गृह प्रवेश सेरेमनी की तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किए, जिसमें उनके परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल थे। पोस्ट के साथ दिए गए कैप्शन में, अभिनेत्री ने इस घर को लेकर अपनी कृतज्ञता और भावनाएं व्यक्त करते हुए बताया कि यह नया घर उनके लिए क्या मायने रखता है।
4/8 Image Source : instagram/@sanyamalhotra_
एक्ट्रेस ने गृह प्रवेश की तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'हर हर महादेव। कई वर्षों तक सपने देखना, काम करना, सीखना और आगे बढ़ना। इस घर की हर दीवार मुझे याद दिलाएगी कि सब्र और विश्वास का फल कितना सुंदर हो सकता है।'
5/8 Image Source : instagram/@sanyamalhotra_
सान्या ने आगे लिखा- 'और इन सब मुश्किलों के बावजूद, मेरे परिवार और दोस्तों का भरोसा हमेशा मेरी सबसे बड़ी ताकत रहा है। यह सिर्फ एक घर नहीं है। यह मेरी यात्रा का एक छोटा सा हिस्सा है। मेरे घर में आपका स्वागत है।'
6/8 Image Source : instagram/@sanyamalhotra_
समारोह की तस्वीरों में मल्होत्रा ​​गुलाबी और सफेद साड़ी पहने हुए रस्मों को निभाते हुए दिखाई दीं। उनके चेहरे पर अपना सालों पुराना सपना पूरा होने की खुशी साफ देखी जा सकती है। एक्ट्रेस ने इंडिया टीवी के She कॉन्क्लेव में बातचीत के दौरान खुलासा किया था कि वह सालों से इस बिल्डिंग में घर खरीदने की चाहत रखे हुए थीं, जो अब जाकर पूरी हुई है।
7/8 Image Source : instagram/@sanyamalhotra_
वहीं कुछ तस्वीरों में उन्होंने अपने घर से दिखते समुद्र के सुंदर नजारे और सनसेट की झलक भी दिखाई है। वहीं कहीं वह सुकून से बैठकर सेल्फी क्लिक करती दिखीं। तस्वीरों पर कमेंट करते हुए अब लोग सान्या को नए घर की बधाई दे रहे हैं।
8/8 Image Source : instagram/@sanyamalhotra_
ताहिरा कश्यप से लेकर पुलकित सम्राट तक ने सान्या को नए घर की बधाई दी। ताहिरा लिखती हैं- 'गॉड ब्लेस! बहुत-बहुत बधाई सान्या।' श्वेता त्रिपाठी ने नए घर की बधाई देते हुए लिखा- 'यह घर आपके जीवन में ढेर सारा प्यार, खुशी और शांति लेकर आए।' एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी ने रेड हार्ट इमोजी के जरिए प्रतिक्रिया दी और पुलकित सम्राट ने लिखा- 'ढेर सारी शुभकामनाएं!'