'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में लगेगी कैमियोज की झड़ी, तीनों खान संग ये सितारे मचाएंगे धूम

'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' कल नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है। इस सीरीज में लक्ष्य और सहर बंबा लीड रोल में नजर आने वाले हैं। हांलाकि फिल्म के लीड रोल से ज्यादा चर्चा शो में नजर आने वाले कैमियो की है। सीरीज में कई नामी और बड़े सितारे नजर आने वाले हैं। यहां देखें इन सितारों की पूरी लिस्ट।
1/9 Image Source : Viral bhayani
'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' कल नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है। इस सीरीज में लक्ष्य और सहर बंबा लीड रोल में नजर आने वाले हैं। हांलाकि फिल्म के लीड रोल से ज्यादा चर्चा शो में नजर आने वाले कैमियो की है। सीरीज में कई नामी और बड़े सितारे नजर आने वाले हैं। यहां देखें इन सितारों की पूरी लिस्ट।
2/9 Image Source : The Bads of Bollywood trailer
इस शो के निर्देशक आर्यन खान हैं, ऐसे में पापा का होना तो मस्ट है। इसमें बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान का भी एक बड़ा कैमियो होगा। इसके अलावा, उनकी मैनेजर पूजा ददलानी और बॉडीगार्ड रवि सिंह भी 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में पहली बार पर्दे पर नजर आएंगे। शाहरुख खान का किरदार कितना अहम होगा ये सीरिज की रिलीज के बाद ही पता चलेगा।
3/9 Image Source : The Bads of Bollywood Teaser
आर्यन खान की डेब्यू सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में बॉलीवुड के एक और सुपरस्टार सलमान खान भी कैमियो रोल में नजर आएंगे। सीरीज में उनकी भूमिका का खुलासा टीजर के जरिए किया गया था।
4/9 Image Source : The Bads of Bollywood Trailer
सलमान खान और शाहरुख खान तो इस सीरीज का हिस्सा हैं ही, आमिर खान का भी इसमें आना तय था। उनके साथ, 'बाहुबली' के निर्देशक 'एसएस राजामौली' भी इस फिल्म में नजर आएंगे।
5/9 Image Source : The Bads of Bollywood Trailer
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह भी 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में एक कैमियो रोल में नजर आएंगे। इसके अलावा अभिनेता अपनी जासूसी फिल्म 'धुरंधर' में भी नजर आएंगे।
6/9 Image Source : The Bads of Bollywood teaser
जबकि द बैड्स ऑफ बॉलीवुड में करण जौहर की विशेष भूमिका है, ऐसा लगता है कि कार्तिक आर्यन का भी सीरीज में उनके साथ एक दृश्य होगा, जिसे अभी तक छिपा कर रखा गया है।
7/9 Image Source : The Bads of Bollywood Trailer
उनके अलावा बॉलीवुड एक्टर्स दिशा पटानी और राजकुमार राव भी द बैड्स ऑफ बॉलीवुड के ट्रेलर में नजर आए। दिशा पाटनी का ग्लैमरस लुक सीरीज में देखने को मिलेगा।
8/9 Image Source : The Bads of Bollywood Trailer
अर्जुन कपूर और सिद्धांत चतुर्वेदी भी 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' सीरीज में नजर आएंगे। ऐसा लग रहा है कि दोनों किसी अवॉर्ड फंक्शन के सीन में नजर आएंगे।
9/9 Image Source : The Bads of Bollywood Trailer
बादशाह 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में वरिष्ठ अभिनेता मनोज पाहवा के साथ ताल ठोकते नजर आएंगे। इस सीरीज में रैपर की एक कैमियो भूमिका से कहीं ज़्यादा भूमिका होगी।