पढ़ाई में रद्दी और शैतानी का मास्टर, बॉलीवुड के उस विलेन की कहानी जिसे चम्चों के किरदार ने दिलाई शोहरत

बॉलीवुड के खूंखार विलेन और शैतानी के मास्टर शक्ति कपूर आज अपना 73वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर फैन्स समेत बॉलीवुड सितारों ने उन्हें बधाई दी है। पढ़ाई में कमजोर रहने वाले शक्ति कपूर बचपन से ही शैतानी के मास्टर रहे हैं और इसी जिंदादिली ने उन्हें बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन विलेन्स का तमगा भी दिलाया। (PC-Instagram@shaktikapoor)
1/6 Image Source : Instagram@shaktikapoor
बॉलीवुड के खूंखार विलेन और शैतानी के मास्टर शक्ति कपूर आज अपना 73वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर फैन्स समेत बॉलीवुड सितारों ने उन्हें बधाई दी है। पढ़ाई में कमजोर रहने वाले शक्ति कपूर बचपन से ही शैतानी के मास्टर रहे हैं और इसी जिंदादिली ने उन्हें बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन विलेन्स का तमगा भी दिलाया। (PC-Instagram@shaktikapoor)
2/6 Image Source : Instagram@shaktikapoor
इतना ही नहीं 90 के दशक में गोविंदा के चम्चों के किरदारों में भी कमाल करने वाले शक्ति कपूर को इन किरदारों ने गांव अंचलों तक फेमस कराया है। शक्ति कपूर के बाद अब उनकी बेटी श्रद्धा कपूर भी बॉलीवुड सुपरस्टार हैं। (PC-Instagram@shaktikapoor)
3/6 Image Source : Instagram@shaktikapoor
बता दें कि शक्ति कपूर ने फिल्मी दुनिया में कदम रखने के पहले ही स्कूल से लेकर कॉलेज की पढ़ाई में एक्टिंग करना शुरू कर दिया था। दिल्ली के पंजाबी परिवार में जन्मे शक्ति कपूर का परिवार उन्हें बिजनेस की कमान सौंपना चाहता था, लेकिन शक्ति कपूर के सपने फिल्मों की दुनिया में बसे थे। शक्ति ने फिल्म इंस्टीट्यूट में एडमिशन लिया और पढ़ाई शुरू कर दी। (PC-Instagram@shaktikapoor)
4/6 Image Source : Instagram@shaktikapoor
इसके बाद शक्ति 90 के दशक में मुंबई चले गए और 1980 में ही रिलीज हुई फिल्म कुर्बानी और रॉकी से एक्टिंग की शुरुआत करने का मौका मिला। छोटे किरदारों से शुरू हुआ ये सफर लगातार चलता रहा और चंद फिल्मों के बाद ही शक्ति कपूर ने अपने पांव फिल्मी दुनिया में जमा लिए। (PC-Instagram@shaktikapoor)
5/6 Image Source : Instagram@shaktikapoor
90 के दशक में गोविंदा के साथ कॉमेडी किरदारों में काम किया और स्क्रीन पर चम्चों के रोल के लिए एक नया पैमाना सेट कर दिया। यहीं से शक्ति कपूर को पहचान मिली और टीवी की दुनिया के जरिए गांव-अंचलों तक उन्हें लोग पहचानने लगे। (PC-Instagram@shaktikapoor)
6/6 Image Source : Instagram@shaktikapoor
बता दें कि शक्ति कपूर ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है और अब तक 300 से ज्यादा फिल्में कर चुके हैं। इनमें से इंसाफ, तोहफा, हीरो, सत्या, राजा बाबू, अंदाज अपना-अपना और चोरी चोरी चुपके चुपके जैसी फिल्में शामिल हैं। शक्ति कपूर ने अपने करियर में कई ऐसे यादगार किरदार निभाए हैं जो लोगों के जहन में बसे हुए हैं। (PC-Instagram@shaktikapoor)