शरवरी की बड़ी बहन कस्तूरी की हुई शादी, एक साल पहले की थी सगाई

शरवरी वाघ बॉलीवुड की उभरती हुई एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उन्होंने लगभग पांच साल पहले 2020 में कबीर खान की वॉर ड्रामा सीरीज 'द फॉरगॉटन आर्मी - आजादी के लिए' से एक्टिंग डेब्यू किया था। तब से उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में काफी सफलता हासिल की है और 'बंटी और बबली 2', 'मुंज्या' और 'वेदा' जैसी हिट फिल्मों में काम किया है। अब वह अपनी बड़ी बहन कस्तूरी वाघ की शादी की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं, जिसने विनीत हिंगोरानी संग सात फेरे लिए हैं।
1/7 Image Source : Instagram/@sharvari
शरवरी वाघ बॉलीवुड की उभरती हुई एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उन्होंने लगभग पांच साल पहले 2020 में कबीर खान की वॉर ड्रामा सीरीज 'द फॉरगॉटन आर्मी - आजादी के लिए' से एक्टिंग डेब्यू किया था। तब से उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में काफी सफलता हासिल की है और 'बंटी और बबली 2', 'मुंज्या' और 'वेदा' जैसी हिट फिल्मों में काम किया है। अब वह अपनी बड़ी बहन कस्तूरी वाघ की शादी की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं, जिसने विनीत हिंगोरानी संग सात फेरे लिए हैं।
2/7 Image Source : Instagram/@sharvari
बहन कस्तूरी की शादी के बाद एक्ट्रेस शरवरी और उनके करीबी लोग जश्न के मूड में हैं, जिन्हें नहीं पता उन्हें बता दें कि शरवरी की एक बड़ी बहन है, जिनका नाम कस्तूरी वाघ है। शरवरी की बहन कस्तूरी ने विनीत हिंगोरानी से शादी की, जिनकी तस्वीरें एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की हैं।
3/7 Image Source : Instagram/@kasturiwagh
कस्तूरी वाघ और उनके पति विनीत हिंगोरानी ने ट्रेंड से हट कर शादी करने का फैसला किया। उन्होंने उन फाइव-स्टार जगहों से दूर रहने का फैसला किया, जिन्हें हम अक्सर सेलिब्रिटी शादियों में देखते हैं। इसके बजाय, कपल ने एक बेहद खूबसूरत जगह पर शादी की, जिसका नाम द हाउस बाय द लेक था। एक ऐसा बंगला, जिसे कस्तूरी और विनीत ने मिलकर डिजाइन किया था। दूल्हा और दुल्हन के लिए यह जगह बहुत खास थी, यह वेन्यू मुंबई की भीड़-भाड़ से थोड़ा बाहर है।
4/7 Image Source : Instagram/@kasturiwagh
वोग को कस्तूरी वाघ और विनीत हिंगोरानी की शादी की जो एक्सक्लूसिव तस्वीरें मिली हैं। उनसे फैंस उनकी शादी की झलक देख सकते हैं। 24 दिसंबर, 2025 को पब्लिकेशन के इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई तस्वीरों में सब कुछ बहुत खूबसूरत दिख रहा है। एक रंगीन मेहंदी और एक रोमांचक हल्दी सेरेमनी से लेकर एक सपनों जैसे रिसेप्शन तक शरवरी की बहन की शादी की हर रस्म देखने को मिलेगी। कैप्चर किए गए सभी पलों में प्यार और एलिगेंस भरपूर दिख रहा है। बता दें कि शरवरी वाघ की बड़ी बहन और जीजा जी इन सभी रस्मों में बहुत स्टाइलिश लग रहे थे।
5/7 Image Source : Instagram/@kasturiwagh
उनकी शादी से जुड़ी ज्यादातर चीजों की तरह उनके कपड़े भी ट्रेंड से अलग थे, जहां ज्यादातर दुल्हनें अपनी शादी के लिए पेस्टल पिंक या बोल्ड रेड कलर के कपड़े चुनती हैं। वहीं कस्तूरी ने अपने और अपने दूल्हे के कपड़ों के लिए एक खूबसूरत आइवरी थीम चुनी। वह ब्राउन टोन के लहंगे में बहुत सुंदर लग रही थीं, जिस पर फ्लोरल प्रिंट और सिल्वर एम्ब्रॉयडरी थी।
6/7 Image Source : Instagram/@kasturiwagh
बता दें कि एक्ट्रेस शरवरी की बहन कस्तूरी वाघ ने विनीत हिंगोरानी से 21 दिसंबर, 2024 को सगाई की तस्वीरें शेयर की थी, जिसमें वह अपने पति संग रोमांटिक पोज देती नजर आ रही हैं। फोटो को कैप्शन दिया, 'दिसंबर, क्या जबरदस्त सरप्राइज और क्या जबरदस्त रात थी! तुम मेरे सब कुछ हो... आपके अनपेड फोटोग्राफर शरवरी को स्पेशल थैंक यू।'
7/7 Image Source : Instagram/@weeneeet
बॉलीवुड एक्ट्रेस शरवरी की बड़ी बहन कस्तूरी की शादी हो चुकी है, लेकिन क्या आप जनाते हैं कि शरवरी के जीजू कौन हैं। कस्तूरी वाघ के पति का नाम विनीत हिंगोरानी है, जो कवियार कोलैबोरेटिव में प्रिंसिपल आर्किटेक्ट हैं। उनके लिंक्डइन पर ये जानकारी दी गई है।