Flop होकर भी हिट है श्रद्धा कपूर की ऑनस्क्रीन बहन, अपने फील्ड की है क्वीन, रश्मिका मंदाना को भी देती है टक्कर

Published : Feb 10, 2026 08:14 am IST, Updated : Feb 10, 2026 08:14 am IST
  • Image Source : Instagram/@jannatzubair29

    बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप फिल्म से डेब्यू करने वाली ये एक्ट्रेस अब सोशल मीडिया की ‘क्वीन’ बन चुकी है। इस एक्ट्रेस ने महज 9 साल की उम्र में एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिए थे और कम उम्र में ही टीवी की दुनिया में मजबूत पहचान बना ली थी। कभी बड़े पर्दे पर श्रद्धा कपूर की बहन के रोल में नजर आ चुकी ये एक्ट्रेस अब फिल्मों में तो एक्टिव नहीं है, लेकिन सोशल मीडिया की क्वीन बन चुकी है।

  • Image Source : Instagram/@jannatzubair29

    हम बात कर रहे हैं सोशल मीडिया की क्वीन जन्नत जुबैर की, जिन्होंने महज 9 साल की उम्र में एक्टिंग करियर की शुरुआत कर दी थी और कम उम्र में ही दर्शकों का दिल जीत लिया। टीवी से लेकर फिल्मों और अब रियलिटी शोज तकमें काम कर चुकीं जन्नत जुबैर अब सोशल मीडिया पर राज करती हैं और खास बात तो ये है कि इंस्टाग्राम पर इनके नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना से भी ज्यादा फॉलोअर हैं।

  • Image Source : Instagram/@jannatzubair29

    जन्नत जुबैर आज के समय में डिजिटल सुपरस्टार हैं। उन्होंने बॉलीवुड में 2011 की रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘लव का द एंड’ से कदम रखे थे, जिसमें श्रद्धा कपूर लीड रोल में थीं। इस फिल्म में जन्नत ने नटखट सी लड़की मिंटी का रोल प्ले किया था, जो श्रद्धा कपूर के किरदार रिया की छोटी बहन थी।

  • Image Source : Instagram/@jannatzubair29

    ‘लव का द एंड’ बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम रही। फिल्म ने भारत में लगभग 5.88 करोड़ रुपये की कमाई ही कर पाई और बड़ी फ्लॉप साबित हुई। हालांकि, भले ही ये फिल्म सफल न हो पाई हो, लेकिन जन्नत अपनी पहचान बनाने में सफल रहीं।

  • Image Source : Instagram/@jannatzubair29

    पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में जन्नत ने श्रद्धा कपूर के साथ काम करने का अपना एक्सपीरियंस साझा किया था और कहा था,'श्रद्धा कपूर ने मेरा बहुत ख्याल रखा। हमने 2010 में फिल्म की शूटिंग शुरू की थी और आज 15 साल बाद भी हम दोनों बहुत अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं।'बता दें, ये जन्नत जुबैर का पहला बड़ा प्रोजेक्ट था।

  • Image Source : Instagram/@jannatzubair29

    वहीं टेलीविजन की बात करें तो इस इंडस्ट्री में जन्नत बचपन से ही काम करती आ रही हैं और काफी फेमस भी हैं। उन्होने 'फुलवा' में एक प्यारी लेकिन निडर बच्ची का किरदार निभाकर घर-घर में अपनी पहचान बना ली थी। इसके अलावा जन्नत, 'काश: अब ना रहे तेरा कागज कोरा', 'बेस्ट ऑफ लक निक्की', 'फियर फाइल्स', 'स्टोरीज बाय रवींद्रनाथ टैगोर' और 'कोड रेड' जैसी कई सीरियल्स में अपने काम से दर्शकों को इंप्रेस कर चुकी हैं।

  • Image Source : Instagram/@jannatzubair29

    रियलिटी शोज में भी जन्नत अपना दबदबा जमाती दिखीं। 'खतरों के खिलाड़ी 12' और 'द ट्रेटर्स इंडिया' जैसे शोज में हिस्सा लेने के बाद अब वह कलर्स टीवी के रियलिटी शो लाफ्टर शेफ्स (कुकू विद कोमाली का हिंदी वर्जन) में अपनी कुकिंग से दर्शकों के दिल जीत रही हैं। यह शो सेलेब्स को कॉमेडी कुकिंग चैलेंजेस में डालता है।

  • Image Source : Instagram/@jannatzubair2

    आज के समय में इंस्टाग्राम पर जन्नत जुबैर के 51.5 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, जो रश्मिका मंदाना से कई ज्यादा हैं। इंस्टाग्राम पर नेशनल क्रश रश्मिका के 48.7 मिलियन फॉलोअर हैं। ऐसे में यह आंकड़ा जन्नत जुबैर को भारत की टॉप इंफ्लुएंसर्स में शामिल करता है।