बॉलीवुड की वो सुपरस्टार, जिसकी खूबसूरती पर जज भी थे फिदा, देखने की हसरत में भेजा था समन

बॉलीवुड में यूं तो कई अभिनेत्रियां आईं, जिन्होंने स्टारडम में बड़े-बड़े एक्टर्स को भी टक्कर दी, लेकिन हिंदी सिनेमा के इतिहास में एक अभिनेत्री ऐसी भी आईं, जिनके आगे खुद अमिताभ बच्चन का स्टारडम फीका पड़ने लगा था। ये अभिनेत्री कोई और नहीं श्रीदेवी थीं, जिनके स्टारडम ने पूरे बॉलीवुड को हिलाकर रख दिया था।
1/8 Image Source : Instagram/@sridevi.kapoor
बॉलीवुड में यूं तो कई अभिनेत्रियां आईं, जिन्होंने स्टारडम में बड़े-बड़े एक्टर्स को भी टक्कर दी, लेकिन हिंदी सिनेमा के इतिहास में एक अभिनेत्री ऐसी भी आईं, जिनके आगे खुद अमिताभ बच्चन का स्टारडम फीका पड़ने लगा था। ये अभिनेत्री कोई और नहीं श्रीदेवी थीं, जिनके स्टारडम ने पूरे बॉलीवुड को हिलाकर रख दिया था।
2/8 Image Source : Instagram/@sridevi.kapoor
बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार कही जाने वालीं श्रीदेवी की आज 62वीं जयंती है। 80-90 के दशक में बॉलीवुड में श्रीदेवी इंडस्ट्री का वो नाम बन चुकी थीं, जिनके स्टारडम के आगे बड़े-बड़े एक्टर्स का स्टारडम फीका पड़ने लगा था। उनकी लेगेसी को आज भी याद किया जाता है।
3/8 Image Source : Instagram/@sridevi.kapoor
यूं तो तमाम स्टार्स के फैंस होते हैं, लेकिन श्रीदेवी की लोकप्रियता इस कदर थी कि बड़े-बड़े एक्टर्स भी उनके साथ हों तो उन्हें छोड़कर श्रीदेवी के पास फैंस की भीड़ इकट्ठी हो जाती थी। उनके चेहरे की मासूमियत और अभिनय के खूब चर्चे हुआ करते थे। यहां तक कि एक जज भी उनके बहुत बड़े फैन थे।
4/8 Image Source : Instagram/@sridevi.kapoor
श्रीदेवी से जुड़ा ये किस्सा बॉलीवुड हस्तियों के केस रिप्रेजेंट करने वाले हाई-प्रोफाइल वकील मेमन ने श्रीदेवी से जुड़ा ये किस्सा शेयर किया था। उन्होंने बताया था कि कैसे आम लोग ही नहीं कोर्ट के जज भी श्रीदेवी की एक झलक पाने को लेकर उत्सुक रहते थे।
5/8 Image Source : Instagram/@sridevi.kapoor
उन्होंने इससे जुड़ा किस्सा साझा करते हुए बताया कि एक मजिस्ट्रेट ने तो श्रीदेवी को देखने की हसरत में उन्हें समन तक भेज दिया था। इस समन पर श्रीदेवी कोर्ट भी पहुंचीं और जैसे ही वह वहां पहुंचीं, उन्हें देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ इकट्ठी हो गई।
6/8 Image Source : Instagram/@sridevi.kapoor
माजिद मेमन ने अपनी ऑटोबायोग्राफी 'माय मेमॉयर्स' में श्रीदेवी से जुड़ा ये किस्सा शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा- 'एक बार, मैं केस में श्रीदेवी की पैरवी कर रहा था। उस समय वह इंडस्ट्री की टॉप अदाकारा हुआ करती थीं। लोग उनकी एक झलक पाने को बेताब रहते थे। आम लोग ही नहीं, मजिस्ट्रेट तक उन्हें देखने के लिए एक्साइटेड रहते थे।'
7/8 Image Source : Instagram/@sridevi.kapoor
'मैंने उस केस में छूट के लिए आवेदन किया था, लेकिन नहीं मिली। फिर जज ने मुझसे कहा कि मैं अपनी क्लाइंट यानी श्रीदेवी को कोर्ट बुलाऊं, क्योंकि वह उन्हें देखना चाहते थे। समन पर श्रीदेवी कोर्ट पहुंचीं भी, जिसके बाद कोर्ट में लोगों की भीड़ लग गई और मामला बेकाबू हो गया।'
8/8 Image Source : Instagram/@sridevi.kapoor
बता दें, श्रीदेवी ने 1979 में 'सोलहवां सावन' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, लेकिन इससे पहले वह कई दक्षिण भारतीय फिल्मों में बतौर चाइल्ड एक्टर काम कर चुकी थीं। इस फिल्म के बाद श्रीदेवी ने कई हिंदी और दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम किया और अपने अभिनय का लोहा मनवाया।