सुपरस्टार का बेटा बॉलीवुड में करेगा एंट्री! खुलासा करते हुए बताई ये खास बात

बॉबी देओल इन दिनों काफी खुश हैं। अपने करियर के तीस सालों में अभिनेता ने कई हिट फिल्में दी है, जिनके लिए उन्हें आज भी बहुत प्यार मिलता है। सुपरस्टार आज न सिर्फ अपने लुक को लेकर बल्कि नेक काम के लिए भी फैंस के बीच चर्चा में रहते हैं। आर्यन खान की बहुचर्चित पहली सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में अपने धमाकेदार अभिनय के बाद बॉबी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह इंडस्ट्री के सबसे चहेते सितारों में से एक क्यों हैं। लेकिन इस सारी शोहरत के पीछे एक ऐसा इंसान छिपा है जो अपने परिवार से गहराई से जुड़ा है।
1/6 Image Source : Instagram/@iambobbydeol

2/6 Image Source : Instagram/@iambobbydeol
अब बॉबी ने द राइट एंगल में अपने करियर से लेकर परिवार के बारे में खुलकर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अपने दोनों बेटों - आर्यमन देओल और धरम देओल के बारे में भी बात की। जब सोनल ने एक्टर के सबसे बड़े बेटे आर्यमान के करियर के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, 'मुझे खुशी होती है जब लोग मेरे बेटे की तारीफ होती है, उसके बारे में मैं चर्चा करता हूं। लेकिन, तनाव होता है क्योंकि लोग और ज्यादा उम्मीद करते हैं मेरे बेटों से। दोनों को अभिनेता बनाना है, लेकिन मैं ज्यादा उनको लाइमलाइट से दूर रखता हूं।'
3/6 Image Source : Instagram/@iambobbydeol
सुपरस्टार ने आगे यह भी कहा, 'लेकिन ये स्पेशल मोमेंट था, मैंने वेब सीरीज में एंट्री की और मैं चाहता था कि दोनो बेटे मेरे साथ रहें... छोटा बेटा थोड़ा शर्मिला है तो वो नहीं आया, लेकिन मेरा बड़ा... वो भी एंट्री करने वाला है। देखो रात भर में कुछ नहीं होता है, आपको महेनत करनी पड़ती है। आप मेहनत नहीं करेंगे तो आप आगे नहीं बढ़ पाएंगे, तो मैं अपने बेटों को यहीं कहता रहता हूं कि आपने अपने को पापा को देखा है - कैसे अनहोन करें अपना करियर रीइनवेंट किया है।'
4/6 Image Source : Instagram/@iambobbydeol
बॉबी ने उन्हें मिल रहे प्यार पर बात करते हुए कहा, 'इंडस्ट्री में इनसाइडर होकर भी, सब कुछ पाना इतना आसान नहीं होता। मेहनत दिल से कर रहे हैं, लेकिन किस्मत का कोई भरोसा नहीं। अब बस आप सबका प्यार और दुआएं चाहिए... और मैं क्या कह सकता हूं। मैं बस ये कह सकता हूं कि मेहनत कर रहा है, और जितनी भी मेहनत कर रहा है उतना ही आपको उसका काम अच्छा लगेगा।'
5/6 Image Source : Instagram/@iambobbydeol
अभिनेता ने अपनी पत्नी तान्या देओल के बारे में एक दिल को छू लेने वाला पल भी साझा किया और कहा कि वह उनकी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम रही हैं। मजाक में उन्होंने कहा कि उनके बच्चे उनसे ज्यादा उन्हें प्यार करते हैं। दिल से एक सच्चे पारिवारिक व्यक्ति होने के नाते बॉबी अपने सबसे करीबी लोगों के बारे में बात करते हुए उनकी तारीफ करना कभी नहीं भूलते हैं।
6/6 Image Source : Instagram/@iambobbydeol
काम की बात करें तो बॉबी देओल के पास कई प्रोजेक्ट्स हैं, जिनमें बंदर और आलिया भट्ट के साथ अल्फा शामिल हैं। वह जल्द ही तमिल फिल्म 'जन नायकन' में भी नजर आएंगे, जो एक राजनीतिक एक्शन थ्रिलर है और जिसमें विजय और पूजा हेगड़े भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। एक्टर को आखिरी बार द बैड्स ऑफ बॉलीवुड में देखा गया था।