स्कॉटलैंड के किले में सूर्या-ज्योतिका फिर दोहराए प्यार के वादे, छाईं वेडिंग ‘सीक्वल’ की Inside तस्वीरें

सूर्या और ज्योतिका ने 20वीं वेडिंग एनिवर्सरी पर स्कॉटलैंड के किले में दोबारा शादी की रस्में निभाईं। परिवार और दोस्तों के साथ जश्न मनाया। ज्योतिका ने पति के लिए दिल छू लेने वाले वचन लिखे।

साउथ सिनेमा के पॉपुलर कपल सूर्या और ज्योतिका ने अपनी शादी के 20 साल पूरे होने पर एक बार फिर एक-दूसरे का हाथ थामकर अपनी मोहब्बत को सेलिब्रेट किया। कपल ने अपनी 20वीं वेडिंग एनिवर्सरी पर स्कॉटलैंड के एक खूबसूरत किले में दोबारा शादी की रस्में निभाईं और एक-दूसरे के साथ जिंदगी भर रहने के वादे दोहराए। इस खास मौके पर उनके बच्चे दिया और देव, सूर्या के भाई कार्थी, परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त भी मौजूद रहे। ज्योतिका ने इस खास सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं, जिनमें कपल की खूबसूरत बॉन्डिंग और परिवार के साथ बिताए यादगार पलों की झलक देखने को मिलती है।
1/10 Image Source : Jyotika instagram
साउथ सिनेमा के पॉपुलर कपल सूर्या और ज्योतिका ने अपनी शादी के 20 साल पूरे होने पर एक बार फिर एक-दूसरे का हाथ थामकर अपनी मोहब्बत को सेलिब्रेट किया। कपल ने अपनी 20वीं वेडिंग एनिवर्सरी पर स्कॉटलैंड के एक खूबसूरत किले में दोबारा शादी की रस्में निभाईं और एक-दूसरे के साथ जिंदगी भर रहने के वादे दोहराए। इस खास मौके पर उनके बच्चे दिया और देव, सूर्या के भाई कार्थी, परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त भी मौजूद रहे। ज्योतिका ने इस खास सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं, जिनमें कपल की खूबसूरत बॉन्डिंग और परिवार के साथ बिताए यादगार पलों की झलक देखने को मिलती है।
2/10 Image Source : Jyotika Instagram
ज्योतिका ने मंगलवार शाम अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उनकी दोबारा हुई वेडिंग सेरेमनी की झलक दिखाई दी। वीडियो में सूर्या सफेद ड्रेस में ज्योतिका को अपनी तरफ आते हुए देखते नजर आए। अपनी पत्नी को इस अंदाज में देखकर सूर्या काफी इमोशनल हो गए और उनकी आंखों में आंसू भी दिखाई दिए। इसके बाद ज्योतिका ने बुधवार को सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें दोनों एक-दूसरे की आंखों में देखते और प्यार भरे अंदाज में नजर आए।
3/10 Image Source : Jyotika Instagram
कपल ने इस खास मौके को सिर्फ एक रस्म तक सीमित नहीं रखा, बल्कि परिवार और दोस्तों के साथ जमकर जश्न भी मनाया। तस्वीरों में दोनों कभी एक-दूसरे को किस करते दिखे तो कभी दोस्तों और परिवार के बीच मुस्कुराते नजर आए। बाद में दोनों ने यॉट पर भी सेलिब्रेशन किया, जहां समुद्र के बीच शाम के खूबसूरत माहौल में परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताते हुए उनकी तस्वीरें सामने आईं।
4/10 Image Source : Jyotika Instagram
ज्योतिका ने बताया कि इस पूरे खास आयोजन को न्यूयॉर्क की इवेंट कंपनी तारतन वेडिंग ने प्लान किया था। खास बात यह रही कि पूरी तैयारी सिर्फ तीन महीने में की गई। ज्योतिका ने आयोजन से जुड़े लोगों का आभार जताते हुए कहा कि इन तीन महीनों में पूरी टीम ने बहुत मेहनत और दिल लगाकर इस दिन को खास बनाया। उन्होंने अपनी पोस्ट में परिवार और दोस्तों के लिए भी प्यार जताया। तस्वीरों में ब्राइड्समेड्स और ग्रूम्समैन के साथ कपल की मस्ती दिखाई दी। दोनों के करीबी लोग इस समारोह में शामिल हुए और पूरे दिन को यादगार बनाया। सूर्या के भाई कार्थी भी इस दौरान अपने भाई के साथ खड़े और मुस्कुराते हुए नजर आए। तस्वीरों से साफ था कि यह समारोह सिर्फ कपल के लिए नहीं, बल्कि पूरे परिवार के लिए एक खास मौका था।
5/10 Image Source : Jyotika Instagram
अपनी 20वीं सालगिरह पर ज्योतिका ने सूर्या के लिए कुछ खास वचन भी लिखे। उन्होंने कहा कि वह एक ऐसी मां बनने का वादा करती हैं, जिसकी मुस्कान उनके बच्चों को अपने माता-पिता की प्रेम कहानी को दोबारा जीने जैसा एहसास कराए। उनके लिए अच्छी मां होना सिर्फ खाना बनाने या घर संभालने तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों के सामने परिवार में प्यार और खुशी बनाए रखना भी उतना ही जरूरी है।
6/10 Image Source : Jyotika Instagram
ज्योतिका ने अपने पति से यह भी कहा कि वह एक ‘परफेक्ट’ पत्नी बनने की कोशिश नहीं करेंगी, बल्कि अपनी खामियों के साथ वही रहेंगी जो वह हैं। उन्होंने रिश्ते में होने वाली नोकझोंक और फिर एक-दूसरे को मनाने को भी उनकी शादी का हिस्सा बताया। उनके मुताबिक, हर छोटी लड़ाई और उसके बाद होने वाली सुलह उन्हें एक-दूसरे के और करीब लाती है।
7/10 Image Source : Jyotika Instagram
ज्योतिका के लिखे वचनों में उनकी और सूर्या की दोस्ती को भी खास जगह मिली। उन्होंने कहा कि वह अपनी शादी में दोस्ती को सबसे ज्यादा महत्व देना चाहती हैं। उनके लिए सूर्या सिर्फ उनके पति या उनके बच्चों के पिता नहीं हैं, बल्कि उनके बराबर के साथी, भरोसेमंद दोस्त और ऐसे इंसान हैं जिनके साथ वह अपनी हर बात साझा कर सकती हैं। ज्योतिका ने अपने रिश्ते को उस खास दोस्ती से जोड़ा, जिसमें पति-पत्नी एक-दूसरे के जीवनसाथी होने के साथ-साथ अच्छे दोस्त भी बने रहें। उनके इन शब्दों ने फैंस का ध्यान खींचा और सोशल मीडिया पर लोग कपल की लंबी शादीशुदा जिंदगी और बॉन्डिंग की तारीफ करते नजर आए।
8/10 Image Source : Jyotika Instagram
सूर्या और ज्योतिका की लव स्टोरी की शुरुआत 1999 में हुई थी। दोनों की पहली मुलाकात फिल्म ‘पूवेल्म केटुपर’ के सेट पर हुई थी। साथ काम करने के दौरान दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और बाद में दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया। कुछ समय बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया। 11 सितंबर 2006 को सूर्या और ज्योतिका ने चेन्नई में शादी की थी। दोनों की शादी को लेकर उस समय काफी चर्चा हुई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सूर्या के पिता और दिग्गज अभिनेता शिवकुमार शुरुआत में इस रिश्ते के पक्ष में नहीं थे। हालांकि, सूर्या अपने फैसले पर कायम रहे और बाद में परिवार की सहमति से दोनों की शादी हुई।
9/10 Image Source : Jyotika Instagram
शादी के दो दशक पूरे होने के बाद सूर्या और ज्योतिका का यह वाओ रिन्यूवल समारोह उनके रिश्ते की एक नई याद बन गया है। दोनों ने अपने बच्चों, परिवार और करीबी दोस्तों के साथ इस खास दिन को मनाया। किले में हुई शादी की रस्मों से लेकर यॉट पर हुए सेलिब्रेशन तक, सामने आई तस्वीरों और वीडियो में कपल की खुशी साफ नजर आई।
10/10 Image Source : Jyotika Instagram
सूर्या का ज्योतिका को देखकर भावुक होना और दोनों का एक-दूसरे की आंखों में देखते हुए मुस्कुराना इस सेलिब्रेशन के खास पलों में शामिल रहा। ज्योतिका ने इसे अपनी जिंदगी के खास लोगों के साथ बिताया गया ऐसा दिन बताया, जिसकी याद उनके साथ लंबे समय तक रहेगी। 20 साल के सफर के बाद कपल का यह ‘सीक्वल’ एक बार फिर उनके रिश्ते में प्यार, दोस्ती और परिवार की अहमियत को सामने लाता है।