'करुप्पु' की रिलीज टलने पर सूर्या ने तोड़ी चुप्पी, आर्थिक नुकसान पर की बात, पत्नी ज्योतिका को बताया सहारा

'करुप्पू' की थिएटर में रिलीज तक का सफर कई मुश्किलों से भरा था। असल में इसे 14 मई को रिलीज होना था, लेकिन सूर्या की इस फिल्म के शो आखिरी मिनट में रद्द कर दिए गए। फिल्म एक दिन बाद रिलीज हुई और साउथ की बड़ी हिट साबित हुई। महीनों बाद सूर्या ने इस मुश्किल समय के दौरान पर्दे के पीछे की स्थिति के बारे में बात की है।
1/7 Image Source : Instagram/@actorsuriya
'करुप्पू' की थिएटर में रिलीज तक का सफर कई मुश्किलों से भरा था। असल में इसे 14 मई को रिलीज होना था, लेकिन सूर्या की इस फिल्म के शो आखिरी मिनट में रद्द कर दिए गए। फिल्म एक दिन बाद रिलीज हुई और साउथ की बड़ी हिट साबित हुई। महीनों बाद सूर्या ने इस मुश्किल समय के दौरान पर्दे के पीछे की स्थिति के बारे में बात की है।
2/7 Image Source : Instagram/@Jyotika
THR इंडिया के साथ बातचीत में सूर्या और ज्योतिका से 'करुप्पू' की रिलीज में देरी और उस मौके पर डायरेक्टर आरजे बालाजी के इमोशनल रिएक्शन के बारे में पूछा गया। सूर्या ने ज्योतिका का शुक्रिया अदा करते हुए कहा, 'मुझ पर आखिरी मिनट में बहुत ज्यादा फाइनेंशियल बोझ आ गया था और मुझे और लोन लेने पड़े। वह मुझ पर भरोसा कर रही थीं और मुझे लोन लेने का रिस्क लेने दे रही थीं।'
3/7 Image Source : Instagram/@Jyotika
उन्होंने आगे कहा, 'अगर कुछ गलत होता तो हम परिवार के तौर पर उसका सामना करते। भले ही हम इतने लंबे समय से इस इंडस्ट्री में हैं, लेकिन ऐसी स्थितियां हमारे कंट्रोल से बाहर होती हैं। यह मेरे लिए एक बड़ा कदम था, लेकिन उस समय भरोसा था।'
4/7 Image Source : Instagram/@Jyotika
ज्योतिका ने अपने पति सूर्या को तारीफ करने से रोका और कहा, 'यह पूरी तरह से उनका काम था, लेकिन हम सब कुछ साथ मिलकर करते हैं। यहां तक कि बच्चों की परवरिश में भी हम हमेशा एक ही राय रखते हैं। हमें कभी बहस करने की जरूरत नहीं पड़ती। यहां पूरी तरह से उनकी दरियादिली थी और वह चाहते थे कि फिल्म किसी तरह रिलीज हो जाए। यह एक बड़ी फिल्म थी।'
5/7 Image Source : Instagram/@actorsuriya
शो रद्द करने की घोषणा करते समय राज्य भर के थिएटरों ने बिना किसी कारण और आर्थिक समस्या का हवाला दिया। हालांकि, प्रोडक्शन हाउस ने इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है, लेकिन 'द स्टेट्समैन' की रिपोर्ट के अनुसार 'करुप्पू' की रिलीज में देरी का कारण 10 करोड़ का बकाया भुगतान है। रिपोर्ट के मुताबिक तमिल फिल्म इंडस्ट्री में जब तक पूरा बकाया भुगतान नहीं किया जाता तब तक डिस्ट्रीब्यूटर 'की डिलीवरी मैसेज' जारी नहीं करते। यह एक डिजिटल कुंजी होती है, जिसके बिना थिएटर में फिल्म दिखाई नहीं जा सकती। बताया जा रहा है कि प्रोड्यूसर ने समय पर यह भुगतान नहीं किया।
6/7 Image Source : Instagram/@actorsuriya
सूरज और तृषा कृष्णन की फिल्म 'करुप्पु' 12 जून 2026 को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म तमिल के अलावा हिंदी, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में उपलब्ध है।
7/7 Image Source : Instagram/@actorsuriya
'विश्वनाथ एंड सन्स' 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में सूर्या और ममिता बैजू हैं। इस फिल्म में ममिता बैजू, राधिका, रवीना टंडन, नासिर और मास्टर चार्विक भी हैं। इसे वेंकी अटुलुरी ने डायरेक्ट किया है।