थलापति विजय बने मुख्यमंत्री, तृषा कृष्णन ने किया इजहारे मोहब्बत, खुलेआम बताए जज्बात

तमिलनाडु की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत हुई जब अभिनेता से राजनेता बने थलपति विजय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस ऐतिहासिक पल की गवाह बनीं उनकी पसंदीदा सह-कलाकार तृषा कृष्णन। रविवार दोपहर आयोजित इस समारोह में तृषा आकर्षण का केंद्र रहीं। नीले रंग की खूबसूरत साड़ी और सुनहरे काम वाले ब्लाउज में सजी तृषा ने अपने बालों में फूल और गले में सुंदर चोकर पहन रखा था।
1/6 Image Source : Trisha Krishnan Instagram
तमिलनाडु की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत हुई जब अभिनेता से राजनेता बने थलपति विजय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस ऐतिहासिक पल की गवाह बनीं उनकी पसंदीदा सह-कलाकार तृषा कृष्णन। रविवार दोपहर आयोजित इस समारोह में तृषा आकर्षण का केंद्र रहीं। नीले रंग की खूबसूरत साड़ी और सुनहरे काम वाले ब्लाउज में सजी तृषा ने अपने बालों में फूल और गले में सुंदर चोकर पहन रखा था।
2/6 Image Source : Trisha Krishnan Instagram
समारोह के दौरान कई ऐसे पल आए जब तृषा अपने जज्बातों पर काबू नहीं रख पाईं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि जब विजय मुख्यमंत्री के रूप में जनता को संबोधित कर रहे थे, तब तृषा की आंखें नम थीं और वे अपने आंसू रोकने की कोशिश कर रही थीं। अब इसके एक दिन बाद उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट साझा किया है, जिसमें अपनी फीलिंग्स बयां की हैं। अब इस पोस्ट के कैप्शन की हर तरफ चर्चा हो रही है।
3/6 Image Source : Trisha Krishnan Instagram
शपथ ग्रहण समारोह संपन्न होने के बाद तृषा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इस कार्यक्रम की कुछ तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने एक छोटा लेकिन गहरा कैप्शन लिखा। उन्होंने लिखा, 'प्यार की गूंज हमेशा सबसे तेज होती है... मेरे पसंदीदा लोगों का शुक्रिया।' हालांकि तृषा ने स्पष्ट रूप से यह नहीं बताया कि यह संदेश किसके लिए है, लेकिन फैंस का मानना है कि यह विजय की इस बड़ी उपलब्धि और उनके बीच के अटूट रिश्ते की ओर इशारा है।
4/6 Image Source : Trisha Krishnan Instagram
तस्वीरों में तृषा की खुशी और उनकी सादगी ने फैंस का दिल जीत लिया है और कमेंट सेक्शन बधाइयों से भर गया है। वैसे सामने आई तस्वीरों में विजय उनके साथ नहीं दिख रहे, वो अकेले ही पोज दे रही हैं। शपथ ग्रहण समारोह केवल राजनीतिक लिहाज से ही नहीं, बल्कि व्यक्तिगत रिश्तों के लिए भी चर्चा में रहा। समारोह स्थल पर तृषा को विजय के परिवार के साथ काफी सहज और आत्मीयता से मिलते हुए देखा गया। विशेष रूप से विजय की मां शोभा चंद्रशेखर के साथ उनकी बातचीत के कई वीडियो इंटरनेट पर छाए हुए हैं।
5/6 Image Source : Trisha Krishnan Instagram
जैसे ही तृषा कार्यक्रम स्थल पर पहुंचीं, उन्होंने शोभा का अभिवादन किया और उन्हें गले लगाया। इसके बाद वे अग्रिम पंक्ति में अपनी सीट पर जाकर बैठ गईं। विजय के परिवार के साथ उनकी इस नजदीकी ने एक बार फिर दोनों सितारों के बीच के गहरे दोस्ताने और सम्मान को जगजाहिर कर दिया है। विजय और तृषा कृष्णन की जोड़ी तमिल सिनेमा की सबसे सफल और चहेती जोड़ियों में से एक मानी जाती है। इन दोनों कलाकारों ने अब तक 5 से अधिक ब्लॉकबस्टर फिल्मों में साथ काम किया है।
6/6 Image Source : Trisha Krishnan Instagram
उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री पहली बार फिल्म 'घिल्ली' में नजर आई थी, जो आज भी एक कल्ट क्लासिक मानी जाती है। इसके बाद उन्होंने 'तिरुपाची', 'आधी', 'कुरुवी' और हाल ही में लोकेश कनगराज की फिल्म 'लियो' में साथ काम किया। दिलचस्प बात यह है कि इन सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। दर्शकों ने हर दशक में इस जोड़ी को भरपूर प्यार दिया है और यही वजह है कि विजय के जीवन के इस सबसे बड़े राजनीतिक मोड़ पर तृषा की मौजूदगी प्रशंसकों के लिए बेहद खास रही।