7 वेब सीरीज, जिनका दर्शक टकटकी लगाए कर रहे हैं इंतजार, तीसरी के पहले सीजन पर मेकर्स ने खर्चे थे 200 करोड़

ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर 2025 में कई ऐसी वेब सीरीज दस्तक को तैयार हैं, जिनका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इनमें सस्पेंस-थ्रिलर से लेकर मिस्ट्री और क्राइम हर जॉनर के शो शामिल हैं। अपनी दमदार कास्ट और जबरदस्त ट्विस्ट से भरे इन शोज के अब अगले सीजन जल्दी दर्शकों के बीच आने वाले हैं। आइए जानते हैं उन 7 वेब सीरीज के बारे में, जिनका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं...
1/8 Image Source : Screen Grab youtube Netflix India
ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर 2025 में कई ऐसी वेब सीरीज दस्तक को तैयार हैं, जिनका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इनमें सस्पेंस-थ्रिलर से लेकर मिस्ट्री और क्राइम हर जॉनर के शो शामिल हैं। अपनी दमदार कास्ट और जबरदस्त ट्विस्ट से भरे इन शोज के अब अगले सीजन जल्दी दर्शकों के बीच आने वाले हैं। आइए जानते हैं उन 7 वेब सीरीज के बारे में, जिनका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं...
2/8 Image Source : Instagram/@primevideoin
द फैमिली मैनः सीजन 3 - मनोज बाजपेयी स्टारर 'द फैमिली मैन' सबसे सफल भारतीय सीरीज में से एक है। सीरीज में मनोज बाजपेयी, श्रीकांत तिवारी नाम के एक ऐसे जासूस के रूप में हैं जो सीक्रेट मिशनों और अपने पारिवारिक जीवन के बीच संतुलन बनाने की कोशिश करता है। शो का तीसरा सीजन इस साल के आखिरी तक में प्राइम वीडियो पर रिलीज हो सकता है।
3/8 Image Source : Instagram/@primevideoin
पाताल लोक-सीजन 3 - जयदीप अहलावत और इश्वाक सिंह स्टारर क्राइम-थ्रिलर 'पाताल लोक' के पहले और दूसरे सीजन को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। जैसे ही इस सीरीज ने प्राइम वीडियो पर दस्तक दी भारतीय क्राइम थ्रिलर की परिभाषा ही बदल दी और दर्शकों का पसंदीदा बना गया। अब दर्शक इस सीरीज के तीसरे सीजन का इंतजार कर रहे हैं, जिसकी आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है।
4/8 Image Source : instagram/@netflix_in
हीरामंडी-सीजन 2 - संजय लीला भंसाली अपने भव्य सेट और भारी-भरकम बजट को लेकर मशहूर हैं और उन्होंने अपनी पहली सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' में भी कोई कोताही नहीं बरती। करीब 200 करोड़ के बजट में बनी हीरामंडी के साथ जब संजय लीला भंसाली ने ओटीटी की दुनिया में कदम रखा, तो अपनी फिल्मों की तरह, इस सीरीज के भी हर फ्रेम में एक चलती-फिरती पेंटिंग जैसा अनुभव परोसा। सीरीज के पहले सीजन की सफलता के बाद ही संजय लीला भंसाली ने इसके दूसरे सीजन की घोषणा कर दी थी।
5/8 Image Source : instagram/@netflix_in
ब्रिजर्टन-सीजन 4- भारतीय दर्शक इस रीजेंसी ड्रामा के दीवाने हैं। अब तक इस सीरीज के तीन सीजन आ चुके हैं और तीनों सफल रहे हैं। तीन सीजन की सफलता के बाद नेटफ्लिक्स ने घोषणा पिछले दिनों ही इसके चौथे सीजन का ऐलान किया और बताया कि सीजन 4, दो भागों में आएगा। सीजन 4 का भाग 1, 29 जनवरी 2026 को और भाग 2- 26 फरवरी 2026 को स्ट्रीम होगा।
6/8 Image Source : Instagram/@primevideoin
पंचायत – सीजन 5- सस्पें, क्राइम और थ्रिलर के बीच एक ऐसी सीरीज, जिसने अपनी सादगी से दर्शकों के दिल जीते। पंचायत के अब तक चार सीजन आ चुके हैं और चारों को दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिला है। अब इस सीरीज के पांचवें सीजन का दर्शक इंतजार कर रहे हैं। मेकर्स पहले ही सीजन 5 का ऐलान कर चुके हैं।
7/8 Image Source : instagram/@netflix_in
स्ट्रेंजर थिंग्स-सीजन 5 (वॉल्यूम 1)- स्ट्रेंजर थिंग्स का आखिरी अध्याय यानी सीजन 5 भी अब दर्शकों के बीच दस्तक के लिए पूरी तरह तैयार है। दर्शक लंबे समय से इस सुपरहिट सीरीज के पांचवे सीजन का इंतजार कर रहे थे, जो नेटफ्लिक्स तीन भागों में रिलीज करेगा। स्ट्रेंजर थिंग्स सीजन 5 के वॉल्यूम 1 के 4 एपिसोड 26 नवंबर 2025 को, वॉल्यूम 2 25 दिसंबर 2025 को और एक भव्य फाइनल एपिसोड 31 दिसंबर 2025 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किए जाएंगे।
8/8 Image Source : instagram/@netflix_in
दिल्ली क्राइम – सीजन 3- क्राइम जॉनर में 'दिल्ली क्राइम' को दर्शकों के बीच काफी पसंद किया गया। इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड जीतने वाली इस सीरीज के तीसरे सीजन का ऐलान हो चुका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सीरीज का तीसरा सीजन नवंबर 2025 में रिलीज हो सकता है इस बार शो कथित तौर पर 'बेबी फलक' ह्यूमन ट्रैफिकिंग केस पर आधारित होगा। शेफाली शाह सीरीज में एक बार फिर डीसीपी वर्तिका चौधरी का अपना किरदार दोहराती नजर आएंगे, वहीं हुमा कुरैशी भी इस सीजन में नजर आने वाली हैं।