जब रिमझिम बारिश में लगा बॉलीवुड का तड़का, रवीना टंडन से माधुरी तक, 5 हसीनाओं ने अमर बना दिए रेन सॉन्ग्स

बॉलीवुड और झमाझम बारिश का नाता बेहद पुराना और खूबसूरत रहा है। हिंदी सिनेमा में जब भी रिमझिम फुहारें गिरी हैं, तो उनके साथ यादगार नगमे और ढेरों भावनाएं पर्दे पर उतरी हैं। चाहे बारिश में झूमकर नाचना हो, मस्ती करना हो या फिर रोमांस का जादू बिखेरना हो, बॉलीवुड की अभिनेत्रियों ने अपनी अदाकारी, दिलकश डांस और बेमिसाल एक्सप्रेशंस से इन मानसूनी गानों को हमेशा-हमेशा के लिए अमर बना दिया। आइए नजर डालते हैं बॉलीवुड की उन चुनिंदा अभिनेत्रियों पर, जिन्होंने पर्दे पर आते ही बारिश के नगमों में जान फूंक दी:
1/6 Image Source : IMDb

2/6 Image Source : IMDb
माधुरी दीक्षित: 'कोई लड़की है' (दिल तो पागल है) - जब भी बारिश के बेफिक्र और चुलबुले अंदाज की बात आती है, तो फिल्म 'दिल तो पागल है' का गाना 'कोई लड़की है' सबसे पहले जेहन में आता है। इस गाने में 'बॉलीवुड की धक-धक गर्ल' माधुरी दीक्षित ने बच्चों संग बारिश में झूमते हुए जो 'चक धूम धूम' वाले डांस स्टेप्स किए, वे आज भी हर किसी के चेहरे पर मुस्कान ला देते हैं।
3/6 Image Source : IMDb
रवीना टंडन: 'टिप टिप बरसा पानी' (मोहरा)- बॉलीवुड के सबसे आइकोनिक और हिट गानों की सूची 'टिप टिप बरसा पानी' के बिना अधूरी है। पीली साड़ी में रवीना टंडन के कातिलाना अंदाज, जबरदस्त स्क्रीन प्रेजेंस और आत्मविश्वास ने इस गाने को भारतीय सिनेमा के इतिहास का सबसे लोकप्रिय रेन सॉन्ग बना दिया।
4/6 Image Source : IMDb
श्रीदेवी: 'काटे नहीं कटते' (मिस्टर इंडिया)- फिल्म 'मिस्टर इंडिया' का गाना 'काटे नहीं कटते' श्रीदेवी की कमाल की अदाकारी और एक्सप्रेशंस का बेहतरीन नमूना है। नीली साड़ी में श्रीदेवी का वह एलिगेंट लुक और उनकी परफॉर्मेंस आज भी भारतीय दर्शकों के दिलों में रसी-बसी हुई है।
5/6 Image Source : IMDb
कैटरीना कैफ: 'गले लग जा' (दे दना दन)- कैटरीना कैफ अपनी जबरदस्त फ्लेक्सिबिलिटी और डांस मूव्स के लिए जानी जाती हैं। फिल्म 'दे दना दन' के सुपरहिट गाने 'गले लग जा' में अक्षय कुमार के साथ उनकी शानदार केमिस्ट्री और बारिश के बीच उनके डांस ने दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया था।
6/6 Image Source : IMDb
ऐश्वर्या राय बच्चन: 'बरसो रे' (गुरु)- मानसून की पहली बारिश का जश्न और उसकी खुशी कैसे मनाई जाती है, यह फिल्म 'गुरु' के गाने 'बरसो रे' में ऐश्वर्या राय ने बखूबी दिखाया। श्रेया घोशाल की सुरीली आवाज और ऐश्वर्या के लोकनृत्य ने इस गाने को हर मानसूनी प्लेलिस्ट का हिस्सा बना दिया।