कौन हैं 19 साल की मिस यूनिवर्स इंडिया काजिया लिज मेजो? कर रहीं वकालत की पढ़ाई, टैलेंट की हैं खदान

राजस्थान की ऐतिहासिक और खूबसूरत राजधानी जयपुर में आयोजित एक भव्य राष्ट्रीय मंच पर केरल की 19 वर्षीय प्रतिभाशाली काजिया लिज मेजो ने देश की सबसे बड़ी सौंदर्य प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया है। देशभर से आई 53 से अधिक होनहार प्रतिभागियों को कड़ी टक्कर देते हुए काजिया ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का जगमगाता ताज पहना।
1/7 Image Source : Kaziah Liz Mejo Instagram
राजस्थान की ऐतिहासिक और खूबसूरत राजधानी जयपुर में आयोजित एक भव्य राष्ट्रीय मंच पर केरल की 19 वर्षीय प्रतिभाशाली काजिया लिज मेजो ने देश की सबसे बड़ी सौंदर्य प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया है। देशभर से आई 53 से अधिक होनहार प्रतिभागियों को कड़ी टक्कर देते हुए काजिया ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का जगमगाता ताज पहना।
2/7 Image Source : Kaziah Liz Mejo Instagram
इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही वह यह ताज अपने नाम करने वाली केरल की पहली महिला बन गई हैं। अब काजिया इसी साल नवंबर में प्यूर्टो रिको में आयोजित होने जा रहे 75वें अंतरराष्ट्रीय 'मिस यूनिवर्स' सम्मेलन में पूरे भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। जयपुर में आयोजित इस प्रतियोगिता के अंतिम दौर में तमिलनाडु की रहने वाली वैष्णवी गणेश प्रथम उपविजेता बनीं। वहीं गुजरात की अनुश्री सातवलेकर ने दूसरा उपविजेता स्थान प्राप्त करने के साथ-साथ 'मिस इंटरनेशनल इंडिया 2026' का खिताब भी हासिल किया।
3/7 Image Source : Kaziah Liz Mejo Instagram
इस भव्य समारोह में जूरी पैनल की अगुवाई देश की पहली मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन ने की। जूरी मंडल में उनके साथ पूर्व मिस यूनिवर्स इंडिया विजेता उर्वशी रौतेला और सेलिना जेटली जैसी भारतीय सिनेमा व फैशन जगत की जानी-मानी हस्तियां मौजूद थीं। पिछले साल की विजेता मनिका विश्वकर्मा ने परंपरा को आगे बढ़ाते हुए नई विजेता काजिया को आधिकारिक तौर पर मिस यूनिवर्स इंडिया का क्राउन पहनाया।
4/7 Image Source : Kaziah Liz Mejo Instagram
केरल के मावेलिक्कारा शहर से संबंध रखने वाली काजिया लिज मेजो सिर्फ फैशन और सुंदरता तक सीमित नहीं हैं। वह वर्तमान में कानून की पढ़ाई कर रही हैं और एक पेशेवर मॉडल, अभिनेत्री तथा कुशल वक्ता भी हैं। वर्ष 2007 में जन्मी काजिया की प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी स्थित प्रतिष्ठित संस्थानों से पूरी हुई है। कला के क्षेत्र में काजिया की पकड़ काफी मजबूत है।
5/7 Image Source : Kaziah Liz Mejo Instagram
वह पिछले 12 सालों से प्रशिक्षित शास्त्रीय नृत्यांगना हैं। नृत्य के अलावा उन्हें संगीत का भी गहरा शौक है, वह एक अच्छी गायिका होने के साथ-साथ वायलिन और ड्रम जैसे वाद्य यंत्र भी बेहद कुशलता से बजाती हैं। उन्होंने क्षेत्रीय सिनेमा में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है और मलयालम फिल्म 'शैलॉक' से अपने अभिनय सफर की शुरुआत की थी।
6/7 Image Source : Kaziah Liz Mejo Instagram
काजिया का ब्यूटी पेजेंट मंचों पर सफर बहुत छोटी उम्र में ही शुरू हो गया था। जब वह केवल 17 वर्ष की थीं, तब उन्होंने मिस टीन दिवा 2024 की ट्रॉफी जीती थी। इसके अगले ही साल उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कदम रखा और मिस टीन इंटरनेशनल 2025 में पूरे भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रथम उपविजेता का खिताब देश की झोली में डाला। साल 2026 की शुरुआत में उन्होंने मिस यूनिवर्स केरल 2026 का ताज हासिल किया और अपने राज्य की सबसे कम उम्र की स्टेट टाइटल होल्डर बनने का गौरव प्राप्त किया।
7/7 Image Source : Kaziah Liz Mejo Instagram
इसी जीत ने उनके लिए राष्ट्रीय स्तर पर मिस यूनिवर्स इंडिया के मुख्य मंच तक पहुँचने का रास्ता तैयार किया। अब पूरे देश की नजरें 19 वर्षीय काजिया लिज मेजो पर टिकी हैं। सभी को उम्मीद है कि वह आगामी नवंबर 2026 में प्यूर्टो रिको के अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी बहुमुखी प्रतिभा और आत्मविश्वास के बल पर चौथा मिस यूनिवर्स ताज भारत लाकर एक बार फिर इतिहास रचेंगी।