कौन हैं कनिका कपूर? कियारा आडवाणी की हमशक्ल देख चकराया फैंस का सिर, 'बटवारा 1947' का पोस्टर देख फैंस कंफ्यूज

सनी देओल की फिल्म 'बटवारा 1947' अपनी रिलीज से पहले ही जबरदस्त सुर्खियों में आ गई है। हालांकि इस बार चर्चा की वजह फिल्म का प्लॉट नहीं, बल्कि 30 जुलाई को सामने आया एक नया कैरेक्टर पोस्टर है। इस पोस्टर में अभिनेता करण देओल के साथ कनिका कपूर नजर आ रही हैं। पोस्टर सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स चौंक गए, क्योंकि इसमें कनिका का चेहरा हूबहू बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी से मिलता-जुलता दिखाई दे रहा है। करण देओल और कनिका कपूर ने अपने-अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म का यह पोस्टर साझा किया था। पोस्टर में कनिका फ्लोरल सूट, हल्के भूरे रंग के दुपट्टे, नो-मेकअप लुक और बिखरे बालों में बेहद सादे अंदाज में दिख रही हैं। पोस्टर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, 'इस विभाजन दिवस, 14 अगस्त को सिनेमाघरों में देखें #Batwara1947।'
1/6 Image Source : kanikka kapoor kiara advani/Instagram
सनी देओल की फिल्म 'बटवारा 1947' अपनी रिलीज से पहले ही जबरदस्त सुर्खियों में आ गई है। हालांकि इस बार चर्चा की वजह फिल्म का प्लॉट नहीं, बल्कि 30 जुलाई को सामने आया एक नया कैरेक्टर पोस्टर है। इस पोस्टर में अभिनेता करण देओल के साथ कनिका कपूर नजर आ रही हैं। पोस्टर सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स चौंक गए, क्योंकि इसमें कनिका का चेहरा हूबहू बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी से मिलता-जुलता दिखाई दे रहा है। करण देओल और कनिका कपूर ने अपने-अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म का यह पोस्टर साझा किया था। पोस्टर में कनिका फ्लोरल सूट, हल्के भूरे रंग के दुपट्टे, नो-मेकअप लुक और बिखरे बालों में बेहद सादे अंदाज में दिख रही हैं। पोस्टर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, 'इस विभाजन दिवस, 14 अगस्त को सिनेमाघरों में देखें #Batwara1947।'
2/6 Image Source : kanikka kapoor kiara advani/Instagram
लेकिन पोस्टर पोस्ट होते ही कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। अधिकतर यूजर्स उनकी तुलना कियारा आडवाणी से करने लगे। दिलचस्प बात यह है कि अगर आप कनिका के इंस्टाग्राम प्रोफाइल की अन्य तस्वीरों को देखेंगे, तो वह बिल्कुल अलग दिखती हैं और कियारा से जरा भी मेल नहीं खातीं। इसी वजह से कई लोगों का मानना है कि यह पोस्टर एआई का इस्तेमाल करके तैयार किया गया है, जिसके चलते चेहरा काफी बदल गया है। यूजर्स ने कमेंट्स में मेकर्स को आड़े हाथों लिया। एक यूजर ने लिखा, 'मुझे एक पल के लिए लगा कि क्रेडिट्स में कियारा का नाम क्यों नहीं है।' वहीं एक अन्य ने चुटकी लेते हुए कहा, 'ये लोग कियारा का नाम टैग करना कैसे भूल गए?' एक गुस्साए फैन ने लिखा, 'यह AI से बना पोस्टर है, इसीलिए वह कियारा जैसी दिख रही हैं। हमारी इंडस्ट्री कितनी आलसी और बेपरवाह होती जा रही है, यह बेहद शर्मनाक है।'
3/6 Image Source : kanikka kapoor kiara advani/Instagram
हालांकि इन सब तुलनाओं के बीच कनिका कपूर इस स्थिति का आनंद लेती दिखीं और उन्होंने एक यूजर के कमेंट पर हंसने वाला इमोजी बनाकर प्रतिक्रिया दी। दिल्ली की रहने वाली कनिका कपूर 'बटवारा 1947' से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। फिल्मों में आने से पहले उन्होंने लोकप्रिय टीवी धारावाहिक 'एक दूजे के वास्ते 2' में सुमन तिवारी की मुख्य भूमिका निभाकर पहचान बनाई थी। इसके अलावा वह 'दोनों', 'मॉडर्न परिवार' और 'मर्डरबाद' जैसी वेब सीरीज में भी अपनी एक्टिंग का हुनर दिखा चुकी हैं।
4/6 Image Source : kanikka kapoor kiara advani/Instagram
कनिका को बचपन से ही अभिनय का शौक था और वह कॉलेज के दिनों से ही थिएटर से जुड़ी रही हैं। महज 18 साल की उम्र में उन्होंने मॉडलिंग करियर की शुरुआत की थी। वह 'मिस मूड इंडिगो', 'फेमिना स्टाइल दिवा नॉर्थ' और 'मनापुरम मिस क्वीन ऑफ इंडिया' जैसी सौंदर्य प्रतियोगिताओं की विजेता भी रह चुकी हैं। राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी और आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले तैयार यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यह फिल्म प्रसिद्ध साहित्यकार असगर वजाहत के 1989 में लिखे गए मशहूर नाटक 'जिस लाहौर नई देख्या, ओ जम्या ही नई' पर आधारित है।
5/6 Image Source : kanikka kapoor kiara advani/Instagram
फिल्म की कहानी एक शादीशुदा जोड़े (सनी देओल और प्रीति जिंटा) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो देश की आजादी की खुशी तो मनाते हैं, लेकिन भारत के विभाजन के कारण उन्हें पाकिस्तान पलायन करना पड़ता है। वहां पहुंचने पर उन्हें एक बड़ी हवेली मिलती है। उस हवेली में उन्हें एक बुजुर्ग हिंदू महिला (शबाना आजमी) मिलती है, जो वहीं किराएदार के रूप में रह रही होती है। जब बढ़ते सांप्रदायिक तनाव के बीच एक हिंसक भीड़ उस बुजुर्ग महिला पर हमला करने आती है तो सनी देओल का किरदार किसी भी कीमत पर उनकी जान बचाने के लिए ढाल बनकर खड़ा हो जाता है।
6/6 Image Source : kanikka kapoor kiara advani/Instagram
'बटवारा 1947' के जरिए सनी देओल और निर्देशक राजकुमार संतोषी लगभग तीन दशकों के लंबे अंतराल के बाद एक साथ वापसी कर रहे हैं। इससे पहले यह जोड़ी 'घायल', 'दामिनी' और 'घातक' जैसी कालजयी फिल्में दे चुकी है, जिनमें काम करके सनी देओल ने अपने करियर के दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीते थे। इसके अलावा यह पहला मौका है जब सनी देओल और आमिर खान बतौर निर्माता एक साथ काम कर रहे हैं। फिल्म में सनी देओल, प्रीति जिंटा और शबाना आजमी के अलावा अली फजल, करण देओल और अभिमन्यु सिंह भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का संगीत ऑस्कर विजेता एआर रहमान ने दिया है और इसके बोल जावेद अख्तर ने लिखे हैं। पहले इस फिल्म का नाम 'लाहौर 1947' रखा गया था, जिसे बाद में बदलकर 'बटवारा 1947' कर दिया गया।