नेशनल फिल्म अवॉर्ड पाकर खुशी से झूम उठीं यामी गौतम, कार्तिक आर्यन हुए भावुक, देखें समारोह के खास पलों की झलक

'आर्टिकल 370' को नेशनल अवॉर्ड मिलने के बाद यामी गौतम और आदित्य धर ने खुशी मनाई। इस कामयाबी का जश्न मनाते हुए दोनों एक-दूसरे के लिए तालियां बजाते और चीयर करते दिखे।

72वें नेशनल फ़िल्म अवॉर्ड्स का समारोह 22 सितंबर को गुजरात के केवड़िया में एकता नगर में आयोजित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 2024 में रिलीज़ हुई फ़िल्मों के लिए अलग-अलग कैटेगरी में विजेताओं को अवॉर्ड दिए। समारोह के दौरान कार्तिक आर्यन-ममूटी से लेकर यामी गौतम सहित अन्य कलाकारों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
1/8 Image Source : DD National
72वें नेशनल फ़िल्म अवॉर्ड्स का समारोह 22 सितंबर को गुजरात के केवड़िया में एकता नगर में आयोजित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 2024 में रिलीज़ हुई फ़िल्मों के लिए अलग-अलग कैटेगरी में विजेताओं को अवॉर्ड दिए। समारोह के दौरान कार्तिक आर्यन-ममूटी से लेकर यामी गौतम सहित अन्य कलाकारों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
2/8 Image Source : PTI
गुजरात के केवड़िया में आयोजित नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2026 समारोह में कई कलाकारों को फिल्म जगत में उनके शानदार योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई। इस दौरान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही है।
3/8 Image Source : DD National
22 सितंबर को गुजरात के एकता नगर में आयोजित 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में दिग्गज अभिनेता अनंत नाग को 2024 के प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने यह पुरस्कार प्रदान किया।
4/8 Image Source : DD National
कार्तिक आर्यन को कबीर खान की फ़िल्म 'चंदू चैंपियन' में मुरलीकांत पेटकर का किरदार निभाने के लिए बेस्ट एक्टर का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार दिया गया। यह उनका पहला नेशनल फिल्म अवॉर्ड भी है। यह फ़िल्म पेटकर की प्रेरणादायक ज़िंदगी पर आधारित है, जो भारतीय सेना के पूर्व सैनिक और पैरा-एथलीट रहे हैं और जिन्होंने शारीरिक चुनौतियों का सामना करते हुए इंटरनेशनल स्पोर्ट्स में इतिहास रचा।
5/8 Image Source : DD National
ममूटी को मलयालम फिल्म 'ब्रमायुगम' में मुख्य भूमिका में बेहतरीन अभिनय के लिए 'बेस्ट एक्टर' का नेशनल फिल्म अवॉर्ड दिया गया। गुजरात के एकता नगर में आयोजित 72वें नेशनल फ़िल्म अवॉर्ड समारोह में ममूटी को रजत कमल और 2,00,000 रुपये का नकद पुरस्कार मिला।
6/8 Image Source : DD National
बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम को हिंदी फिल्म 'आर्टिकल 370' में मुख्य भूमिका में बेहतरीन अभिनय के लिए 'बेस्ट एक्ट्रेस' का नेशनल फ़िल्म अवॉर्ड दिया गया। इस दौरान यामी काफी खुश नजर आईं और वहीं आदित्य धर तालियां बजाते हुए उनका हौंसला बढ़ाते दिखे।
7/8 Image Source : PTI
'आर्टिकल 370' ने बेस्ट फीचर फिल्म का नेशनल फ़िल्म अवॉर्ड जीता। इसके प्रोड्यूसर जियो स्टूडियोज और B62 स्टूडियोज़ के साथ-साथ डायरेक्टर आदित्य सुहास जांभले को स्वर्ण कमल और हर एक को 3,00,000 रुपये का नकद इनाम देकर सम्मानित किया गया। बता दें,इस फिल्म के निर्माता और निर्देशक आदित्य धर हैं और यामी गौतम ने मुख्य भूमिका निभाई है।
8/8 Image Source : pti
72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में धनुष को अरुण मथेश्वर के निर्देशन में बनी 'कैप्टन मिलर' के लिए बेस्ट एक्टर केटेगरी में स्पेशल मेंशन मिला और 'रायन' के लिए बेस्ट तमिल फिल्म का नेशनल अवॉर्ड मिला।