YRKKH में अभिरा-अरमान की तीसरी बार होगी शादी, दिवाली स्पेशल एपिसोड में होगा धमाका
Published : Oct 18, 2025 01:39 pm IST, Updated : Oct 18, 2025 01:39 pm IST
-
Image Source : Instagram/@rohitpurohit08'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के मेकर्स ने एक प्रोमो शेयर किया है, जिसमें देखने को मिलता है कि अरमान और अभिरा अपनी लड़ाई भूलकर एक-दूसरे से तीसरी बार शादी करने का फैसला करते हैं। वहीं, ये वीडियो पोस्ट होते ही तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद से लोग फिर से दोनों को साथ में देखने के लिए काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। वहीं, अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि अभिरा और अरमान फिर से पोद्दार हाउस में एंट्री करते हैं।
-
- Image Source : Instagram/@rohitpurohit08
स्टार प्लस का सबसे पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में कुछ दिनों पहले जहां अरमान और अभिरा में लड़ाई चल रही थी। वहीं, अब दोनों जल्द ही एक-दूसरे के हमसफर बनाने वाले हैं। जी हां, टीवी के सबसे लोकप्रिय कपल अरमान और अभिरा सो में तीसरी बार शादी करने वाले हैं, जिसकी झलक सामने आ गई है। अब कहानी में बहुत कुछ नया देखने को मिलने वाला है।
- Image Source : Instagram/@rohitpurohit08
इन दिनों शो में सबसे दिलचस्प कहानियों में से एक अरमान और अभिरा की प्रेम कहानी को दिखाया जा रहा है जो दूर हो गए थे। दो बार तलाक लेने के बाद अब ये कपल फिर से साथ में पोद्दार हाउस में एंट्री करेगा। ये खबर सुन दादी सा और घर वाले खुश हो जाएंगे। ये झलक देखने के बाद से प्रशंसक इस एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
- Image Source : Instagram/@rohitpurohit08
नए प्रोमो में एक बड़ा मोड़ दिखाया गया है। अप्रत्याशित परेशानियों के कारण सात साल अलग रहने के बाद अरमान और अभिरा आखिरकार फिर शादी कर लेते हैं। घर में उनकी वापसी पर कावेरी पोद्दार घर में जश्न मनाती है। अभिरा अरमान के साथ फिर से मिलकर खुश हैं। इतना ही नहीं वह वापस आने और अपनी बेटी मायरा के साथ दिवाली मनाने को लेकर बेहद उत्साहित हैं।
- Image Source : Instagram/@rohitpurohit08
अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि मायरा अपनी मां अभिरा और पिता अरमान का हाथ पकड़कर घर के अंदर लाती है और फिर सबके साथ मिलकर उनका स्वागत करती है। यह देख अभिरा कहती है कि ये दिवाली में मेरी जिंदगी की सबसे अच्छी दिवाली है।
- Image Source : Instagram/@rohitpurohit08
अभिरा-अरमान को फिर से सात देख उनके फैंस बहुत खुश हो रहे हैं। वह उम्मीद कर रहे हैं कि उनके जीवन में एक शांतिपूर्ण और खुशहाल अध्याय शुरू हो। वहीं, दिवाली के दिन अभिरा की एंट्री से घर में जश्न डबल हो जाता है। वहीं, मायरा भी अपनी मां को देख खुशी से झूम उठाती है।
- Image Source : Instagram/@rohitpurohit08
स्टार प्लस का सबसे पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है भारतीय टेलीविजन के सबसे लंबे समय से चल रहे और पसंदीदा धारावाहिकों में से एक रहा है, जिसने अपनी सदाबहार कहानियों और यादगार किरदारों से लोगों का दिल जीत लिया है। पिछले कुछ वर्षों में, इस शो ने नए मुख्य किरदारों को पेश किया है और अनगिनत उपलब्धियां हासिल की हैं और यह एक जाना-माना नाम बन गया है।