YRKKH में अरमान-अभिरा ने संभाली फर्म की कमान, कावेरी का दबदबा रहेगा कायम

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अरमान और अभिरा एक बार फिर से पोद्दार फर्म साथ में संभालते दिखाई देने वाले हैं। वहीं कावेरी का असली चेहरा देखकर सभी चौकने वाले हैं। कहानी में अभी कई तरह के इमोशनल ड्रामा देखने को मिलने वाले हैं, जिसके बाद अरमान-अभिरा और कावेरी में फिर से अनबन शुरू होने वाली है।
1/7 Image Source : Screen Grab From jiohotstar
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अरमान और अभिरा एक बार फिर से पोद्दार फर्म साथ में संभालते दिखाई देने वाले हैं। वहीं कावेरी का असली चेहरा देखकर सभी चौकने वाले हैं। कहानी में अभी कई तरह के इमोशनल ड्रामा देखने को मिलने वाले हैं, जिसके बाद अरमान-अभिरा और कावेरी में फिर से अनबन शुरू होने वाली है।
2/7 Image Source : Screen grab from jiohotstar
स्टार प्लस के शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अरमान पोद्दार फर्म को संभालने के लिए अभिरा को चुनता है। वह फिर भी मना कर देती है, क्योंकि उस पर बहुत सारी जिम्मेदारियां हैं। हालांकि, अरमान अपनी बात पर अड़ा रहता है और उसका इनकार नहीं मानता। अरमान बार-बार अभिरा को साथ में काम करने के लिए कहता है।
3/7 Image Source : Screen Grab From starplus
आखिरकार कावेरी अरमान के फैसले से सहमत हो जाती है और उसे भरोसा दिलाती है कि वह मिस्टर पोद्दार का कोट देकर अभिरा का सम्मान करेगी। संजय को छोड़कर सभी को अभिरा पर भरोसा है। उनका मानना ​​है कि वही फर्म को डूबने से बचाकर फिर से खड़ा कर सकती है।
4/7 Image Source : Instagram/@starplus
अरमान और अभिरा दोनों पोद्दार फर्म में वापस आ जाते हैं, लेकिन संजय मालिकाना हक छोड़ने से इनकार कर देता है। वह अपनी नाकामी को स्वीकार नहीं कर पाता और अब भी खुद को सबसे अच्छा वकील मानता है।
5/7 Image Source : Screen grab from jiohotstar
क्या कावेरी अभिरा को पोद्दार फर्म की मालकिन बनने देगी? आने वाले एपिसोड में अभिरा और अरमान पोद्दार फर्म को फिर से खड़ा करने में कामयाब हो जाते हैं और चीजें धीरे-धीरे पटरी पर आने लगती हैं। फिर भी संजय उनकी कामयाबी बर्दाश्त नहीं कर पाता और कावेरी को इशारों-इशारों में बहकाने की कोशिश करता है।
6/7 Image Source : Screen grab From jiohotstar
नतीजतन अभिरा मालिकाना हक कावेरी को सौंपने का फैसला करती है, जिससे अरमान नाराज हो जाता है। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या कावेरी सच में संजय की चाल में फंस जाती है या यह समझ जाती है कि अभिरा ही हमेशा लीडरशिप संभालने के काबिल है।
7/7 Image Source : Instagram/@starplus
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नई एंट्री और नए ट्विस्ट आने वाले हैं, क्योंकि शो दो साल का लीप ले रहा है। स्टोरीलाइन में बड़े बदलाव होंगे, जिससे अरमान और अभिरा की जिंदगी में नए चैलेंज आएंगे। मायरा और मुक्ति अब कॉलेज जाने वाली लड़कियों के तौर पर दिखेंगी। उनके सफर से परिवार में नए बदलाव आएंगे।