YRKKH: मायरा की कस्टडी केस पर बवाल, अभिरा-अरमान पर टूटा दुखों का पहाड़, विद्या का हुआ एक्सीडेंट

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अरमान और अभिरा को विद्या की सबसे बड़ी साजिश का पता चलता है, जिसकी वजह से दोनों के बीच दूरी आ गई थी। मायरा और अभिरा को भी एक-दूसरे से 8 साल दूर रहना पड़ा। स्टार प्लस के इस लोकप्रिय शो में एक के बाद एक कई सच सामने आ रहे हैं। अरमान और अभिरा की मां विद्या का एक और बड़ा राज खुलने वाला है।
1/7 Image Source : Screen grab from jiohotstar
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अरमान और अभिरा को विद्या की सबसे बड़ी साजिश का पता चलता है, जिसकी वजह से दोनों के बीच दूरी आ गई थी। मायरा और अभिरा को भी एक-दूसरे से 8 साल दूर रहना पड़ा। स्टार प्लस के इस लोकप्रिय शो में एक के बाद एक कई सच सामने आ रहे हैं। अरमान और अभिरा की मां विद्या का एक और बड़ा राज खुलने वाला है।
2/7 Image Source : Instagram/@starplus
अरमान को बहुत पछतावा होता है कि उसने अभिरा पर भरोसा क्यों नहीं किया। बाद में कहता है कि मेहर पर भरोसा करना उसकी सबसे बड़ी गलती थी, जबकि अभिरा की सच्चाई को नजरअंदाज करने पर उसे दुख होता है। मेहर की मौत आखिरकार अरमान और अभिरा की जिंदगी में खुशियां ले आती है, जब मायरा हमेशा अभिरा को गलत समझने के लिए उससे माफी मांगती है।
3/7 Image Source : Screen grab from starplus
अरमान को पता चलता है कि अभिरा शुरू से ही बेकसूर थी तो वह टूट जाता है। दूसरी ओर, अभिरा इस समय अपनी बेटी मायरा की बेकसूरी साबित करने में लगी हुई है, क्योंकि मेहर की मौत के लिए वह कभी भी जिम्मेदार नहीं थी। अपनी पिछली गलतियों और मायरा की जिंदगी के बारे में बात करते हुए, अरमान अभिरा से कई सवाल करता है।
4/7 Image Source : Screen grab from jiohotstar
कहानी में आगे देखने को मिलेगा कि अरमान अपनी पत्नी अभिरा से पूछता है, 'अगर तुम बेकसूर थी तो तुमने मुझे कस्टडी के कागजात क्यों भेजे थे?' उसके इस इल्जाम से हैरान होकर अभिरा बताती है कि यह उसने नहीं किया था, बल्कि कस्टडी के कागजात खुद अरमान ने ही भेजे थे। जो विद्या उसके पास ले आई थी।
5/7 Image Source : Screen grab from jiohotstar
एक बार फिर अरमान और अभिरा के बीच बहस छिड़ जाती है, लेकिन जल्द ही उन्हें एहसास होता है कि अगर कस्टडी के मामले में उन दोनों में से कोई भी शामिल नहीं था तो इसके लिए विद्या ही जिम्मेदार होगी। विद्या का असली चेहरा सामने आ जाता है, जिससे पोद्दार हाउस में सबसे बड़ा ड्रामा खड़ा हो जाता है। माधव उसे खरी खोटी सुनता है।
6/7 Image Source : Instagram/@starplus
माधव विद्या को घर छोड़ने को कहने वाला है, जबकि अरमान उसका सामना करते हुए पूछता है कि क्या वह रोहित के साथ भी वैसा ही करती जैसा उसने उसके साथ किया। अरमान की कड़वी बातें विद्या के एक्सीडेंट का कारण बन जाती है। विद्या खुद को सही ठहराने की कोशिश करती है, यह दावा करते हुए कि उसने मायरा और अरमान की खुशी के लिए ऐसा किया।
7/7 Image Source : Instagram/@starplus
विद्या इस बात पर जोर देती है कि अभिरा एक जिम्मेदार पत्नी और मां नहीं है। अरमान का गुस्सा फूट पड़ता है और वह कसम खाता है कि वह फिर कभी विद्या का चेहरा नहीं देखेगा। उसके कड़वे शब्द विद्या को बहुत गहरे तक चोट पहुंचाते हैं और वह घर छोड़कर चली जाती है। परेशान और अरमान के आरोपों को याद करते हुए, विद्या का एक्सीडेंट हो जाता है।