YRKKH: अभिरा की खूबसूरती देख अरमान भूला नाराजगी, मेहर की हुई हालत खराब

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के लेटेस्ट एपिसोड की शुरुआत माधव के अभिरा के हाथों पर मेहंदी लगाने से होती है, लेकिन वह मजाक में शिकायत करती है कि उसका डिजाइन सुंदर लगने के बजाय बच्चों जैसा लग रहा है। इस बीच, कावेरी अरमान को निर्देश देती है कि वह दिशा के परिवार को गणगौर उत्सव के लिए आमंत्रित करें। वहीं कहानी में यह भी देखने को मिलता है कि माधव अपनी बेटी अभिरा का साथ देता है और वह कहता है कि सबसे बेहतरीन मूर्ति तो वही बनाएगी।
1/7 Image Source : Instagram/@samridhiishuklaofficial
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के लेटेस्ट एपिसोड की शुरुआत माधव के अभिरा के हाथों पर मेहंदी लगाने से होती है, लेकिन वह मजाक में शिकायत करती है कि उसका डिजाइन सुंदर लगने के बजाय बच्चों जैसा लग रहा है। इस बीच, कावेरी अरमान को निर्देश देती है कि वह दिशा के परिवार को गणगौर उत्सव के लिए आमंत्रित करें। वहीं कहानी में यह भी देखने को मिलता है कि माधव अपनी बेटी अभिरा का साथ देता है और वह कहता है कि सबसे बेहतरीन मूर्ति तो वही बनाएगी।
2/7 Image Source : Instagram/@samridhiishuklaofficial
अभिरा साफ मना कर देती है। वह इस रस्म का मजाक उड़ाती है और इसमें हिस्सा लेने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाती। मनीषा उसे चेतावनी देती है कि अगर उसने इस परंपरा को नहीं निभाया तो दमयंती बहुत बड़ा बखेड़ा खड़ा कर देगी और यहां तक कि शादी रुकवाने की धमकी भी दे सकती है। अभिरा जवाब देती है कि सच तो गणगौर के बाद वैसे भी सामने आ ही जाएगा तो बेहतर यही होगा कि यह अभी ही सामने आ जाए। आखिरकार, कावेरी अभिरा को मना लेती है और उससे कहती है कि वह आस्था के नाम पर ही सही मूर्ति बना दे, लेकिन विद्या ये सब देख गुस्सा हो जाती है।
3/7 Image Source : Instagram/@samridhiishuklaofficial
एपिसोड में आगे देखने को मिलता है कि अरमान दिशा के घर उसके परिवार को न्योता देने जाता है। अरमान को अकेले आया देखकर दमयंती को बुरा लगता है और वह पूछती है कि क्या अरमान और अभिरा के बीच सब ठीक है। तभी अभिरा वहां पहुंच जाती है और बड़ी समझदारी से स्थिति को संभाल लेती है। इस बीच, अरमान अभिरा की खूबसूरती में पूरी तरह खो जाता है और पलक भी नहीं झपकाता। यह देखकर दिशा मजाकिया अंदाज में अरमान से कहती है कि वह कम से कम एक बार तो पलक झपका ले।
4/7 Image Source : Instagram/@samridhiishuklaofficial
जब अभिरा से देर होने का कारण पूछा जाता है तो वह बताती है कि अरमान ने उसे साथ आने के लिए कहा था, लेकिन वह घर की तैयारियों में व्यस्त हो गई थी। दमयंती इस बात पर भड़क जाती है और कहती है कि दोनों झूठ बोल रहे हैं। इस बीच, दिशा की मां अभिरा से उस शॉल के बारे में पूछती है जो उन्होंने पहले उसे तोहफे में दी थी। इस दौरान फिर एक और रस्म होती है, जिसमें दिशा की मां अरमान से अभिरा को चूड़ियां पहनाने के लिए कहती है। मजबूरी में अरमान और अभिरा इस रस्म को पूरा करते हैं, जबकि दिशा चुपके से उस पल का वीडियो बना लेती है और उसे आर्यन को भेज देती है।
5/7 Image Source : Instagram/@rishimandial
ये रिश्ता क्या कहलाता है में हैरान करने वाला मोड़ तब आता है, जब अरमान-अभिरा को एक साथ नाचते देख विद्या को बहुत बेचैनी होने लगती है, जबकि तान्या उनकी केमिस्ट्री की तारीफ करती है। उत्सव के बीच मेहर फिसलने ही वाली होती है, लेकिन अरमान तुरंत उसे थाम लेता है। दमयंती उसके बारे में पूछती है और अभिरा, मेहर का परिचय अरमान की बिजनेस पार्टनर के तौर पर करवाती है।
6/7 Image Source : Instagram/@rishimandial
मेहर कहती है कि वह पोद्दार परिवार को आठ साल से जानती है, जबकि अभिरा बताती है कि वह अठारह साल से इस परिवार से जुड़ी हुई है। फिर मेहर बड़े ही कैजुअल अंदाज़ृ में कहती है कि वह अरमान के सारे राज भी जानती है, जिससे अभिरा परेशान हो जाती है। अरमान मेहर के वहां होने पर सवाल उठाता है और उसे याद दिलाता है कि वह आमतौर पर ऐसे पारंपरिक कार्यक्रमों से दूर ही रहती है। इस पर मेहर का जवाब सुन सब गुस्सा हो जाते हैं।
7/7 Image Source : Instagram/@rishimandial
प्रीकैप में गणगौर उत्सव के दौरान, अरमान और अभिरा एक साथ पूजा-पाठ करते हैं तभी एक तनाव भरा पल आता है, जब एक अलमारी अभिरा के ऊपर गिरने ही वाली होती है। अरमान उसे डांटता है कि उसकी फ़िक्र करते हुए उसने अपनी जान जोखिम में क्यों डाली। अभिरा भावुक होकर कहती है कि अगर वह अलमारी उसके ऊपर गिर जाती तो अरमान दिशा के परिवार से जुड़े सारे झूठों और उलझनों से आजाद हो जाता, क्योंकि अरमान वैसे भी उसे पसंद नहीं करता। यह सुनकर अरमान हैरान रह जाता है और अभिरा की इस सोच पर सवाल उठाते हुए, आखिरकार उससे अपने प्यार का इजहार कर देता है, जिससे अभिरा पूरी तरह से हक्की-बक्की रह जाती है।