समृद्धि शुक्ला का किरदार बना विवाद,'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के डायरेक्टर ने किया बचाव, ट्रोल्स को दिया करारा जवाब

Published : Mar 09, 2026 05:33 pm IST, Updated : Mar 09, 2026 05:33 pm IST
  • Image Source : Instagram/@samridhiishuklaofficial

    स्टार प्लस के 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के लेटेस्ट ट्रैक में समृद्धि शुक्ला का कैरेक्टर अभिरा अपने पति अरमान (रोहित पुरोहित) के घर वापस लौट आया है। एक बार फिर उस पर उंगलियां उठती है और अभिरा को अरमान और उसका परिवार बार-बार बेइज्जत करन रहा है। इस एपिसोड के तुरंत बाद समृद्धि शुक्ला के कैरेक्टर को दर्शक "डोरमैट फीमेल लीड" कहने लगे।

  • Image Source : Ins/@rishimandia,samridhiishuklaofficial

    अब 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के डायरेक्टर ऋषि मंडियाल ने ट्रोल्स पर पलटवार करते हुए, उनके "डोरमैट" नजरिए को गलत बताया। YRKKH की गिरती टीआरपी के बावजूद उसमें बने रहने और बदलती कहानी के हिसाब से ढलने के लिए समृद्धि शुक्ला की तारीफ करते हुए, ऋषि ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक्ट्रेस का सपोर्ट करते हुए एक नोट शेयर किया है।

  • Image Source : Instagram/@rishimandial

    ऋषि मंडियाल ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा, 'मुसीबत से दूर भागना आसान है, लेकिन उनके सामने खड़े रहना और लोगों को अपने करीब रखना ही सही मायने में जीत है।' उन्होंने आगे कहा, 'दुख की बात है कि आज ज्यादातर लोग आसान रास्ता चुनते हैं। यह बात कुछ ही बड़े लोग समझते हैं। बाकियों का अपना डोरमैट नजरिया होता है।'

  • Image Source : Reddit

    यह बयान तब आया, जब कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर ये रिश्ता क्या कहलाता है की स्टोरीलाइन और समृद्धि के कैरेक्टर को जिस तरह से दिखाया जा रहा है, उस पर सवाल उठाए। एक यूजर ने Reddit थ्रेड पर अरमान का अभिरा को पोद्दार हाउस से बाहर निकालने का स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसका टाइटल था, 'तुमने मुझे मिस किया खडूसमान' बेचारे, घटिया, घटिया कैरेक्टर, जिनमें कोई सेल्फ रिस्पेक्ट नहीं है।'

  • Image Source : Instagram/@samridhiishuklaofficial

    एक और यूजर ने सहमति जताते हुए कहा, 'सच!!! अभिरा ये रिश्ता क्या कहलाता है की सबसे खराब फीमेल लीड बन रही है।' एक और ने एक्ट्रेस से सवाल करते हुए कहा, 'कोई इतना डोरमैट कैसे हो सकता है?' सोशल मीडिया पर सभी अभिरा को शो की 'डोरमैट' किरदार बता रहे हैं और समृद्धि शुक्ला से तरह-तरह के सावल कर रहे हैं।

  • Image Source : Instagram/@samridhiishuklaofficial

    हाल ही में ये रिश्ता क्या कहलाता है की टीआरपी रेटिंग में काफी गिरावट देखने को मिली है। शो, जो लगातार चार्ट में टॉप 5 में था। अब 9वीं पोजिशन पर आ गया है। दर्शकों की घटती संख्या को लेकर चैनल ने एक नोटिस जारी किया था, जिसमें मेकर्स को IPL सीजन से पहले स्टोरीलाइन पर फिर से काम करने के लिए कहा गया।

  • Image Source : Instagram/@samridhiishuklaofficial

    जवाब में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के क्रिएटर्स ने प्लॉट को बदला, जिसमें लीप के बाद अरमान और अभिरा अलग हो जाते हैं। वहीं अभिरा फिर अकेली रह जाती है। इस ट्विस्ट से टीआरपी में थोड़ी रिकवरी हुई और YRKKH वीक 8 में 7वीं पोजिशन पर पहुंच गया, लेकिन अभी भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रहा है।