'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में मायरा-कबीर फिर आए करीब, अभिरा-अरमान की बढ़ी उलझन

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में देखने को मिलेगा कि अभिरा और अरमान तान्या का समर्थन करेंगे। इतना ही नहीं वे दोनों पूरे परिवार के साथ उसकी शादी में भी जाएंगे। दूसरी ओर, मायरा और कबीर की फिर मुलाकात होगी।

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है, जो दर्शकों को अपनी कहानी से बंधा हुए हैं। अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि भैरवी, तान्या से शुभ सामग्री लाने के लिए कहती है। तान्या बताती है कि वह घर से शुभ सामग्री लाना भूल गई है। यह सुनकर भैरवी हैरान रह जाती है। पोद्दार परिवार तान्या की ओर से शुभ सामग्री ले आता है। तान्या उनसे पूछती है कि वे उसकी शादी में आने के लिए कैसे मान गए।
1/8 Image Source : Instagram/@samridhiishuklaofficial,thearshiyasharma
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है, जो दर्शकों को अपनी कहानी से बंधा हुए हैं। अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि भैरवी, तान्या से शुभ सामग्री लाने के लिए कहती है। तान्या बताती है कि वह घर से शुभ सामग्री लाना भूल गई है। यह सुनकर भैरवी हैरान रह जाती है। पोद्दार परिवार तान्या की ओर से शुभ सामग्री ले आता है। तान्या उनसे पूछती है कि वे उसकी शादी में आने के लिए कैसे मान गए।
2/8 Image Source : Instagram/@samridhiishuklaofficial
पोद्दार परिवार, अभिरा और अरमान से पूछता है कि वे तान्या की शादी में क्यों शामिल हो रहे हैं। अभिरा बताती है कि अंशुमन और तान्या ने उसकी बहुत मदद की है, इसलिए अब वह उन्हें धोखा नहीं दे सकती। विद्या, अभिरा और अरमान से मायरा के बारे में सोचने के लिए कहती है। वहीं मायरा सबसे तान्या के बारे में सोचने के लिए कहती है और खुद इस कार्यक्रम में शामिल होने से मना कर देती है। अभिरा कहती है कि अंशुमन ने हर कदम पर उसकी मदद की है, इसलिए अब वह तान्या का साथ देगी।
3/8 Image Source : Instagram/@charushreesingh
तान्या को सच्चाई पता चल जाती है और वह बताती है कि अंशुमन ने ही उन्हें मिलाया था। वह कहती है कि अंशुमन सबका चहेता है। अरमान, तान्या को दिलासा देता है। अभिरा, भैरवी से कहती है कि दोनों परिवारों का एक-दूसरे के सामने आना आसान नहीं है। भैरवी, अभिरा की बात को अनसुना कर देती है और तान्या व समर से पूजा करने के लिए कहती है। कबीर वहां से जाने लगता है। अभिरा और अरमान उसे देख लेते हैं और परेशान हो जाते हैं।
4/8 Image Source : Instagram/@thearshiyasharma
मायरा और कबीर का आमना-सामना होता है। एक लड़की कबीर से अपनी गर्लफ्रेंड के लिए फूल खरीदने को कहती है। कबीर बताता है कि उसकी कोई गर्लफ्रेंड नहीं है। वह लड़की कबीर से मायरा के बारे में पूछती है। कबीर उस लड़की से फूल लेने के लिए कहता है और उसे पैसे दे देता है। वह लड़की मायरा को फूल दे देती है और कहती है कि वे एक-दूसरे के लिए अनजान नहीं हैं। वह लड़की यह भी कहती है कि फूल टूटे हुए रिश्तों को जोड़ने का काम करते हैं। मायरा और कबीर वहां से तनावपूर्ण स्थिति में चले जाते हैं।
5/8 Image Source : Instagram/@samridhiishuklaofficial
अभिरा, मायरा से फूल के बारे में पूछती है। उसे शक होता है, लेकिन मायरा कोई बहाना बना देती है। कबीर भी घर पर कोई बहाना बना देता है। मायरा और कबीर एक-दूसरे के बारे में सोचकर बेचैन हो जाते हैं। कबीर सोचता है कि वह मायरा को किसी अच्छे कॉलेज में एडमिशन दिलाने में कैसे मदद करे। उसे लगता है कि उसी की वजह से मायरा का एंट्रेंस एग्जाम छूट गया था।
6/8 Image Source : Instagram/@charushreesingh
पोद्दार परिवार के सभी लोग एक साथ फिल्म देखने बैठते हैं। अभिरा, मायरा को फोन करने का फैसला करती है, लेकिन फोन करने से पहले ही मायरा सो जाती है। अगले दिन कृष ऑफिस की कुर्सी घर ले आता है। वह ऑफिस में अपना डिमोशन होने के लिए अभिरा और अरमान को जिम्मेदार ठहराता है। अभिरा और अरमान को यह बात बुरी लगती है। अरमान, संजय से कहता है कि वह कृष को समझाए, क्योंकि जब वह दूसरों को सिखाने की कोशिश करेगा तो किसी को भी यह अच्छा नहीं लगेगा।
7/8 Image Source : Instagram/@samridhiishuklaofficial
मायरा को उस कॉलेज के बारे में पता चलता है, जिसका जिक्र कबीर ने इशारों-इशारों में किया था। उसे लगता है कि यह कॉलेज उसकी उम्मीदों के हिसाब से एकदम सही है। अभिरा, मायरा से पूछती है कि क्या हुआ। मायरा बहुत उत्साह के साथ उस कॉलेज के बारे में बताती है। फिर उसे एहसास होता है कि वह ब्रोशर कबीर ने भेजा था। कबीर सोचता है कि मायरा को पता नहीं चलना चाहिए कि ब्रोशर उसने भेजा है, वरना वह इस पर विचार ही नहीं करेगी। उसे छींक आती है और वह और आइसक्रीम खरीद लेता है। अभिरा और अरमान को समझ आ जाता है कि मायरा खुश नहीं है।
8/8 Image Source : Instagram/@thearshiyasharma
प्रीकैप में देखने को मिलेगा कि मायरा और कबीर का आमना-सामना होता है। दोनों को छींक आती है। मायरा इशारों-इशारों में कबीर को नेबुलाइजर देती है और कबीर, मायरा को दवा देता है। वे बिना कुछ कहे एक-दूसरे का ख्याल रखते हैं। अरमान और अभिरा इस बात से खुश हैं कि मायरा वापस आ रही है। अभिरा कहती है कि पिछले कुछ दिनों से मायरा बहुत गंभीर और समझदार बर्ताव कर रही थी, लेकिन आखिरकार वह वापस आ ही गई।