YRKKH से इस किरदार की होगी छुट्टी, अभिरा की जिंदगी में आएगा तूफान

समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' लंबे समय से टीवी का टॉप सीरियल बना हुआ है। इसे दर्शकों का भरपूर प्यार और सराहना मिली है। टीआरपी लिस्ट में भी ये शो टॉप 5 की लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए है। इसमें इन दिनों जबरदस्त इमोशनल ड्रामा देखने को मिल रहा है जो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। अब खबरें है की जल्द ही इस शो से एक किरदार का पत्ता कटने वाला है, जिसने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में दो महीने पहले एंट्री की थी।
1/7 Image Source : Instagram/@rahulsharma777
समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' लंबे समय से टीवी का टॉप सीरियल बना हुआ है। इसे दर्शकों का भरपूर प्यार और सराहना मिली है। टीआरपी लिस्ट में भी ये शो टॉप 5 की लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए है। इसमें इन दिनों जबरदस्त इमोशनल ड्रामा देखने को मिल रहा है जो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। अब खबरें है की जल्द ही इस शो से एक किरदार का पत्ता कटने वाला है, जिसने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में दो महीने पहले एंट्री की थी।
2/7 Image Source : Instagram/@rahulsharma777
हाल के एपिसोड में हमने अरमान और अभिरा की जिंदगी में कई तरह की उलझनें देखी थीं। जब वे सात साल बाद एक-दूसरे से मिले तो उनकी सगाई किसी और से हो चुकी थी। इसके बाद अभिरा को पता चल गया कि मायरा उसकी बेटी है और अरमान ने उसे दूर रखा था। यह सब जानने के बाद उसका दिल टूट जाता है और वह उससे नफरत करने लगी। हालांकि, अभिरा की समस्याएं तब और बढ़ जाती है जब मायरा उसे अपनी मां के रूप में स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं होती है।
3/7 Image Source : Instagram/@rahulsharma777
अभिरा इस बात से दुखी हो जाती है कि उसकी बेटी उसे मां नहीं मानती है और यहां तक कि गीतांजलि भी मायरा को खोना नहीं चाहती थी। वह चाहती है कि अरमान और मायरा उसके साथ रहें और उसे लगता है कि वह अभिरा से ज्यादा इस परिवार की हकदार है। ऐसे में गीतांजलि नया तमाशा खड़ा कर देती और अभिरा-अरमान को दूर करने का फैसला करती है। वहीं अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलगा कि वह अंशुमान को अभिरा से शादी करने के लिए कहती दिखाई देगी।
4/7 Image Source : Instagram/@rahulsharma777
दूसरी ओर, अभिरा और अंशुमान साथ मिलकर मायरा की देखभाल करते नजर आने वाले हैं। अंशुमान उसकी तकलीफ को समझता है और अभिरा से अपनी शादी भी टाल देता है। ऐसे में सभी को यकीन हो गया है कि अंशुमान अभिरा के लिए एक बेहतर साथी है। हालांकि, कुछ एपिसोड्स में अंशुमान गायब रहा है। अब उनके शो छोड़ने की खबरें भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसके बाद राहुल शर्मा उर्फ अंशुमान ने सच का खुलासा किया है।
5/7 Image Source : Instagram/@rahulsharma777
गॉसिप्स टीवी को दिए इंटरव्यू में राहुल शर्मा ने खुलासा किया है कि अंशुमान जल्द ही राजन शाही का शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' छोड़ देगा। जी हां, राहुल शर्मा जल्द ही शो छोड़ देंगे और अंशुमान का किरदार खत्म हो जाएगा। अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि अंशुमान अब अभिरा और अरमान के बीच बढ़ रहे प्यार को नोटिस करेगा। वह उन्हें फिर से मिलाने का फैसला करता है और उन्हें साथ लाने की कोशिश करेगा।
6/7 Image Source : Instagram/@rahulsharma777
आखिरकार वह उन्हें उनके रिश्ते के बारे में समझाएंगे और चले जाएगा और इसी तरह 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से राहुल शर्मा उर्फ अंशुमान का किस्सा शो से खत्म हो जाएगा। इसके बाद हम अरमान और अभिरा को मायरा के लिए एक ही घर में रहते हुए देखेंगे। इससे वे करीब आएंगे। हालांकि, गीतांजलि के किरदार के बारे में कुछ नहीं बताया गया है। क्या गीतांजलि भी जल्द ही शो छोड़ देंगी?
7/7 Image Source : Instagram/@urva_rumani
समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अपकमिंग एपिसोड में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या मायरा अपने माता-पिता को फिर से मिला पाएगी या फिर अभिमान का हमेशा के लिए अंत हो जाएगा।