'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आएंगे 6 ट्विस्ट, एक साथ चार जिंदगी होगी बर्बाद

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में इन दिनों भयानक इमोशनल ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो का आने वाला एपिसोड भी कई सारे ड्रामा से भरपूर होने वाला है क्योंकि अरमान अस्पताल में पहुंच जाता है जबकि अंशुमान पूकी को खोजने का फैसला करता है। वहीं अभिरा की शादी टूट जाती है और उसी दौरान उसे अरमान के साथ हुई दुर्घटना के बारे में पता चलता है। ऐसे में सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में बैक-टू-बैक 6 खतरनाक ट्विस्ट देखने को मिलने वाले हैं जो आपके होश उड़ा देंगे।
1/8 Image Source : Instagram/@samridhii Shukla
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में इन दिनों भयानक इमोशनल ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो का आने वाला एपिसोड भी कई सारे ड्रामा से भरपूर होने वाला है क्योंकि अरमान अस्पताल में पहुंच जाता है जबकि अंशुमान पूकी को खोजने का फैसला करता है। वहीं अभिरा की शादी टूट जाती है और उसी दौरान उसे अरमान के साथ हुई दुर्घटना के बारे में पता चलता है। ऐसे में सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में बैक-टू-बैक 6 खतरनाक ट्विस्ट देखने को मिलने वाले हैं जो आपके होश उड़ा देंगे।
2/8 Image Source : Instagram/@samridhii Shukla
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' टीवी सीरियल में रोहित पुरोहित और समृद्धि शुक्ला लीड रोल में नजर आ रहे हैं। यह शो टीआरपी चार्ट पर तीसरे स्थान पर बना हुआ है। यह 'अनुपमा', 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' और अन्य शोज के साथ टॉप 5 में शामिल है। हाल के एपिसोड्स में, नए किरदारों ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में एंट्री करते ही इमोशनल ड्रामा तड़का लगाकर दर्शकों का दिल जीत लिया। ऐसे में अब नया नाटक देखने को मिलने वाला है।
3/8 Image Source : Instagram/@RAHUL SHARMA
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि राहुल शर्मा उर्फ अंशुमान अचानक से अभिरा से शादी करने के लिए मना कर देगा। वह कहता है कि वो शादी तब करेगा जब वो पूकी को ढूंढ लेगा। सीरियल के लेटेस्ट एपिसोड की शुरुआत तान्या की विदाई से होती है। अंशुमान अपनी बहन तान्या को विदा करते हुए बेहद भावुक हो जाता है। वह कृष से तान्या को हमेशा खुश रखने के लिए कहता है।
4/8 Image Source : Instagram/@RAHUL SHARMA
वहीं, अंशुमान को तब जबरदस्त झटका लगेगा जब उसे कृष का सच पता चलेगा। दूसरी ओर, कावेरी फिर अंशुमान से पूकी को खोजने के अपने फैसले के बारे में बात करती है। वह उसे समझाता है कि डीएनए की मदद से वह पूकी को ढूंढ लेगा और अभिरा (समृद्धि शुक्ला) को खुश कर देगा। इसके बाद विद्या अपने व्यवहार के लिए अंशुमान से माफी मांगती है। कावेरी को हालांकि इस बात का पछतावा है कि उसने अरमान को पूकी का सच अभिरा को बताने से रोक दिया।
5/8 Image Source : Instagram/@samridhii Shukla
तीसरा ट्विस्ट अभिरा को हिला कर रख देगा। जी हां, उसे पता चलेगा कि अरमान (रोहित पुरोहित) अस्पताल में है। गीतांजलि शुरू में झूठ बोलती है कि अभिरा और अंशुमान की शादी हो गई है। लेकिन, वह आखिरी में अरमान को बताती है कि उनकी शादी नहीं हुई।
6/8 Image Source : Instagram/RAHUL SHARMA
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सबसे बड़ा ट्विस्ट तब आता है, जब नए प्रीकैप में अरमान की तबीयत बिगड़ने के बाद पूरा पोद्दार परिवार अस्पताल पहुंच जाता हैं। अभिरा भी उसके लिए परेशान हो जाती है। इसी बीच, कावेरी भी काफी चिंतित हो जाती है और आखिरकार वह अभिरा को यह बताने का फैसला करती है कि मायरा ही उसकी पूकी है।
7/8 Image Source : Instagram/Urva Rumani
लेकिन, अचानक अंशुमान अभिरा को बताता है कि वह पूकी को ढूंढ़ने में कामयाब हो गया है। अभिरा सोच में पड़ जाती है। वहीं, एक छोटी बच्ची अभिरा को 'मम्मा' कहती है। लेकिन यह लड़की कौन है? क्या वह वाकई पूकी है? ऐसा लगता नहीं है। क्या यह कोई नई साजिश है? दादी सा भी इस बात से हैरान हो जाती है।
8/8 Image Source : Instagram/@samridhii Shukla
इसके अलावा, अरमान को लेकर खुलासा होता है कि उसकी याददाश्त चली गई है। वह मायरा और गीतांजलि के बारे में सब कुछ भूल जाएगा। इसी बीच अभिर, चारु की मौत का कारण बताता है कि उसे स्टेज 4 कैंसर था, जिसके कारण उनसे दुनिया को अलविदा कह दिया है।