कपूर खानदान का स्टारकिड, गुमनामी में करता रहा मेहनत और पहले ही शो से बजा दिया डंका, अब हो रही वापसी

फिल्मी दुनिया में चंद परिवार ऐसे हैं जिनके बच्चे पैदा होते ही कैमरों के फ्लैश के सामने होते हैं। चंद साल में ही बिना कुछ किए स्टार बन जाते हैं और लाखों की फैन फॉलोइंग भी मिल जाती है। लेकिन इनमें से कुछ ही बड़े होकर फिल्मी दुनिया में अपनी जमीन तलाशने में सफल हो पाते हैं। वहीं दूसरी तरफ कुछ ऐसे भी स्टारकिड्स हैं जो गुमनामी में मेहनत करते हैं और अपने काम से लोगों के दिलों में जगह बनाते हैं। कपूर खानदान का भी एक ऐसा ही स्टारकिड है जिसने बिना किसी फेम के मेहनत की और मेहनत रंग लाई तो सीरीज ने रातों-रात स्टार बना दिया। अब इस सीरीज का दूसरा सीजन भी रिलीज के लिए तैयार है। हम बात कर रहे हैं जहान कपूर की और बीते दिनों उनकी सीरीज 'ब्लैक वॉरंट' के दूसरे सीजन का अनाउंसमेंट भी हो गया है।
1/6 Image Source : Instagram

2/6 Image Source : Instagram
बॉलीवुड में कपूर परिवार के एक चमकते सितारे रहे शशि कपूर ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में बनाईं और कला के लिए समर्पित रहे। फिल्मों से कमाई की जगह शशि कपूर ने उनके कला पक्ष पर ध्यान दिया और कई कहानियां कहीं जो आज एक मिसाल हैं।
3/6 Image Source : Instagram
शशि कपूर के बेटे कुणाल कपूर ने भी बॉलीवुड में एक्टिंग की और आधा दर्जन फिल्मों का हिस्सा रहे। हालांकि बॉलीवुड में हीरो नहीं बन पाने के बाद कुणाल कपूर ने फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली। लेकिन कुणाल कपूर के बेटे जहान कपूर भी अपनी फिल्मी विरासत से दूर नहीं गए और यहीं अपना करियर बनाने का फैसला लिया। हालांकि स्टारकिड होने के बाद भी जहान कपूर गुमनामी में चुपचाम मेहनत करते रहे।
4/6 Image Source : Instagram
जहान कपूर ने साल 2022 में आई फिल्म 'फराज' से अपने करियर की शुरुआत की थी। हालांकि इस फिल्म में जहान कपूर को कोई खास पहचान नहीं मिली और मेहनत जारी रही। इसके बाद बीते साल रिलीज हुई जहान कपूर की सीरीज 'ब्लैक वॉरंट' ने ओटीटी की दुनिया में खूब नाम कमाया। जहान ने भी अपनी एक्टिंग से खूब तारीफें बटोरीं।
5/6 Image Source : Instagram
जहान ने इस सीरीज में सुनील गुप्ता नाम के जेल में काम करने वाले पुलिसकर्मी का किरदार निभाया। इस किरदार में जहान ने अपनी बेहतरीन स्किल्स का प्रदर्शन किया और खूब तालियां बटोरीं। इस सीरीज ने ही जहान को रातों-रात पहचान दिलाई। अब जहान कपूर इस सीरीज के दूसरे सीजन में धमाकेदार वापसी करने के लिए तैयार हैं।
6/6 Image Source : Instagram
बीते दिनों नेटफ्लिक्स ने अपनी अपकमिंग सीरीज की लिस्ट जारी की थी। जिसमें जहान कपूर की ब्लैक वॉरंट का सीजन 2 भी शामिल है। अब जहान कपूर एक बार फिर पुलिस की वर्दी में अपने दमदार किरदार के साथ नजर आने वाले हैं।