एक क्लिक में जानिए आखिर किन शहरों को मिला ये खास तोहफा

Published : Jan 28, 2016 05:57 pm IST, Updated : Jan 28, 2016 05:57 pm IST
  • भुवनेश्वर ओडिशा की राजधानी है। यंहा के निकट कोणार्क का सूर्य मंदिर विश्व प्रसिद्ध है। यह बहुत ही खूबसूरत और हरा भरा प्रदेश है, यहां की प्राकृतिक सुंदरता देखते ही बनती है।

  • पुणे भारत का छठवां सबसे बड़ा शहर व महाराष्ट्र का दूसरा सबसे बड़ा शहर है, अनेक नामांकित शिक्षण संस्थान होने के कारण इस शहर को पूरब का ऑक्सफोर्ड भी कहा जाता है।

  • जयपुर को आधुनिक शहरी योजनाकारों द्वारा सबसे नियोजित और व्यवस्थित शहरों में से गिना जाता है। जयपूर में हवा महल है, जो प्रसिद्ध स्थानों में से एक है।

  • सूरत मुख्यत: कपड़ा उद्योग और डायमंड कटिंग & पोलिशिंग के लिए प्रसिद्ध है, इसलिए इस शहर को सिल्क सिटी और डायमंड सिटी के नाम से भी जाना जाता है|

  • कोच्चि एक बड़ा बंदरगाह शहर है, जो भारतीय राज्य केरल के एर्नाकुलम जिले का एक भाग है।

  • अहमदाबाद गुजरात प्रदेश का सबसे बड़ा शहर है, भारतवर्ष में यह नगर का सातवें स्थान पर है।

  • जबलपुर भारत के मध्यप्रदेश राज्य का एक शहर है, यहाँ पर मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय तथा राज्य विज्ञान संस्थान है।

  • विशाखापत्तनम जिले का मुख्यालय तथा भारतीय नौसेना के पूर्वी कमांड का केन्द्र है। यहाँ जलयान बनाने का कारखाना है, यह एक प्राकृतिक तथा सुरक्षित समुद्री बन्दरगाह है।

  • सोलापुर एक औद्योगिक केंद्र भी है, सूती वस्त्र के क्षेत्र में यह मुंबई के बाद दूसरा केंद्र है।

  • दावणगेरे एक बड़ा कपड़ा उद्योग है और दावणगेरे कपास एवं अनाज का मुख्य व्यापार केंद्र है, दावणगेरे के आसपास गांवों में हथकरघा सूती वस्त्र एवं ऊन का उत्पादन होता है।

  • इंदौर मध्य प्रदेश प्रान्त का सबसे बड़ा शहर है। यह मध्य प्रदेश की व्यावसायिक राजधानी है। इस शहर में अनेक महल और दो प्रमुख विश्वविद्यालय हैं, इंदौर भारत का एकमात्र एैसा शहर हैं जहां आई॰आई॰टी॰ एवं आई॰आई॰एम॰ दोनो हैं।

  • नईदिल्ली भारत की राजधानी है, यह भारत सरकार और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार के केंद्र के रूप में कार्य करता है। नई दिल्ली दिल्ली महानगर के भीतर स्थित है और यह दिल्ली संघ राज्य क्षेत्र के ग्यारह ज़िलों में से एक है।

  • कोयम्बटूर भारत के राज्य तमिलनाडु का एक जिला है। कोयम्बटूर जिले का मुख्यालय कोयम्बटूर नगर है जो तमिलनाडु का दूसरा सबसे बङा नगर है।

  • काकीनाड़ा आंध्र प्रदेश के पूर्व गोदावरी जिले में स्थित एक शहर है, यह जिले का मुख्यालय भी है।

  • बेलगाम भारतीय राज्य कर्नाटक का एक जिला है, यह जिले का मुख्यालय है।

  • उदयपुर राजस्थान प्रान्त का एक शहर है,अपनी प्रसिद्ध झीलो के कारण यह शहर 'झीलों की नगरी' के नाम से भी जाना जाता है उदयपुर शहर शिशोदिया राजवंश द्वारा ‌शासित मेवाड़ की राजधानी रहा है।

  • गुवाहाटी असम राज्य की राजधानी शहर है। यह ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे बसा, पूर्वोत्तर भारत का मुख्य शहर है, यह नगर प्राचीन हिंदू मंदिरों के लिए भी जाना जाता है।

  • चेन्नई में ऑटोमोबाइल, प्रौद्योगिकी, हार्डवेयर उत्पादन और स्वास्थ्य सम्बंधी उद्योग हैं। यह नगर सॉफ्टवेयर, सूचना प्रौद्योगिकी सम्बंधी उत्पादों में भारत का दूसरा सबसे बड़ा निर्यातक शहर है।

  • लुधियाना भारत के पंजाब प्रांत का एक शहर है, इसका प्राचीन नाम लोदी आना था, जोकि लोदी वंश के नाम पर था।

  • भोपाल भारत देश में मध्य प्रदेश राज्य की राजधानी है और भोपाल ज़िले का प्रशासनिक मुख्यालय भी है, भोपाल को झीलों की नगरी भी कहा जाता है क्योंकि यहाँ कई छोटे-बडे ताल हैं।