2016 SPECIAL: दुनिया की इन 10 घटनाओं ने बटोरी सबसे अधिक सुर्खियां
Published : Dec 20, 2016 05:49 pm IST, Updated : Dec 20, 2016 05:49 pm IST
1/10
रियो ओलंपिक विश्व की सर्वोच्च प्रमुख अन्तर्राष्ट्रीय बहु-खेल प्रतियोगिता का 31वाँ संस्करण है जिसका आयोजन ब्राज़ील के रियो डि जेनेरो शहर में हुआ था। इस में अमरीका पहले पायदान पर रहा था।
2/10
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने डेमोके्टिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन को हरा कर यह चुनाव जीता और वह अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति बने।
3/10
पनामा पेपर्स के नाम से लीक हुए इन दस्तावेजों को सामने लाने में मुख्य भूमिका अमेरिका स्थित एक एनजीओ खोजी पत्रकारों के अंतरराष्ट्रीय महासंघ (ICIJ) की। इनके मुताबिक इन्होंने उन दस्तावेजों की गहरी छानबीन की, जो इन्हें किसी अज्ञात सूत्र ने उपलब्ध करवाए थे। जांच में ढेरों फिल्मी और खेल जगत की हस्तियों के अलावा लगभग 140 राजनेताओं, अरबपतियों की छिपी संपत्ति का भी खुलासा हुआ।
4/10
ब्रिटेन में वर्ष 2016 में हुआ ऐतिहासिक मतविभाजन यूरोपीय संघ से अलग होने के पक्ष में रहा। इसका असर कहीं अधिक व्यापक रहा और इस मुद्दे पर यहां नेतृत्व में बदलाव तक हो गया।
5/10
ऑरललैंडो गोलीबारी समलैंगिक क्लब में हुई यह वारदात अमेरिकी गोलीबारी के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी घटना है, जिसमें 50 लोगों की मौत हो गई, जबकि 53 अन्य घायल हो गए।
6/10
ब्राजील में साल 2016 में जीका महामारी से जुड़े मामले 91,000 से अधिक हुए। ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 3 जनवरी और 2 अप्रैल के बीच संदिग्ध जीका के 91,387 मामले दर्ज किए गए।
7/10
अमेरिका में इस सप्ताह पुलिस द्वारा अश्वेत व्यक्ति को गोली मारे जाने के विरोध में डलास शहर में हो रहे विरोध प्रदर्शन में पुलिसकर्मियों पर गोलीबारी करने वाले स्निपर की पहचान सेना के एक पूर्व रिजर्विस्ट के रूप में की गई है। स्पिनर ने 12 पुलिस अधिकारियों को गोलियां मारीं जिससे पांच पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।
8/10
14 जुलाई 2016, फ्रांस के शहर नीस में बैस्टील (Bastille) दिवस मना रहे लोगों की भीड़ पर हमला किया गया। एक ट्रक जानबूझकर प्रोमेनाड़े देस अंग्लैस (Promenade des Anglais) पर भीड़ में संचालित किया गया इसमें कम से कम 80 लोग मारे गए। अपराधी ने दर्शकों से टकराने से पहले 100 (330 फ़ुट) मीटर तक उच्च गति से ट्रक को चलाया। ट्रक के ड्राइवर को पुलिस द्वारा गोली मार कर मार डाला गया।
9/10
कुमामोटो भूकंप क्यूशू, जापान, के द्वीप पर कुमामोटो नामक शहर में 10 किलोमीटर की गहराई में आया था। यह 16 अप्रैल 2016 को जापान के समयानुसार 1 बजकर 25 मिनट में 7.0 तीव्रता का भूकंप आया था। उससे पहले 14 अप्रैल को 21:26 बजे 6.2 तीव्रता का भूकंप आया था। यह भूकंप 11 किलोमीटर की गहराई में आया था। इस भूकंप में कुल 29 लोगों कि मौत हो गई और 1,880 लोग घायल हुए। इसके कारण इस स्थान से 44,000 लोगों को हटा लिया गया।
10/10
बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स के जेवेंतम हवाईअड्डे पर दो जबरदस्त विस्फोट हुए। इसमें एक आत्मघाती विस्फोट बताया गया। इसके अलावा तीसरा विस्फोट ब्रसेल्स शहर के बीच एक मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन के डिब्बे में हुआ। इन तीनों विस्फोटों में कम से कम 34 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा एक भारतीय महिला समेत 170 से अधिक लोग घायल हुए।