त्वचा पर फिटकरी लगानी चाहिए या फिर नहीं?

क्या आप जानते हैं कि फिटकरी में पाए जाने वाले तमाम तत्व आपकी त्वचा के लिए कितने ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं? अगर नहीं, तो आज हम आपको औषधीय गुणों से भरपूर फिटकरी के कुछ स्किन बेनिफिट्स के बारे में बताएंगे।
1/5 Image Source : India TV
क्या आप जानते हैं कि फिटकरी में पाए जाने वाले तमाम तत्व आपकी त्वचा के लिए कितने ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं? अगर नहीं, तो आज हम आपको औषधीय गुणों से भरपूर फिटकरी के कुछ स्किन बेनिफिट्स के बारे में बताएंगे।
2/5 Image Source : Pexels
फिटकरी लगाने से आपकी स्किन पर मौजूद डेड सेल्स को रिमूव किया जा सकता है जिसकी वजह से आपकी त्वचा की रंगत काफी हद तक निखर सकती है। डल स्किन से छुटकारा पाने के लिए फिटकरी को स्किन केयर रूटीन में शामिल किया जा सकता है।
3/5 Image Source : Freepik
क्या आपके चेहरे पर अक्सर एक्ने या फिर दाग-धब्बे निकल आते हैं? अगर हां, तो फिटकरी त्वचा से जुड़ी इस समस्या को दूर करने में कारगर साबित हो सकती है। त्वचा को फ्लॉलेस बनाने के लिए फिटकरी को यूज किया जा सकता है।
4/5 Image Source : AI Generated
ऑयली स्किन के लिए फिटकरी को काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के लिए गीले चेहरे पर फिटकरी अप्लाई कर फेस वॉश कर लीजिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए मुंह धोने के बाद मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं।
5/5 Image Source : Pexels
सनबर्न की समस्या से छुटकारा पाने के लिए फिटकरी को पानी में मिक्स करें और फिर कॉटन बॉल की मदद से अप्लाई कर फेस वॉश कर लें। हालांकि, फिटकरी को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।