टूटते बालों का इलाज, लगाएं ये केमिकल फ्री हेयर मास्क

क्या आपके बाल भी बहुत ज्यादा टूटने लगे हैं? अगर हां, तो आपको समय रहते इस समस्या का इलाज शुरू कर लेना चाहिए वरना आपको गंजेपन का सामना करना पड़ सकता है। आइए हेयर फॉल की समस्या से छुटकारा दिलाने वाले एक हेयर पैक के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।
1/5 Image Source : FREEPIK
क्या आपके बाल भी बहुत ज्यादा टूटने लगे हैं? अगर हां, तो आपको समय रहते इस समस्या का इलाज शुरू कर लेना चाहिए वरना आपको गंजेपन का सामना करना पड़ सकता है। आइए हेयर फॉल की समस्या से छुटकारा दिलाने वाले एक हेयर पैक के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।
2/5 Image Source : FREEPIK
घर पर हेयर पैक बनाने के लिए आपको एलोवेरा जेल और शहद की जरूरत पड़ेगी। औषधीय गुणों से भरपूर दोनों चीजें आपकी हेयर हेल्थ के लिए वरदान साबित हो सकती हैं। एक कटोरी में दो स्पून एलोवेरा जेल और एक स्पून शहद निकाल लीजिए।
3/5 Image Source : FREEPIK
आपको इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लेना है। अब आप इस स्मूद पेस्ट को हेयर पैक की तरह अपने हेयर केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं। आपको इस हेयर पैक को अपनी स्कैल्प पर और अपने बालों पर लगाना है।
4/5 Image Source : FREEPIK
लगभग 20 मिनट तक इस हेयर पैक को लगाए रखने के बाद ही हेयर वॉश करें। आप इस नेचुरल हेयर पैक को एक हफ्ते में एक से दो बार यूज कर सकते हैं। आपको कुछ ही हफ्तों के अंदर खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा।
5/5 Image Source : FREEPIK
हेयर फॉल की समस्या पर काबू पाने के लिए इस हेयर पैक का इस्तेमाल किया जा सकता है। ये हेयर पैक आपके बालों को पोषण देने में कारगर साबित हो सकता है। बालों को जड़ों से मजबूत बनाने के लिए इस हेयर पैक को यूज करना शुरू कर दीजिए।