त्वचा पर लगाएं गुलाब जल-चंदन का टोनर

क्या आप जानते हैं कि आप घर पर भी बहुत आसानी से केमिकल फ्री टोनर बना सकते हैं? नेचुरल टोनर बनाने के लिए आपको गुलाब जल और चंदन पाउडर की जरूरत पड़ेगी। आइए होममेड टोनर बनाने के तरीके और स्किन बेनिफिट्स के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।
1/5 Image Source : Freepik
क्या आप जानते हैं कि आप घर पर भी बहुत आसानी से केमिकल फ्री टोनर बना सकते हैं? नेचुरल टोनर बनाने के लिए आपको गुलाब जल और चंदन पाउडर की जरूरत पड़ेगी। आइए होममेड टोनर बनाने के तरीके और स्किन बेनिफिट्स के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।
2/5 Image Source : Freepik
सबसे पहले एक कटोरी में 3 बड़ी स्पून गुलाब जल और एक स्पून चंदन पाउडर निकाल लीजिए। अब आपको इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करना है। इसके बाद आपको इस नेचुरल मिक्सचर को छान लेना है। अब आप इस टोनर को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं।
3/5 Image Source : Freepik
इस टोनर को हफ्ते भर तक स्टोर करने के लिए आप किसी भी स्प्रे बॉटल का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए इसे यूज करने के सही तरीके के बारे में भी जान लेते हैं। आप इस टोनर को रात में सोने से पहले अप्लाई कर सकते हैं। टोनर लगाने से पहले चेहरे को अच्छी तरह से साफ करना न भूलें।
4/5 Image Source : Pexels
इस टोनर की मदद से गर्मियों में आपकी त्वचा को ठंडक महसूस होगी। इस टोनर में पाए जाने वाले तत्व आपकी त्वचा की रंगत को कई गुना सुधारने में कारगर साबित हो सकते हैं। रूखी-बेजान त्वचा से छुटकारा पाने के लिए इस टोनर को यूज करना शुरू कर दीजिए।
5/5 Image Source : Freepik
महज एक हफ्ते तक हर रोज इस टोनर को दिन में एक से दो बार अप्लाई करें। 7 दिनों के बाद आपको खुद-ब- खुद पॉजिटिव असर महसूस होने लगेगा। हालांकि, इस टोनर को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।