बालों पर रोजमेरी का तेल लगाने के फायदे

पुराने जमाने से हेयर हेल्थ को मजबूत बनाए रखने के लिए तेल लगाने की सलाह दी जाती रही है। क्या आप रोजमेरी का तेल लगाने के सही तरीके के बारे में जानते हैं? आज हम आपको औषधीय गुणों से भरपूर रोजमेरी ऑइल लगाने के तरीके और फायदों के बारे में बताएंगे।
1/5 Image Source : SORA/AI
पुराने जमाने से हेयर हेल्थ को मजबूत बनाए रखने के लिए तेल लगाने की सलाह दी जाती रही है। क्या आप रोजमेरी का तेल लगाने के सही तरीके के बारे में जानते हैं? आज हम आपको औषधीय गुणों से भरपूर रोजमेरी ऑइल लगाने के तरीके और फायदों के बारे में बताएंगे।
2/5 Image Source : SORA/AI
सबसे पहले एक कटोरी में 2 स्पून कोकोनट ऑइल या फिर जोजोबा ऑइल निकाल लीजिए। अगर आप चाहें तो कैरियर ऑइल के लिए ऑलिव ऑइल को भी यूज कर सकते हैं। अब आपको कैरियर ऑइल में 6 ड्रॉप्स रोजमेरी ऑइल मिक्स कर इसे गुनगुना कर लेना है।
3/5 Image Source : FREEPIK
इस तेल को अपने हेयर केयर रूटीन में शामिल करें। रोजमेरी ऑइल से अपनी स्कैल्प की मसाज कर लगभग एक घंटे तक इस तेल को अपने बालों पर लगाए रखें। अब आप हेयर वॉश कर सकते हैं। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए एक हफ्ते में 2 बार इस तेल का इस्तेमाल करें।
4/5 Image Source : SORA/AI
रोजमेरी ऑइल आपके बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देने में मददगार साबित हो सकता है। क्या आप हेयर फॉल की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं? अगर हां, तो आप इस तेल को अपने हेयर केयर रूटीन में शामिल कर अपने बालों की जड़ों को मजबूत बना सकते हैं।
5/5 Image Source : FREEPIK
डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा पाने के लिए भी रोजमेरी के तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रीमेच्योर ग्रेइंग को रोकने के लिए भी औषधीय गुणों से भरपूर रोजमेरी के तेल को हेयर केयर रूटीन का हिस्सा बनाया जा सकता है।