हड्डियों को मजबूत बना सकते हैं कैल्शियम से भरपूर ये सुपर फूड्स

अगर आप रोजाना कैल्शियम से भरपूर खाने-पीने की चीजों का सेवन नहीं करते हैं, तो आपको बुढ़ापे से पहले ही जोड़ों के दर्द की समस्या का सामना करना पड़ सकता  है। आइए कुछ कैल्शियम रिच सुपर फूड्स के बारे में जानते हैं।
1/5 Image Source : Freepik
अगर आप रोजाना कैल्शियम से भरपूर खाने-पीने की चीजों का सेवन नहीं करते हैं, तो आपको बुढ़ापे से पहले ही जोड़ों के दर्द की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आइए कुछ कैल्शियम रिच सुपर फूड्स के बारे में जानते हैं।
2/5 Image Source : Freepik
अपनी हड्डियों और मांसपेशियों की मजबूती के लिए आपको ड्राई फ्रूट्स को अपने डाइट प्लान का हिस्सा बना लेना चाहिए। हर रोज सही मात्रा में और सही तरीके से बादाम, काजू, खजूर, अखरोट और अंजीर का सेवन करना शुरू कर दीजिए।
3/5 Image Source : Freepik
हरी पत्तेदार सब्जियों में भी कैल्शयिम की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। आप अपने डाइट प्लान में केल और पालक को शामिल कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ब्रोकली में भी कैल्शियम की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है।
4/5 Image Source : Freepik
क्या आप जानते हैं कि कीवी, संतरा, अनानास और बेरीज का सेवन करके भी आप अपनी हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बना सकते हैं? शलजम और चुकंदर में भी कैल्शियम समेत कई पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है।
5/5 Image Source : Freepik
अगर आप जोड़ों के दर्द की समस्या से खुद को बचाना चाहते हैं तो आपको दूध और दही जैसी चीजों का सेवन करना भी शुरू कर देना चाहिए। हालांकि, बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए इन सुपर फूड्स को सही मात्रा में और सही तरीके से कंज्यूम करना बेहद जरूरी है।