किस विटामिन की कमी से बाल टूटने लगते हैं?

अगर आपको हेयर फॉल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है, तो जरूरी नहीं है कि इसका कारण स्ट्रेस ही हो। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शरीर में कुछ पोषक तत्वों की कमी की वजह से भी बालों की जड़ें कमजोर हो सकती हैं और आपके बाल टूट सकते हैं।
1/5 Image Source : Freepik
अगर आपको हेयर फॉल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है, तो जरूरी नहीं है कि इसका कारण स्ट्रेस ही हो। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शरीर में कुछ पोषक तत्वों की कमी की वजह से भी बालों की जड़ें कमजोर हो सकती हैं और आपके बाल टूट सकते हैं।
2/5 Image Source : Freepik
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक विटामिन डी की कमी हेयर फॉल की समस्या का मुख्य कारण बन सकती है। अगर आपके बाल बहुत ज्यादा टूट रहे हैं या फिर झड़ने लगे हैं, तो आपके शरीर में विटामिन डी की कमी होने की संभावना काफी हद तक बढ़ जाती है।
3/5 Image Source : Freepik
अगर आप अपने बालों की जड़ों को मजबूत बनाकर हेयर फॉल की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आपको अपने डाइट प्लान में विटामिन डी से भरपूर चीजों को शामिल कर लेना चाहिए। आप दूध, दही, अंडा, मछली जैसी विटामिन डी रिच चीजों का सेवन कर इस विटामिन की कमी को दूर कर सकते हैं।
4/5 Image Source : Freepik
विटामिन डी के अलावा विटामिन ई की कमी भी आपकी हेयर हेल्थ को बुरी तरह से डैमेज कर सकती है। बालों को टूटने से बचाने के लिए आप विटामिन ई से भरपूर पालक, ब्रोकली, मूंगफली और बादाम जैसी चीजों को अपने डाइट प्लान का हिस्सा बना सकते हैं।
5/5 Image Source : Freepik
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विटामिन बी7 की कमी भी हेयर फॉल की समस्या का कारण बन सकती है। अपनी हेयर हेल्थ को मजबूत बनाए रखने के लिए आप नट्स, शकरकंद और अंडे जैसी पोषक तत्वों से भरपूर खाने की चीजों को कंज्यूम कर सकते हैं।