चेहरे पर निकलने लगे हैं दाग-धब्बे, कहीं इस विटामिन की कमी तो नहीं?

चेहरे पर निकलने लगे हैं दाग-धब्बे, कहीं इस विटामिन की कमी तो नहीं? deficiency of which vitamin causes pimples and spots on face

क्या आपके चेहरे पर भी बार-बार दाग-धब्बे निकलने लगे हैं? अगर हां, तो हो सकता है कि आपकी बॉडी में कुछ पोषक तत्वों की कमी पैदा हो गई हो। आपको बता दें कि कुछ विटामिन्स की कमी पिंपल्स का कारण भी बन सकती है।
1/5 Image Source : Freepik
क्या आपके चेहरे पर भी बार-बार दाग-धब्बे निकलने लगे हैं? अगर हां, तो हो सकता है कि आपकी बॉडी में कुछ पोषक तत्वों की कमी पैदा हो गई हो। आपको बता दें कि कुछ विटामिन्स की कमी पिंपल्स का कारण भी बन सकती है।
2/5 Image Source : Freepik
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विटामिन सी की कमी की वजह से आपके शरीर के साथ-साथ आपकी त्वचा भी बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है। विटामिन सी की कमी के कारण आपके चेहरे पर दाग-धब्बे, मुहांसे या फिर पिंपल्स निकल सकते हैं।
3/5 Image Source : Freepik
क्या आप जानते हैं कि शरीर में पैदा हुई विटामिन बी12 की कमी की वजह से भी आपको स्किन रिलेटेड प्रॉब्लम्स का सामना करना पड़ सकता है? इस विटामिन की कमी को दूर करने के लिए आप विटामिन बी12 रिच फूड्स का सेवन करना शुरू कर सकते हैं।
4/5 Image Source : Freepik
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विटामिन डी की कमी भी आपकी त्वचा की सेहत को बुरी तरह से प्रभावित कर सकती है। दाग-धब्बों से छुटकारा पाने के लिए आपको शरीर में पैदा हुई विटामिन डी की कमी को जल्द से जल्द दूर करना होगा।
5/5 Image Source : Freepik
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक पानी की कमी भी त्वचा से जुड़ी समस्याओं का मुख्य कारण बन सकती है। फ्लॉलेस और बेदाग त्वचा पाने के लिए आपको ज्यादा से ज्यादा पानी पीकर खुद को हाइड्रेटेड रखने की कोशिश करनी चाहिए।