दूर हो जाएगा बालों का रूखापन, ऐसे बनाएं हेयर पैक

क्या आपके बाल भी रूखे और फ्रिजी रहते हैं? अगर हां, तो आपको अपने हेयर केयर रूटीन में इस हेयर पैक को जरूर शामिल करके देखना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि घर पर केमिकल फ्री हेयर पैक बनाने के लिए आपको दही और अंडे की जरूरत पड़ेगी।
1/5 Image Source : FREEPIK
क्या आपके बाल भी रूखे और फ्रिजी रहते हैं? अगर हां, तो आपको अपने हेयर केयर रूटीन में इस हेयर पैक को जरूर शामिल करके देखना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि घर पर केमिकल फ्री हेयर पैक बनाने के लिए आपको दही और अंडे की जरूरत पड़ेगी।
2/5 Image Source : FREEPIK
सबसे पहले एक कटोरे में हाफ कप दही निकाल लीजिए। ध्यान रहे कि दही ताजा होना चाहिए। इसके बाद आपको इसी कटोरे में एक अंडा भी निकाल लेना है। अब आपको इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करके एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लेना है।
3/5 Image Source : FREEPIK
आइए जानते हैं कि आप कैसे इस हेयर पैक को अपने हेयर केयर रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं। आपको पोषक तत्वों से भरपूर इस हेयर पैक को अपने बालों पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लेना है। आपको इस हेयर पैक को लगभग आधे घंटे तक लगाए रखना है।
4/5 Image Source : FREEPIK
30 मिनट के बाद आप हेयर वॉश कर सकते हैं। आप इस हेयर पैक को एक हफ्ते में एक से दो बार यूज कर सकते हैं। इस हेयर पैक की मदद से न केवल आपको रूखे-बेजान बालों से छुटकारा मिलेगा बल्कि आपके बाल मुलायम और सिल्की भी बन जाएंगे।
5/5 Image Source : FREEPIK
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बालों को मजबूत बनाने के लिए भी इस हेयर पैक का इस्तेमाल किया जा सकता है। आप इस हेयर पैक को हेयर फॉल की समस्या से छुटकारा पाने के लिए यूज कर सकते हैं। इस हेयर पैक की मदद से बालों को चमकदार भी बनाया जा सकता है।