बेदाग-निखरी त्वचा के लिए घर पर बनाएं दूध और बेसन का फेस पैक

गर्मियों में त्वचा की सही तरीके से देखभाल करना बेहद जरूरी है वरना आपकी त्वचा का निखार खो सकता है। अगर आप भी अपनी त्वचा को ग्लोइंग और फ्लॉलेस बनाना चाहते हैं, तो दूध और बेसन को स्किन केयर रूटीन में शामिल करने के तरीके के बारे में जान लीजिए।
1/5 Image Source : Freepik
गर्मियों में त्वचा की सही तरीके से देखभाल करना बेहद जरूरी है वरना आपकी त्वचा का निखार खो सकता है। अगर आप भी अपनी त्वचा को ग्लोइंग और फ्लॉलेस बनाना चाहते हैं, तो दूध और बेसन को स्किन केयर रूटीन में शामिल करने के तरीके के बारे में जान लीजिए।
2/5 Image Source : Freepik
घर पर केमिकल फ्री फेस पैक बनाने के लिए एक कटोरी में एक स्पून बेसन, दो स्पून दूध और चुटकी भर हल्दी पाउडर निकाल लीजिए। अब आपको इन तीनों नेचुरल चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करके एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लेना है।
3/5 Image Source : Freepik
आपको बेसन, दूध और हल्दी से बने इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर और गर्दन वाले हिस्से पर अच्छी तरह से अप्लाई करना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए लगभग 20 मिनट तक इस फेस पैक को अपनी त्वचा पर लगाए रखें। अब आप फेस वॉश कर सकते हैं।
4/5 Image Source : Freepik
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि त्वचा के निखार को बढ़ाने के लिए इस फेस पैक को एक हफ्ते में एक से दो बार यूज किया जा सकता है। इस फेस पैक में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व आपकी त्वचा की सेहत को काफी हद तक सुधार सकते हैं।
5/5 Image Source : Freepik
टैनिंग से लेकर पिंपल्स तक, त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए इस फेस पैक का इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि, इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।