कमर तक लंबे हो जाएंगे बाल, इस नेचुरल हेयर पैक का करें इस्तेमाल

लंबे-घने बाल किसी की भी सुंदरता में चार चांद लगाने का काम कर सकते हैं। क्या आप भी अपने बालों की लंबाई को बढ़ाना चाहते हैं? अगर हां, तो आपको प्याज को अपने हेयर केयर रूटीन में जरूर शामिल करके देखना चाहिए।
1/5 Image Source : Freepik
लंबे-घने बाल किसी की भी सुंदरता में चार चांद लगाने का काम कर सकते हैं। क्या आप भी अपने बालों की लंबाई को बढ़ाना चाहते हैं? अगर हां, तो आपको प्याज को अपने हेयर केयर रूटीन में जरूर शामिल करके देखना चाहिए।
2/5 Image Source : Freepik
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्याज के रस में पाए जाने वाले तत्व आपकी हेयर हेल्थ को काफी हद तक इम्प्रूव कर सकते हैं। अगर आप अपनी हेयर लेंथ बढ़ाना चाहते हैं, तो सबसे पहले एक कटोरी में प्याज का रस निकाल लीजिए।
3/5 Image Source : Freepik
आपको प्याज के रस को अपनी स्कैल्प पर और अपने बालों पर अच्छी तरह से अप्लाई करना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आप मसाज कर सकते हैं। लगभग 15 से 20 मिनट तक प्याज के रस को अपनी स्कैल्प पर और अपने बालों पर लगाए रखें।
4/5 Image Source : Freepik
20 मिनट के बाद आप किसी भी माइल्ड शैंपू से हेयर वॉश कर सकते हैं। बाल धोने के बाद आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर महसूस होने लगेगा। एक हफ्ते में एक से दो बार इस तरह से प्याज के रस का इस्तेमाल करें। महीने भर के अंदर आपके बाल बढ़ सकते हैं।
5/5 Image Source : Freepik
बालों की लंबाई को बढ़ाने के साथ-साथ प्याज का रस आपके बालों को पोषण देने में भी कारगर साबित हो सकता है। हेयर फॉल की समस्या से छुटकारा पाने के लिए भी आप प्याज के रस को इस तरह से हेयर केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं।