चाहिए घने और मजबूत बाल, तो किन चीजों का सेवन शुरू कर देना चाहिए?

How to get thick and strong hair: क्या आप भी अपने बालों की सेहत को मजबूत बनाना चाहते हैं? अगर हां, तो आपको अपने डाइट प्लान में कुछ चीजों को शामिल कर लेना चाहिए।

सिर्फ तेल लगाना और हफ्ते में 2 बार हेयर वॉश करना, बालों की सेहत को मजबूत बनाए रखने के लिए काफी नहीं है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आपका हेल्दी या फिर अनहेल्दी डाइट प्लान आपकी हेयर हेल्थ पर अच्छा या फिर बुरा असर डाल सकता है।
1/5 Image Source : FREEPIK
सिर्फ तेल लगाना और हफ्ते में 2 बार हेयर वॉश करना, बालों की सेहत को मजबूत बनाए रखने के लिए काफी नहीं है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आपका हेल्दी या फिर अनहेल्दी डाइट प्लान आपकी हेयर हेल्थ पर अच्छा या फिर बुरा असर डाल सकता है।
2/5 Image Source : FREEPIK
बालों की सेहत को मजबूत बनाए रखने के लिए प्रोटीन, आयरन, जिंक, विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन ई से भरपूर खाने पीने की चीजों का सेवन करना बेहद जरूरी है। आइए ऐसे ही कुछ सुपर फूड्स के बारे में जानते हैं, जो हेयर हेल्थ को सुधारने में कारगर साबित हो सकते हैं।
3/5 Image Source : FREEPIK
हेयर हेल्थ को मजबूत बनाए रखने के लिए अंडे का सेवन करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा दही में मौजूद तमाम पोषक तत्व भी बालों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। हेयर हेल्थ को इम्प्रूव करने के लिए सैल्मन फिश को भी कंज्यूम किया जा सकता है।
4/5 Image Source : FREEPIK
पालक का सेवन करने से हेयर हेल्थ पर पॉजिटिव असर पड़ सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि खट्टे फल भी बालों को मजबूत बनाए रखने में असरदार साबित हो सकते हैं। बालों को घना और मजबूत बनाने के लिए बादाम और अखरोट जैसे ड्र्राई फ्रूट्स को भी कंज्यूम किया जा सकता है।
5/5 Image Source : FREEPIK
चिया सीड्स या फिर कद्दू के बीज भी बालों की सेहत के लिए वरदान साबित हो सकते हैं। पोषक तत्वों से भरपूर शकरकंद का सेवन करने से बालों के विकास में मदद मिल सकती है। ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।