बालों की रफनेस को दूर करने वाला हेयर पैक

बालों की रफनेस को दूर करने वाला हेयर पैक Hair pack to remove roughness of hair and get silky hair

क्या आप भी अपने रूखे और बेजान बालों से छुटकारा पाना चाहते है? अगर हां, तो आप एक नेचुरल हेयर पैक को अपने हेयर केयर रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं। इस हेयर पैक को बनाने के लिए आपको फ्रेश दही और शहद की जरूरत पड़ेगी।
1/5 Image Source : FREEPIK
क्या आप भी अपने रूखे और बेजान बालों से छुटकारा पाना चाहते है? अगर हां, तो आप एक नेचुरल हेयर पैक को अपने हेयर केयर रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं। इस हेयर पैक को बनाने के लिए आपको फ्रेश दही और शहद की जरूरत पड़ेगी।
2/5 Image Source : FREEPIK
सबसे पहले एक कटोरे में हाफ कप दही निकाल लीजिए। ध्यान रहे कि दही फ्रेश होना चाहिए। अब इसी कटोरे में 2-4 स्पून शहद भी निकाल लीजिए। आपको इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लेना है। अब आप इस हेयर पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं।
3/5 Image Source : FREEPIK
आपको इस केमिकल फ्री हेयर पैक को अपने बालों की जड़ों से लेकर सिरों तक अप्लाई कर लेना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको लगभग आधे घंटे तक इस हेयर पैक को लगाए रखना है। 30 मिनट के बाद आप हेयर वॉश कर सकते हैं।
4/5 Image Source : FREEPIK
हेयर वॉश के लिए आप माइल्ड शैंपू का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपके बाल फ्रिजी और रफ हैं, तो आप एक हफ्ते में दो बार इस हेयर पैक को यूज कर सकते हैं। शहद और दही, दोनों में पाए जाने वाले तत्व आपकी हेयर हेल्थ के लिए वरदान साबित हो सकते हैं।
5/5 Image Source : FREEPIK
सिल्की और सॉफ्ट बाल पाने के लिए इस हेयर पैक को हेयर केयर रूटीन में शामिल किया जा सकता है। इस नेचुरल हेयर पैक की मदद से आपके बालों में नेचुरल शाइन आएगी। डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा पाने के लिए भी आप इस हेयर पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं।